×

Hariyana Tourist Places: हरियाणा के इन स्थानों की जरूर करें सैर, इतिहास से रूबरू होने का मिलेगा मौका

Hariyana Tourist Places: हरियाणा में बहुत ही प्रसिद्ध राज्य है जिसे सबसे ज्यादा अपनी बोली के लिए पहचाना जाता है। चलिए आज यहां के कुछ पर्यटक स्थलों के बारे में जानते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 12 March 2024 11:46 AM GMT
Hariyana Tourist Place
X

Hariyana Tourist Place (Photos - Social Media) 

Hariyana Tourist Places: हरियाणा उत्तर भारत का एक राज्य है जिसकी राजधानी चण्डीगढ़ है। इसकी सीमाएं उत्तर में पंजाब और हिमाचल प्रदेश, दक्षिण एवं पश्चिम में राजस्थान से जुड़ी हुई हैं। यमुना नदी इसके उत्तर प्रदेश राज्य के साथ पूर्वी सीमा को परिभाषित करती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली हरियाणा से तीन ओर से घिरी हुई है और फलस्वरूप हरियाणा का दक्षिणी क्षेत्र नियोजित विकास के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल है। यह राज्य वैदिक सभ्यता और सिंधु घाटी सभ्यता का मुख्य निवास स्थान है।

हरियाणा का इतिहास

इस क्षेत्र में विभिन्न निर्णायक लड़ाइयाँ भी हुई हैं जिसमें भारत का अधिकतर इतिहास समाहित है। इसमें महाभारत का महाकाव्य युद्ध भी शामिल है। हिन्दू मतों के अनुसार महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में हुआ । इसके अलावा यहाँ तीन पानीपत की लड़ाइयाँ हुई। ब्रितानी भारत में हरियाणा पंजाब राज्य का अंग था जिसे 1966 में भारत के 17वें राज्य के रूप में पहचान मिली। वर्तमान में खाद्यान और दुग्ध उत्पादन में हरियाणा देश में प्रमुख राज्य है। इस राज्य के निवासियों का प्रमुख व्यवसाय कृषि है। समतल कृषि भूमि निमज्जक कुओं और नहर से सिंचित की जाती है। 1960 के दशक की हरित क्रान्ति में हरियाणा का भारी योगदान रहा जिससे देश खाद्यान सम्पन्न हुआ। हरियाणा, भारत के अमीर राज्यों में से एक है और प्रति व्यक्ति आय के आधार पर यह देश का दूसरा सबसे धनी राज्य है।

चलिए आपको यहां के पर्यटक स्थलों के बारे में बताते हैं।

काला अंब

काला अंब के नाम से फेमस इस जगह को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इस जगह पर आपको 'काला अंब' नाम का स्मारक नजर आएगा। लोगों को इसका नाम सुनकर ऐसा अहसास होता है, जैसे यहां काले आम का पेड़ होगा। बता दें कि पानीपत के तीसरे युद्ध के दौरान यहां एक काफी बड़ा आम का पेड़ था। इसलिए इस जगह का नाम काला अंब पड़ा। युद्ध के बाद सैनिक यहीं पर आराम करने के लिए आते हैं। यहां थके-हारे सैनिक बहते हुए रक्त के साथ इस जगह पर आते थे और अपना उपचार करते थे।

काला अंब

कोस मीनार

करनाल का कोस मीनार एक ऐतिहसिक जगह होने के साथ-साथ लोकप्रिय पर्यटन स्थल में से भी एक है। कहा जाता है कि ऐतिहासिक जीटी रोड का जब इसका निर्माण शेरशाह सूरी करवा रहे थे तब साल 1540 -1545 के बीच सड़कों के किनारे प्रत्येक कोस पर मीनारों का निर्माण करवाया था। जिस कारण इसे कोस मीनार के नाम से जाना जाने लगा। उस समय यह मीनार दूरी की सूचक के रूप में काम करती थी।

कोस मीनार

जल महल

हरियाणा के नारनौल जिले में मौजूद जल महल के चारों तरफ पानी से घिरा है, जो इस महल को आकर्षित बनाती है। इस ऐतिहासिक महल का निर्माण शाह कुली खान द्वारा करवाया गया था। पानीपत के द्वितीय युद्ध के बाद इस महल का निर्माण किया गया था। यह महल लगभग 11 एकड़ के विशाल भूखंड में फैला हुआ है।

जल महल

गुजरी महल

हरियाणा के हिसार में मौजूद गुजरी महल एक प्राचीन और प्रमुख ऐतिहासिक जगह है। इस महल का निर्माण फिरोजशाह तुगलक ने करवाया था। ये जगह भी प्रेम की निशानी ही है, क्योंकि फिरोजशाह तुगलक ने अपनी प्रेमिका गुजरी के लिए इस महल का निर्माण करवाया था।

गुजरी महल

काबूली बाग

पानीपत में मौजूद काबूली बाग का निर्माण बाबर ने करवाया था। कहा जाता है कि इस बाग का निर्माण पानीपत की पहली लड़ाई की विजय के बाद हुआ था। एक अन्य कहानी ये है कि बाबर इसका निर्माण बेगम की याद में करवाया था।

काबूली बाग


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story