×

Gorakhpur Famous Food: गर्मियों में गोरखपुर की इन जगहों पर लें अलग अलग जायकों का आनंद, खुश हो जाएगा दिल

Gorakhpur Famous Food Place: गर्मी के मौसम में सभी बेहतरीन इस बात का आनंद लेना पसंद करते हैं। चलिए आज हम आपको गोरखपुर की कुछ बेस्ट जगह के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 11 April 2024 2:18 PM GMT
Gorakhpur Famous Food
X

Gorakhpur Famous Food (Photos - Social Media)

Gorakhpur Famous Food : गर्मियों का मौसम आते हैं हर किसी को ठंडे की तलाश होती है। नासिर ब्लॉग घूमने के लिए ठंडी जगह पर जाना चाहते हैं बल्कि खाने-पीने में भी ठंडी चीज पसंद की जाती है। इस मौसम में सभी कुछ बढ़िया और ठंडा पीना चाहते हैं। अगर आप भी जायके की शौकीन है और अलग-अलग टेस्ट का आनंद लेना आपको अच्छा लगता है। तो आज हम आपको गोरखपुर की कुछ ऐसी जगह के बारे में बताते हैं। जहां पर आपको अलग-अलग स्वाद का आनंद लेने के लिए मिलेगा। इन जगहों पर जाने के बाद आपकी गर्मी छूमंतर हो जाएगी।

शेक शेक

अगर आप कुछ बढ़िया और ठंडा पीना चाहते हैं तो आपको गोरखपुर के जीडीए टावर के शेक शेक पर जरूर जाना चाहिए। यहां आपको 10 से ज्यादा वैरायटी की ड्रिंक मिल जाएगी। कोल्ड कॉफी से लेकर मोजिटो सब कुछ यहां पर अवेलेबल है। यह सभी चीज आप 70 से ₹100 में यहां पर पी सकते हैं।

शेक शेक


36 स्टार कैफे

गोरखपुर के बक्शीपुर चौराहे पर मौजूद इस कैफे में खाने पीने के लिए एक से बढ़कर एक आइटम मिल जाएंगे। आपके यहां की स्पेशल पराठा चाय जरूर रखनी चाहिए जो बहुत ही शानदार होती है। यहां पर पराठे की 10 से ज्यादा वैरायटी मौजूद है। जिसमें गोभी पराठा, आलू पराठा, पनीर पराठा के साथ कई सारी वैरायटी है। चाय के साथ इन पराठा का टेस्ट डबल हो जाता है। यहां पर आपको 50, 80 और ₹100 में पराठे मिल जाएंगे।

पराठा चाय


सॉफ्ट पिज़्ज़ा

अगर आप सॉफ्ट पिज़्ज़ा का टेस्ट लेना चाहते हैं तो आपको जीडीए टावर पर जाना होगा। फूड लवर के लिए यह जगह बहुत ही खास है क्योंकि आपके यहां कई सारी वैरायटी और बेहतरीन जायका मिलने वाला है। यहां के पिज़्ज़ा कॉर्नर पर सॉफ्ट पिज़्ज़ा मिलता है जो बहुत ही खास है। एक छोटे से बाहों में सॉफ्ट पिज़्ज़ा कस्टमर को दिया जाता है जो काफी चीजी होता है। क्रीम और चीज बहुत अधिक मात्रा में होती है और आप सिर्फ डेढ़ सौ रुपए में इसका आनंद ले सकते हैं।

सॉफ्ट पिज़्ज़ा


सिगार रोल

अगर आप ओरियन मॉल के बगल से गुजरेंगे तो वहां पर एक स्टॉल है PBX1 जहां एक से बढ़कर एक वैरायटी के जायकेदार मिलते हैं। यहां मिलने वाला सिगार रोल बहुत ही खास होता है। यह बाकी रोल से बिल्कुल अलग है और इसके साथ फिंगर प्राइम मिलता है जिस पर स्पेशल चटनी और मेयोनेज़ डाली जाती है। सिर्फ ₹60 से ₹100 में आप इसका आनंद ले सकते हैं।

सिगार रोल


सैलेट पोटेटो

आप में से सभी लोगों ने चिली पोटैटो तो बहुत खाए होंगे लेकिन सैलेट चिली पोटैटो बहुत ही खास होता है। इसमें चिली पोटैटो को मिक्स सलाद के साथ मैशअप कर कस्टमर को दिया जाता है। इसका स्वाद देने के लिए आपको गोरखपुर के जीडीए टावर जाना होगा। यह सिर्फ ₹70 में आपको मिल जाएगा।

सैलेट पोटेटो


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story