TRENDING TAGS :
Haridwar Kaanch Mandir: हरिद्वार में है भारत का इकलौता कांच मंदिर, लोगों के बीच है प्रसिद्ध
Haridwar Kaanch Mandir: हरिद्वार एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है जहां पर कई सारे पर्यटक स्थल मौजूद है। आज यहां के खूबसूरत पावन धाम के बारे में जानते हैं।
Haridwar Kaanch Mandir : हरिद्वार भारत की तीर्थ और धार्मिक नगरी के नाम से प्रसिद्ध है। उत्तराखंड की हसीन वादियों में स्थित यह जगह मनमोहक नजारों से भरी हुई है। ये नजारे किसी का भी दिल जीत सकते हैं।हरिद्वार में कई सारे रमणीय पर्यटक स्थल मौजूद हैं, जहां पर भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। हरिद्वार नगरी को भगवान श्रीहरि यानी बद्रीनाथ का द्वार माना जाता है, जो गंगा के तट पर स्थित है। इसे गंगा द्वार और पुराणों में इसे मायापुरी क्षेत्र कहा जाता है। यह भारतवर्ष के सात पवित्र स्थानों में से एक है। हरिद्वार में हर की पौड़ी को ब्रह्मकुंड कहा जाता है। इसी विश्वप्रसिद्ध घाट पर कुंभ का मेला लगता है और यहीं पर विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती होती है। यहां देखने के लिए एक नहीं बल्कि कई सारे पर्यटक स्थल है। यहां पर घूम-घूम कर थक जाएंगे लेकिन पर्यटक स्थल खत्म नहीं होने वाले हैं। आज हम आपको यहां के एक ऐसी शानदार धाम के बारे में बताते हैं, जो पूरी तरह से कांच से बनाया हुआ है और दूर-दूर से लोग इसे देखने पहुंचते हैं।
हरिद्वार का पावन धाम
पावन धाम हरिद्वार के प्रमुख मंदिरों में से एक है। यह मंदिर शहर से 2 किमी दूर स्थित है। देशभर में वैसे तो कांच के कई मंदिर बने हुए हैं। लेकिन यह मंदिर कलात्मक मूर्तियों एवं दीवारों पर किए गए कांच के काम और सबसे अलग कलाकृतियों के लिए लोगों के बीच प्रसिद्ध है। 1970 में स्वामी वेदांत महाराज ने इस मंदिर का निर्माण करवाया था। यहां साधु-संतों के लिए रुकने के लिए विशेष व्यवस्था भी की जाती है।
कैसा है पावन धाम
पावन धाम एक गैर लाभकारी संस्था है जिसकी स्थापना स्वामी वेदांता जी महाराज ने समाज कल्याण हेतु की थी। आज भी यह संस्था सक्रिय रूप से मौजूद है। बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं।
Haridwar Kaanch Mandir
अद्भुत है सरंचना
पवन धाम की स्थापत्य कला बेहद आकर्षक और अनोखी है। कहा जाता है कि इसकी जैसी सुंदरता किसी अन्य हिंदू मंदिर में देखने को नहीं मिलती है। आंतरिक संरचना की बात करें तो यहां की मूर्तियां और चित्र शीशे से बनाए गए हैं। पावन धाम का यह मिरर वर्क देशभर में प्रसिद्ध है। यही इसकी खासियत है जो इस मंदिर के प्रति लोगों को आकर्षित करती है। मंदिर में भगवान कृष्ण की विश्वरूपीय प्रतिमा भी विराजित है। इस मंदिर में आपको महाभारत और रामायण के कई महत्वपूर्ण प्रसंग दीवारों पर देखने को मिलेंगे। आप एक घंटे में पूरा मंदिर घूम सकते हैं।
Haridwar Kaanch Mandir