Indias Happiest City: भारत का ये शहर है सबसे खुशमिजाज, नाम जानकर लगेगा झटका

Indias Happiest City: क्या आप जानते हैं भारत में किस शहर के लोग सबसे ज्यादा खुश रहते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये कोई बड़ा शहर नहीं है। आइए जानें इस खुशहाल शहर के बारे में।

Network
Newstrack Network
Published on: 23 Jun 2024 11:27 AM GMT
Happiest City: भारत का ये शहर है सबसे खुशमिजाज, नाम जानकर लगेगा झटका
X

Happiest City (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Happiest City in India: आज के समय में जहां स्ट्रेस (Stress) और अवसाद (Depression) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लोगों ने अपनी खुशियों को तवज्जो देना शुरू कर दिया है। किसी ने सच ही कहा है कि पैसों से खुशियां कभी खरीदी नहीं जा सकती, इसे छोटे-छोटे पलों में ढूंढना चाहिए। आपको जानकर हैरानी होगी कि हैप्पीनेस इंडेक्स 2023 की रिपोर्ट में भारत को 126वीं रैंक मिली थी। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात तो ये है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देश भी इंडिया से लिस्ट में आगे हैं। खैर, आज हम जानेंगे कि भारत में सबसे ज्यादा खुशहाल शहर (India's Happiest City) कौन सा है।

इस शहर के लोग हैं सबसे ज्यादा खुश

वैसे, आपको क्या लगता है भारत का सबसे खुशमिजाज शहर (Happiest City in India) कौन सा होगा? जाहिर है कि ये सवाल सुनकर आपके मन में मुंबई, दिल्ली जैसे किसी बड़े शहर का नाम आया होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। आपको इंडिया के Happiest City का नाम चौंका भी सकता है। ये शहर कोई और नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश का कानपुर (Kanpur) है। यूपी के कानपुर ने खुशमिजाजी के मामले भारत के सबसे टॉप शहरों को पछाड़ते हुए पहले नंबर पर अपना स्थान बनाया है। कानपुर को ये रेटिंग हैप्पीएस्ट सिटी इंडेक्स 2023 (Happiest City Index 2023) में मिली थी।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इसलिए यहां के लोग रहते हैं खुशहाल

हैप्पीएस्ट सिटी इंडेक्स के मुताबिक, कानपुर पूरी दुनिया में खुशमिजाजी के मामले में नौंवे स्थान पर है। जबकि 'खुशमिजाजी' और 'यारीबाजी' में यहां के लोग देश में अव्वल स्थान पर हैं। बता दें इस लिस्ट में दुनियाभर के 40 शहरों को शुमार किया गया था, जिसमें कानपुर को 9वां स्थान मिला। कानपुर (Kanpur) भारत का एकमात्र ऐसा शहर है, जिसे इस लिस्ट में जगह दी गई है। समृद्ध विरासत, स्वादिष्ट खाना, मस्त मौला नाइट लाइफ और सस्ता रहन-सहन जैसी चीजें कनपुरियों के खुशहाल रहने के पीछे की मुख्य वजहें हैं।

भारत में सबसे ज्यादा खुशमिजाज शहर में दूसरे नंबर पर है राजस्थान की राजधानी जयपुर। तीसरे नंबर पर आईटी हब चेन्नई है। वहीं, चौथे नंबर पर अपनी जगह बनाई है मंगलूरु ने। मैसूर भारत का पांचवां सबसे ज्यादा खुशहाल शहर है।

Shreya

Shreya

Next Story