×

Haunted Places in Kanpur: कानपुर की इन सबसे डरावनी जगहों पर दिन में भी जाने से डरते हैं लोग, यहां जाना सबसे बड़ी गलती

Haunted Places in Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर, जिसे उत्तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी के नाम से भी जाना जाता है इसके के बारे में तो आपने सुना ही होगा।

Vidushi Mishra
Published on: 26 Dec 2022 2:16 AM GMT
Haunted Places in Kanpur: कानपुर की इन सबसे डरावनी जगहों पर दिन में भी जाने से डरते हैं लोग, यहां जाना सबसे बड़ी गलती
X

Haunted Places in Kanpur: बहुत बार आपने लोगों को ये कहते सुना होगा कि भूत-प्रेत कुछ नहीं होता है। सब मन का भ्रम होता है। लेकिन जिंदगी के ऐसे अनुभव जिसमें आपके एक अलग पैरानॉर्मल शक्ति के होने का एहसास होता है तो आप इन पर विश्वास करने के लिए मजबूर हो जाते हैं। ये पैरानॉर्मल शक्ति भूत-प्रेत, आत्माओं और नकारात्मक ऊर्जा होती है। दुनिया में ऐसी बहुत सी पैरानार्मल जगहें हैं जहां पर वैज्ञानिक युग होने के बाद आज भी लोग जाने से डराते हैं।

उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर, जिसे उत्तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी के नाम से भी जाना जाता है इसके के बारे में तो आपने सुना ही होगा। लेकिन इस शहर का एतिहासिक महत्व होने के अलावा कई भूतिया किस्से भी हैं, जिनकी वजह से आज भी लोग यहां की कई डरावनी जगहों पर जाने से डरते हैं। आइए आपको कानपुर की इन सबसे डरावनी जगहों के बारे में बताते हैं। जहां पर जाने का नाम लेने भर से लोगों की रूहें कांप जाती हैं। क्योंकि इन जगहों पर रात के अंधेरे में लोग दिन में भी नहीं जाते हैं।

कानपुर में सबसे डरावनी जगहें

जिन्नातों की मस्जिद

कानपुर में जिन्नातों की मस्जिद सबसे डरावनी जगहों में से एक है। ऐसा बताया जाता है कि शहर की ये मस्जिद 350 साल से भी ज्यादा पुरानी है। इस मस्जिद के बारे में लोगों का कहना है कि इस मस्जिद का निर्माण जिन्नातों ने रातों-रात में किया था। इस मस्जिद में रात में जिन्नात नमाज अदा करते हैं। कई लोगों का ये भी मानना है कि यहां पर अदालत लगती हैं और भूत-प्रेतों को सजा सुनाई जाती है। जिन लोगों पर भूत-प्रेतों का साया रहता है वो यहां पहुंचते हैं।

(Image Credit-Social Media)

जैना प्लेस

कानपुर का रतनलाल नगर बहुत ही पॉश इलाका है। यहां पर जैना प्लेस है जो बहुत डरावनी जगह माना जाता है। इस प्लेस के बारे में लोगों का मानना है कि यहां पर इस बिल्डिंग को बनाते समय एक मजदूर की मौत हो गई थी। तभी से आज तक सूरज ढलने के बाद यहां पर कोई नहीं जाता है। लोग इस जगह के बारे में बताते हैं एक बार कुछ दोस्त शाम के समय यहां बैठे थे। तभी पीछे से बहुत ही अजीब से आवाजें आने लगी। जिसमे कोई उन दोस्तों से कह रहा था कि यहां से जल्दी भाग जाओं, ये जगह भूतहा है।

गंगा बैराज

गंगा बैराज कानपुर में घूमने की सबसे बेस्ट जगहों में से एक है। यहां पर अक्सर यूथ और परिवार के लोग पिकनिक मनाने आते हैं। लेकिन रात के समय आना मना है। लोग रात के समय गंगा बैराज से गुजरने में डरते हैं। कई बार लोगों ने रात के समय पर यहां पर सफेद साड़ी पहने महिला को देखा है। लोगों का मानना है कि यहां पर कोई अदृश्य शक्ति है जो परेशान करती है।

सिविल लाइंस ग्रेव यार्ड

सिविल लाइंस कानपुर के पॉश इलाके में से एक है। लेकिन सिविल लाइंस ग्रेव यार्ड बहुत डरावनी जगहों मे से एक है। कई बार लोगों को यहां पर रात में तंबाकू मांगता सिर कटा हुआ भूत दिखाई दिया है। लोग इस इलाके के आस-पास से भी जाने में डरते हैं।

खेरेश्वरधाम मन्दिर

कानपुर में खेरेश्वरधाम मंदिर शहर से 40 किलोमीटर दूर शिवराजपुर में गंगा नदी से 2 किलोमीटर दूर स्थित है। इस प्राचीन मंदिर के बारे में ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर को गुरू द्रोणाचार्य ने बनवाया था। इस प्राचीन मंदिर में शिवजी प्रकट हुए थे।

लोगों का कहना है कि इस मंदिर में हर रोज रात 12 से 1 बजे के बीच अश्वत्थामा शिवलिंग की पूजा करने के लिए आते हैं। बता दें, गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा का जन्म इसी जगह पर हुआ था। मंदिर के बारे में पुजारी बताते हैं कि रात के समय में मन्दिर बंद होने के बाद सुबह जब मंदिर के कपाट खोले जाते हैं तो शिवलिंग पर चढ़े हुए सफेद फूल लाल रंग के हो जाते हैं।

कानपुर की अन्य डरावनी जगहें
Scary Places in Kanpur

कानपुर में इन डरावनी जगहों के अलावा दबा खजाना, गंगा बैराज, सुजातगंज है।

और प्राचीन मंदिर खेरेश्वरधाम मंदिर भी एक डरावनी जगह है। इन जगहों के बारे में भी भूत-प्रेत की कहानी प्रचलित है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story