×

Gujarat Jamnagar History: गुजरात के जामनगर गांव का इतिहास, अंबानी फैमिली यहां कर रही वेडिंग प्लान

Gujarat Jamnagar History : रायबरेली एक खूबसूरत जगह है जहां पर कई सारे पर्यटक स्थल है। चलिए यहां में शिव मंदिर के बारे में जानते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 26 Feb 2024 5:32 AM GMT
Jamnagar History
X

Jamnagar History (Photos Social Media) 

Gujarat Jamnagar History: गुजरात भारत का एक समृद्ध और प्रसिद्ध राज्य है। यहां की परंपरा, बोली और खान-पान हमेशा सही लोगों को आकर्षित करता आया है। घूमने फिरने के लिए आज से भी गुजरात में कहीं सारी जगह मौजूद है जहां पर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। गुजरात में अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत समेत कई सारे शहर हैं जो किसी न किसी वजह से पहचाने जाते हैं। अहमदाबाद में घूमने की एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है तो सूरत शॉपिंग के लिए प्रसिद्ध है। यहां का एक शहर जामनगर भी है। जामनगर इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है क्योंकि रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी यहां राधिका मर्चेंट के साथ शादी करने जा रहे हैं। चलिए आज हम आपको इस जगह के इतिहास से रूबरू करवाते हैं।

जामनगर का इतिहास

महाराजा कुमार रणजीतसिंह के समय में इस जिले को नवानगर नाम से जाना जाता था। यह जिला कच्छ की खाड़ी के दक्षिण में स्थित है। रिलायंस इंडस्ट्रिज, भारत की सबसे बड़ी खनन क्षेत्र की कंपनी द्वारा जामनगर के निकट मोटी खावडी गांव में विश्व की सबसे बड़ी रिफायनरी स्थापित करने के बाद जामनगर का महत्त्व बहुत बढ़ गया है। इसके उपरांत एस्सार ऑइल की रिफायनरी भी इस जिले स्थापित की गई। जामनगर का नाम पीतल की वस्तुओं को बनाने में विश्व प्रसिद्ध है।

Jamnagar History


क्यों है प्रसिद्ध

यह शहर बांधनी कला, जरी की कढ़ाई और धातुकर्म के लिए प्रसिद्ध है। जामनगर रिफ़ाइनरी भारत और विश्व की सबसे बड़ी तेल रिफ़ाइनरी है।

Jamnagar


जामनगर की खासियत

जामनगर को कपड़े, रेशमी कपडे और सोने की कढ़ाई व रंगरेजी और बंधानी और पीतल के काम के लिए जाना जाता हैं। जामनगर को प्रताप विलास पैलेस, रणमल तालाव, भुजिया कोठा, बाला हनुमान मंदिर, दरबारगढ़, खिजड़िया बर्ड सेंचुरी और अन्य पुराने और प्राचीन स्मारक और सम्मुख, इसे सौराष्ट्र क्षेत्र के सबसे सुंदर शहरों में से एक बनाते हैं।

Jamnagar


अंबानी परिवार का पुराना कनेक्शन

अंबानी परिवार मुंबई में रहता है यहां पर उनका लग्जरी बंगला है। उसके बावजूद भी बेटे की शादी जामनगर से किए जाने की बात ने सभी को हैरान कर दिया था। सभी सो रहे थे कि आखिरकार जामनगर से शादी क्यों की जा रही है। आपको बता दें कि अंबानी परिवार का जामनगर से काफी पुराना नाता है और यहां पर उनका पुराना आवास भी बना हुआ है। अनंत का यहां से गहरा कनेक्शन है और वह इस जगह को बहुत पसंद करते हैं। यही कारण है कि परिवार ने यहां पर शादी करने का फैसला लिया है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story