Lucknow Famous Ganpati Pandal: गणपति उत्सव पर लखनऊ में यहाँ विराजमान हैं बप्पा, बेहद ख़ूबसूरती से सजाया गया है पंडाल

Lucknow Famous Ganpati Pandal: उत्त्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी गणेश उत्सव के पंडाल सज गए हैं। आइये जानते हैं आप बप्पा के दर्शन करने लखनऊ में कहाँ जा सकते हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 20 Sep 2023 3:58 PM GMT
Ganpati Utsav at Lucknow
X

Ganpati Utsav at Lucknow (Image Credit-Social Media)

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश उत्सव को पूरे धूम धाम से भारत में मनाया जा रहा है वहीँ जहाँ आज से कुछ समय पहले ये त्योहार सिर्फ महाराष्ट्र या उसके आस पास के इलाकों में ज़्यादा धूम धाम से मनाया जाता था लेकिन अब इसे न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी मनाया जा रहा है। वहीँ उत्त्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी गणेश उत्सव के पंडाल सज गए हैं। आइये जानते हैं आप बप्पा के दर्शन करने लखनऊ में कहाँ जा सकते हैं।

गणपति उत्सव पर लखनऊ में यहाँ विराजमान हैं बप्पा

19 सितम्बर से गणेश उस्तव शुरू हो गया है ये 10 तक चलेगा और फिर मूर्ति विसर्जन के बाद पूरा होगा। वहीँ इन 10 दिनों तक लोग अपने घरों में गणपति भगवान् की मूर्ति को स्थापित करते हैं। उन्हें भोग लगते हैं और उनकी आरती करते हैं। कई जगह बड़े बड़े पंडाल भी बनाये जाते हैं जिससे आप वहां जाकर भी बप्पा के दर्शन कर सकें। गणपति उत्सव के लिए बप्पा के इस दरबार को बेहद ख़ूबसूरती से सजाया गया है। आइये जानते हैं इसके लिए आपको कहाँ पहुंचना होगा।

लखनऊ में भी आपको गणपति बाप्पा मोरिया शब्द की गूंज इन दिनों काफी सुनने को मिल रही होगी। साथ ही अब यहाँ दुर्गा पूजा की ही तरह पंडाल भी सज रहे हैं जहाँ दर्शन के साथ -साथ आपको काफी अलग सा अनुभव भी होगा। दरअसल आप इस दिन भगवान् की आराधना और पूजा करते हैं। साथ ही उन्हें तरह तरह के प्रसाद का भोग भी लगाते हैं वहीँ इस साल अगर आप भी गणपति भगवान् की विशाल प्रतिमा का दर्शन करना चाहते हैं तो आ जाइये झूले लाल पार्क बाबूगंज हसनगंज लखनऊ में। यहाँ पहुंचने से पहले ही आपको गणेश भक्ति में डूबा हुआ पूरा माहौल नज़र आएगा।19 सितम्बर से लेकर 28 सितम्बर तक आप यहाँ बप्पा के दर्शन कर सकते हैं।

गणपति उत्सव पर लखनऊ में आपको कई ऐसे परिवार दिख जायेंगे जो इसका आयोजन पूरी श्रद्धा से कर रहे हैं। वहीँ महाराष्ट्र के अलावा भी कई राज्य गणपति उत्सव में सराबोर हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story