×

कोल्हापुर के पास मौजूद है शानदार हिल स्टेशन, एक बार जरूर बनाएं घूमने का प्लान

Hill stations around kolhapur : घूमने के हिसाब से कोल्हापुर एक बहुत ही अच्छी जगह है। चलिए हम यहां के आसपास मौजूद हिल स्टेशन के बारे में जानते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 21 Feb 2024 5:45 AM GMT (Updated on: 21 Feb 2024 5:46 AM GMT)
Hill stations around kolhapur
X

Hill stations around kolhapur (Photos - Social Media)

Hill stations around kolhapur : बहुत जल्दी स्कूल की छुट्टियां शुरू होने वाली है क्योंकि एग्जाम खत्म होने के बाद लगभग 15 से 20 दिनों का टाइम मिलता है। जब लोग अपनी फैमिली के साथ हॉलीडे वेकेशन पर जाते हैं। इस दौरान पहले से ही आपको तय करना होता है कि आप का बजट कितना है और आप कहां जाना चाहते हैं। यदि आपका बजट कम है और आप किसी हिल स्टेशन पर जाना चाहते हैं। तो आप महाराष्ट्र में पंचगंगा नदी के किनारे स्थित कोल्हापुर जा सकते है।

बेस्ट है कोल्हापुरी चप्पल

यह शहर कोल्हापुरी चप्पल सैंडल ज्वैलरी के लिए पूरे भारतवर्ष में फेमस है। यहां हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको कोल्हापुर के आसपास स्थित इन हिल स्टेशंस के बारे में बताएंगे

कोल्हापुरी चप्पल



गगन बावड़ा

कोल्हापुर से करीब 58 किलोमीटर दूर स्थित समुद्र तल से करीब 3000 से अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद गगन बावड़ा बहुत ही फेमस डेस्टिनेशन के रूप में जाना जाता है। यह काफी छोटा हिल स्टेशन है लेकिन फिर भी सैलानी यहां घूमने फिरने आते हैं। यहां मौजूद झरने लोगों के मन को मोह लेते हैं। यहां पर आप ट्रैकिंग का भी आनंद उठा सकते हैं। मानसून के समय यहां की खूबसूरती चरम पर होती है।

गगन बावड़ा


पन्हाला

कोल्हापुर की बेहद पास में स्थित हिल स्टेशन की लिस्ट में सबसे पहला नाम पन्हाला हिल्स शामिल है। जो कि अपनी खूबसूरती के साथ-साथ पन्हाला फोर्ट के लिए भी फेमस है। पहाड़ की चोटी पर मौजूद होने के कारण यह पूरे जिले में काफी फेमस डेस्टिनेशन माना जाता है। फोर्ट के आसपास की हरियाली लोगों का मन मोह लेती है। यहां वीकेंड पर अक्सर टूरिस्ट पहुंचते हैं और अपना पूरा दिन यहां पर बिताते हैं। एक तरीके से टूरिस्ट के लिए पिकनिक स्पॉट माना जाता है, जो कोल्हापुर से करीब 21 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

पन्हाला


दंडोबा

कोल्हापुर से 72 किलोमीटर दूर स्थित दंडोबा हिल स्टेशन काफी चर्चित प्लेस है। ये झील झरने से घिरी हुई जगह है। यहां पर लोग लॉन्ग राइड का मजा उठाने पहुंचते हैं। नेचर लवर के लिए ये बहुत अच्छी डेस्टिनेशन मानी जाती है।

दंडोबा


पंचगनी

पंचगनी कोल्हापुरी से 169 किलोमीटर की दूरी पर है। यह सतारा जिले में स्थित है जो सबसे अधिक घूमने जाने वाला हिल स्टेशन माना जाता है। यहां की मनमोहक दृश्य झील झरने खूबसूरती में चार चांद लगाती है। बता दे कि यह करीब पांच पहाड़ियों से घिरा हुआ हिल स्टेशन है। यहां पर आप कांच, पत्थर, टेबल, लैंड व्यू प्वाइंट और व्हीलर फाइन जैसी बेहतरीन जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

पंचगनी


महाबलेश्वर

महाबलेश्वर नाम तो हम सभी ने सुना ही है जो कि महाराष्ट्र का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन माना जाता है। यहां पर हर समय पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है। ऊंचे ऊंचे पहाड़ लुभावने झील लोगों का मन मोह लेती है। महाबलेश्वर में आप एलिफेंट हेड पॉइंट, ऑथर सेट व्हेन और महाबलेश्वर मंदिर जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

महाबलेश्वर


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story