×

Hill Stations Near Prayagraj: प्रयागराज के करीब हैं ये खूबसूरत हिल स्टेशन्स, कम बजट में करें हॉलीडे एंजॉय

Hill Stations Near Prayagraj: प्रयागराज, इलाहाबाद से मशहूर है। प्रयागराज गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर स्थित है। यह प्रसिद्ध 'कुंभ मेले' के लिए विश्वभर में मशहूर है और यह तीर्थयात्रियों को आकर्षित करता है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 28 Nov 2022 1:45 AM GMT
Tourist places in prayagraj
X

Hill stations near Prayagraj (Image: Social Media)

Hill stations near prayagraj: प्रयागराज भारत का दूसरा सबसे पुराना शहर है। इसे 'place of offerings.' के रूप में भी जाना जाता है। दरअसल प्रयागराज का पुराना नाम इलाहाबाद है। प्रयागराज शहर महान गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर स्थित है। यह शहर प्रसिद्ध 'कुंभ मेले' के लिए भी विश्वभर में मशहूर है और यह तीर्थयात्रियों को आकर्षित करता है। यहां हर साल लाखों तीर्थयात्री आते हैं। अगर आप प्रयागराज में हॉलीडे प्लान कर रहे तो, इलाहाबाद के पास के कुछ हिल स्टेशनों पर जाना न भूलें। आइए जानते हैं प्रजागराज के करीब स्थित हिल स्टेशन के बारे में:

प्रयागराज के करीब हैं ये हिल स्टेशन

रामगढ़

रामगढ़ उन पर्यटकों के लिए बेस्ट है जो प्रकृति की गोद में शांति की तलाश कर रहे हैं। दरअसल उत्तराखंड के कुमाऊं जिले में 1789 मीटर की ऊंचाई पर स्थित रामगढ़ सेब, आड़ू, नाशपाती और खुबानी के हरे-भरे बागानों से भरा हुआ हिल स्टेशन है।


बता दें इस स्थान को दो भागों में बांटा गया है - एक चढ़ाव पर स्थित है, जिसे 'मल्ला' के नाम से जाना जाता है और वहीं दूसरा ढलान पर स्थित है, जिसे 'तल्ला' कहा जाता है। प्रयागराज से रामगढ़ की दूरी 425 किमी है।

नैनीताल

उत्तराखंड का एक ऐसा हिल स्टेशन नैनीताल, जो समुद्र तल से लगभग 6800 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह खूबसूरत हिल स्टेशन इलाहाबाद या प्रयाग के स्थान से करीब 500 किलोमीटर दूर है। बता दें इस हिल स्टेशन में नाशपाती के आकार की झील है जो तीन तरफ से पहाड़ों से घिरी हुई है। यहां सर्दियों में लगभग 5 से 7 डिग्री तापमान होने पर पर्यटकों को यह बेहद पसंद आता है। नैना देवी मंदिर, जंगल में सेंट जॉन, गवर्नर हाउस, स्नो व्यू, नैनी पीक, टिफिन टॉप आदि नैनीताल के कुछ ऐसे स्थान हैं जो देखने लायक हैं। तो अगर आप प्रयागराज के आसपास हिल स्टेशन घूमने की प्लानिंग कर रहें तो नैनीताल को अपनी लिस्ट में शामिल कर लें। प्रयागराज से आप यहां ट्रेन, फ्लाइट या कार से आसानी से पहुंच सकते हैं।

पिथौरागढ़

इलाहाबाद या बोले तो प्रयागराज से करीब 490 किलोमीटर की दूरी पर पिथौरागढ़ नामक एक छोटा हिल स्टेशन है। आपको बता दें कि यह हिल स्टेशन कश्मीर घाटी का छोटा रूप है। पिथौरागढ़ खूबसूरत शहर चांडक, कुमदार, थल डियर और ध्वज नाम की चार पहाड़ियों के बीच में स्थित है। दरअसल पिथौरागढ़ लोकप्रिय रूप से 'सोर' के नाम से जाना जाता है जिसका अर्थ होता है ठंडा। pithoragarh एक ऐसा स्थान या हिल स्टेशन है जहां तीर्थयात्री कैलाश, झील मानसरोवर और ओम पर्वत जैसे शांत स्थानों में हिमालय में प्रवेश करते हैं। पिथौरागढ़ के कई दर्शनीय स्थलों में कपिलेश्वर महादेव मंदिर, चाडग, पिथौरागढ़ किला, और कई अन्य किले और मंदिर शामिल हैं।

जारीबाग

कोयले और खनिजों के बाद झारखंड का वन का आता हैं। दरअसल राज्य छोटा नागपुर पठार पर स्थित है, जो इसे समुद्र तल से करीब 600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। घने जंगलों से घिरा हुआ ऐसी ही एक जगह है हजारीबाग। यह शहर पहाड़ियों, झीलों और जंगलों से भरा हुआ है। यहां एक आकर्षण वन्यजीव अभयारण्य है जो बेहद खूबसूरत है। प्रयागराज से इलाहाबाद की दूरी 390 किमी है।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story