TRENDING TAGS :
Jamnagar Famous Places: घूमने के शौकीन जाएं जामनगर, खूबसूरती मोह लेगी मन
Gujarat Jamnagar Famous Tourist Places: आज हम आपको गुजरात में स्थित जामनगर के बारे में बताएंगे जोकि कपल्स के लिए रोमांटिक डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां ऐसी बहुत सी टूरिस्ट स्पॉट्स में जहां मानसून में नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है।
Jamnagar Gujarat Famous Places (Photos - Social Media)
Gujarat Jamnagar Famous Tourist Places: घूमने के शौकीन अक्सर ही कहीं ना कहीं ऐसी जगह ढूंढते रहते हैं, जहां वह सुकून के दो पल अपने परिवार के साथ बिता सके। ऐसे में अगर आप किसी तटीय क्षेत्र में रोमांटिक डेस्टिनेशन सर्च कर रहे हैं, तो आज की खबर आपके लिए बड़े काम की होने वाली है। दरअसल, आज हम आपको गुजरात में स्थित जामनगर के बारे में बताएंगे जोकि कपल्स के लिए रोमांटिक डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां ऐसी बहुत सी टूरिस्ट स्पॉट्स में जहां मानसून में नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है। यह क्षेत्र हरे-भरे पेड़ों से घिरा हुआ है। आइए जानते हैं विस्तार से बीच के बारे में |
बेचटेल बीच (Bechtel Beach)
बेचटेल बीच का दृश्य है अद्वितीय यहां की सफेद रेत और समुद्र का नीला पानी वाकई बहुत मनमोहक होता है। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यहां का माहौल और भी रोमांचक हो जाता है। इस जगह का वातावरण शांति और सुकूनभरा होता है। बेचटेल बीच गुजरात के सबसे प्राचीन बीच में से एक है। चूंकि यह एक कम यात्रा वाला क्षेत्र है|
Bechtel Beach
समुद्री राष्ट्रीय उद्यान (Marine National Park)
जामनगर के तटीय क्षेत्र में स्थित समुद्री राष्ट्रीय उद्यान को अगस्त 1980 में समुद्री अभयारण्य का दर्जा दिया गया था। इस उद्यान में समुद्री जीवन की विविधता, समुद्री पक्षियों की संरक्षा और समुद्री जीवन की अन्य प्राकृतिक संसाधनों का ध्यान रखा जाता है। जामनगर से समुद्री राष्ट्रीय उद्यान केवल 30 किलोमीटर की दूरी पर है, और यह 458 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। जामनगर में गर्मियों के मौसम में समुद्री राष्ट्रीय उद्यान और अब मानसून में यह वॉटर फॉल कालावड तालुका के रावशिया गांव में स्थित है, जोकि मानसून के दौरान बहुत खूबसूरत हो जाता है। इसे देखने के लिए यात्रियों को कुछ किलोमीटर दूर से भी उत्साहित हो जाते हैं।
Marine National Park
रणजीत सागर बांध (Ranjit Sagar Dam)
रणजीत सागर बांध , जिसे थीन बांध के नाम से भी जाना जाता है , पंजाब सिंचाई विभाग द्वारा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर और पंजाब राज्य की सीमा पर रावी नदी पर निर्मित एक जलविद्युत परियोजना का हिस्सा है । यह माधोपुर बैराज के ऊपर माधोपुर में स्थित है । जलाशय का एक बड़ा हिस्सा, 60% तक, जम्मू और कश्मीर में आता है। यह बांध पंजाब राज्य के पठानकोट और जम्मू और कश्मीर के कठुआ दोनों से लगभग 30 किमी दूर है। परियोजना का उपयोग सिंचाई और बिजली उत्पादन दोनों के लिए किया जाता है। यह परियोजना पंजाब का सबसे बड़ा जलविद्युत बांध है जिसकी क्षमता 600 मेगावाट है।
Ranjit Sagar Dam