×

Himachal Pradesh Famous Food: सिर्फ बर्फबारी ही नहीं पर्यटकों को बेहद पसंद आते हैं हिमाचल के ये फेमस फूड

Himachal Pradesh Famous Food: अक्सर सर्दियों में ज्यादातर लोग शिमला, मनाली या कुल्लू ट्रीप पर निकल जाते हैं। यहां की खूबसूरती पर्यटकों को खूब पसंद आता है। यहां के भोजन खास होते हैं।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 28 Nov 2022 3:01 AM GMT
Himachal pradesh famous food and places
X

Famous food in Himachal pradesh (Image: Social Media)

Himachal Pradesh Famous Food: अक्सर सर्दियों में ज्यादातर लोग शिमला, मनाली या कुल्लू ट्रीप पर निकल जाते हैं। यहां की खूबसूरती पर्यटकों को खूब पसंद आता है। बर्फ से ढके पहाड़, बर्फबारी और सर्द हवाएं हिमाचल को खास बना देती है। लेकिन सिर्फ ये चीजें ही नहीं यहां का भोजन भी पर्यटकों को बेहद पसंद आता है। टुड़किया भात, Bhey, माश दाल और धाम यहां के ट्रेडिशनल फूड है। तो आइए जानते हैं हिमाचल के कुछ फेमस फूड के बारे में।

ये हैं हिमाचल प्रदेश के फेमस फूड

सिद्दू

सिद्दू हिमाचल प्रदेश की ख़ास और फेमस डिश है, जिसे खसखस, मटन और मिठाई के साथ भरकर बनाया जाता है।

सिद्दू

ये मोमोज़ के साइज़ से बस थोड़ा बड़ा होता है। देसी घी से बना यह टेस्टी फूड सिद्दु खाएंगे, तो बार-बार खाते रह जाएंगे

Babru

इस डिश को गूंथे हुए आटे में पिसी हुई काली उड़द की दाल भरकर बनाया जाता है। फिर इसे गोल आकार देकर डीप फ़्राई किया जाता है।

Babru

इसे आप इमली की चटनी के साथ खा सकते हैं। ये गजब का मजेदार डिश होता है।

चना मद्रा

चना मद्रा डिश को दही और चने के आटे को मिलाकर बनाया जाता है। फिर इसकी ग्रेवी तैयार करते समय इसमें अदरक, मसाले, प्याज़ और लहसुन डाला जाता है।


ये बहुत ही चटपटा और मज़ेदार डिश होता है, जिसे एकबार ज़रूर ट्राई करना चाहिए।

Patande

यह डिश हिमाचल प्रदेश के सिरमौर ज़िले का एक लोकप्रिय नाश्ता है।

Patande

इसे बनाने के लिए गेहूं के आटे में दूध और चीनी मिलाकर घोल तैयार किया जाता है और फिर इस घोल को तवे पर डालकर डोसे की तरह बनाया जाता है।

टुड़किया भात

दरअसल दाल, आलू, प्याज़, अदरक, लहसुन और दही के साथ पकाए गए चावल को टुड़किया भात कहा जाता है।


इसमें करी पत्ता, इलायची, दालचीनी, लाल मिर्च पाउडर भी होता है। इसके चटपटे स्वाद का मज़ा आपके हिमाचल प्रदेश के ट्रीप को यादगार बना देगी।

धाम

हिमाचल प्रदेश का फेमस धाम हर त्यौहार और विशेष अवसरों पर तैयार किया जाता है। बता दें इसे राजमा, मूंग दाल और चावल को दही के साथ मिलाकर बनाया जाता है।


फिर इसे माश दाल, बूर की करी, गुड़ और इमली की चटनी के साथ परोसा जाता है और इसका स्वाद लाजवाब होता है। अगर हिमाचल प्रदेश जाए तो इन डिशेज को जरूर एक बार ट्राई करें, आपको भी मजा आ जाएगा।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story