×

Best Cafes in Himachal: हिमाचल के ये बेस्ट कैफे, जहां शाम होते ही नदी किनारे लाइव-म्यूजिक और स्वादिष्ट व्यंजनों का लीजिए आनंद

Best Cafes in Himachal: अगर आप हिमाचल प्रदेश में घूमने आने वाले हैं तो यहां पर खाने-पीने की बेस्ट जगहों के बारे में जरूर जान लीजे। क्योंकि घूमने के साथ-साथ खाते-पीते रहो तो आनंद और भी आता है।

Vidushi Mishra
Published on: 7 Sep 2022 3:45 AM GMT
Himachal Pradesh Famous Cafes
X

हिमाचल प्रदेश के बेस्ट कैफे (फोटो- सोशल मीडिया)

Himachal Pradesh Famous Cafes: भारत में हिमाचल प्रदेश हिल स्टेशन सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले हिल स्टेशनों में से एक है। यहां पर बीते कुछ सालों में पर्यटन बहुत तेजी से बढ़ा है। वैसे तो हिमाचल में सर्दियों बिल्कुल हाड़ कपा देने वाली होती हैं, लेकिन सर्दियों में भी पर्यटकों का हिमाचल की वादियों में जाना बंद नहीं होता है। वहीं अगर आपको हिमाचल प्रदेश में घूमने जाना है, तो सबसे अच्छा समय सितंबर से नवंबर के बीच में होता है या फिर फरवरी से अप्रैल के बीच में होता है। यहां पर एडवेंचर जैसे मछली पकड़ना, पर्वतारोहण, ट्रेकिंग, फुट ग्लाइडिंग, गोल्फ, रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग भी कर सकते हैं। ऊंची-ऊंची घाटियां और हरी-भरी पहाड़ियां हिमाचल की खूबसूरती में चार-चांद लगा देती हैं। जोकि यहां आने वाले पर्यटकों को सुकून का एहसास कराती हैं।

ऐसे में अगर आप हिमाचल प्रदेश में घूमने आने वाले हैं तो यहां पर खाने-पीने की बेस्ट जगहों के बारे में जरूर जान लीजे। क्योंकि घूमने के साथ-साथ खाते-पीते रहो तो आनंद और भी आता है। वो कहा जाता है न कि भूखे पेट भजन न हो गोपाल। जीं हां जब तक पेट की राहत देने वाला मनपसंद खाना और स्वादिष्ट खाना न मिले, तब तक घूमने में भी मजा नहीं आता है। चलिए आपको हिमाचल के फेमस कैफे के बारे में बताते हैं।

हिमाचल में सबसे अच्छे कैफे
Best Cafes in Himachal

कैफे मिट्टी, कसौली

हिमाचल के कसौली से खूबसूरत नजारों को देखा जा सकता है। यहां से आप आसपास की सुंदरता की सराहना कर सकते हैं। यहां एक शाकाहारी कैफे जिसका नाम कैफे मिट्टी है। यहां के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद जरूर लीजेगा।

सांकेतिक फोटो- सोशल मीडिया

द लेजी डॉग, मनाली

हिमाचल में सन् 2008 में स्थापित, द लेजी डॉग कैफे में नदी के किनारे बैठने की सुविधा है। यहां शाम को लाइव संगीत सबका दिल जीत लेती है। यहां इस कैफे में चाय, वाइन, जूस, बियर आदि जैसे कई प्रकार के ड्रिंक का लुफ्त भी उठा सकते हैं।

कैफे हिमालयन मुसाफिर, करेरी

कैफे हिमालयन मुसाफिर में आपको बैठना, आस-पास का वातावरण देखना इतना ज्यादा भा जाएगा, कि आप अगर चाहें तो वहां पर घंटों बिता सकते हैं। इस कैफे को अंदर से काफी देहाती लुक में बनाया गया है। यहां पर मोमोज और चिकन खाने के शौकीन हैं तो ये जगह आपके लिए बेस्ट है।

सांकेतिक फोटो- सोशल मीडिया

वेक एंड बेक कैफे, शिमला

हिमाचल के शिमला में वेक एंड बेक कैफे है। जो पर्यटकों को कैफे की सुंदरता और आस-पास की मनोरम वादियां के प्रति आकर्षित करतीहैं। इस मंत्र मुग्ध कर देने वाले कैफे में आप स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लुफ्त उठा सकते हैं।

द एवरग्रीन कैफे, कसोल

हिमाचल के कसोल में कब आपका दिन बीत जाएगा, आपको पता ही नहीं चलेगा। इसलिए दिन की शुरूआत आप पेट पूजा करके ही करिए। क्योंकि याद है न खाली पेट भजन न होय। जीं हां क्योंकि कसोल की खूबसूरत वादियों में आप कब खो जाएगें, आपको खुद नहीं पता चलेगा, इसलिए द एवरग्रीन कैफे का स्वादिष्ट खाना खाकर ही घूमने के लिए निकलें।






Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story