×

Gujarat Golden Shiva Statue: 17.5 किलो सोने से सजी भगवान शिव की ये मूर्ति, खूबसूरती देख हो जाएंगे हैरान

Golden Shiva Statue In Gujarat: अगर आप अलग-अलग जगह पर घूमने की शौकीन तो आपको एक बार गुजरात में मौजूद भोलेनाथ की शानदार मूर्ति का दीदार जरूर करना चाहिए।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 25 Feb 2024 6:38 AM GMT
Golden Shiva Statue In Gujarat
X

Golden Shiva Statue In Gujarat (Photos - Social Media)

Golden Shiva Statue In Gujarat : भारत में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद है जहां पर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। यहां धार्मिक से लेकर आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक सभी तरह के स्थान मौजूद है। अपनी अपनी पसंद के हिसाब से इन पर्यटक स्थलों पर जाना पसंद करते हैं। त्योहारों के मौके पर या फिर हॉलीडे के दौरान खासतौर पर पर्यटक स्थलों पर भीड़ देखने को मिलती है। जल्द ही महाशिवरात्रि का त्यौहार आ रहा है और अगर इस खास मौके पर आप कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं। तो आज हम आपको भगवान शिव की एक बहुत ही खास मूर्ति के बारे में बताते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इसका अनावरण महाशिवरात्रि के दिन ही किया गया था। इस पर सोने का लेप चढ़ाया गया है और साल 2023 में तैयार होने के बाद इस पर से पर्दा हटाया गया था। 111 फीट की मूर्ति है जिस पर सोने का लेप चढ़ा हुआ है। इतनी ऊंची होने की वजह से यह दूर से ही नजर आ जाती है। आज आपको इसी के बारे में जानकारी देते हैं।

कहां है मूर्ति

भोलेनाथ की ये मूर्ति गुजरात के बड़ोदरा में सूरसागर झील के बीच बनी हुई है। भोलेनाथ इस प्रतिमा में अपने हाथों में त्रिशूल लेकर खड़े हैं। प्रतिमा को सर्वेश्वर महादेव के नाम से पहचाना जाता है और दूर-दूर से भक्त यहां पर दर्शन करने पहुंचते हैं।

Golden Shiva Statue In Gujarat

लगा है इतना सोना

यह मूर्ति 111 फीट ऊंची है और इसे बनाने में 17.5 किलो सोने के लेप का इस्तेमाल किया गया है। पहले ये काले रंग की थी लेकिन सोने का लेप चढ़ाए जाने के बाद यह सुनहरी दिखाई देती है। इसे बनाने में 12 करोड रुपए खर्च किए गए थे। मूर्ति को बनाने का फैसला 1996 में ले लिया गया था। साल 2002 में यह बनकर तैयार हो गई थी, लेकिन 15 साल बाद इस पर सोने की परत चढ़ाने का फैसला लिया गया और 2023 में परत चढ़ाई गई।

Golden Shiva Statue In Gujarat

कैसे पहुंचे यहां

अगर आप दिल्ली, मुंबई या चंडीगढ़ में रहते हैं तो ट्रेन के जरिए आसानी से ट्रिप प्लान की जा सकती है। वडोदरा तक के लिए आपको आसानी से ट्रेन मिल जाएगी। यहां पहुंचने के बाद आप रेलवे स्टेशन से सुरसागर झील का रास्ता तय कर सकते हैं, जो सिर्फ 10 मिनट का है। आप आराम से टैक्सी और कब के जरिए यहां पहुंच सकते हैं।

Golden Shiva Statue In Gujarat

कैसे होंगे दर्शन

महादेव के दर्शन करने के लिए यहां पर किसी भी तरह की फीस नहीं ली जाती है। सुबह 7 बजे से लेकर रात 9:00 बजे तक यहां दर्शन के लिए जाया जा सकता है। अगर आप बोटिंग करने की शौकीन है तो सिर्फ ₹50 देकर आप आराम से बोटिंग कर सकते हैं। बच्चों के लिए बोटिंग के ₹30 लगते हैं और 25 मिनट तक बोटिंग करवाई जाती है।

Golden Shiva Statue In Gujarat


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story