×

Himachal Pradesh Mein Ghumne Ki Jagah : दूर करनी हो महीनों की थकान, तो घूम के आएँ हिमाचल

Himachal Pradesh Mein Ghumne Ki Jagah : हिमाचल प्रदेश देश का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल और रोमाचंक जगहों में गिना जाता है।

Vidushi Mishra
Written By Vidushi Mishra
Published on: 4 Oct 2021 12:47 PM GMT
himachal pradesh
X

हिमाचल प्रदेश (फोेटो- सोशल मीडिया)

Himachal Pradesh Mein Ghumne Ki Jagah : भागती जिंदगी की इस व्यस्त दिनचर्या में अगर कुछ पल खुद के लिए मिले जाते हैं, तो लगता है जिंदगी आजाद सी हो गई। आजादी के इतने सालों भी आज में काम और आगे बढ़ने की होड़ में लाइफ से असली मजे को पीछे छोड़ते जा रहे हैं। लेकिन इन्ही व्यस्त पलों में जब कुछ पल अपने लिए मिलते हैं तो मन एक अलग की शांति की तरफ भागता है। जहां न तो काम का बोझ हो और न ही कोई लक्ष्य वाला काम।

तो चलिए अब अपने व्यस्त जीवन में से कुछ पल निकालते है घूमने के लिए। वैसे तो पूरे भारत में घूमने की कई जगहें हैं। लेकिन अगर पहाड़ी इलाकों (Himachal Pradesh Mein Ghumne Ki Jagah) की सैर करना चाहते हैं तो आपको हिमाचल प्रदेश के बारे में सोचना चाहिए। हिमाचल प्रदेश देश का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल और रोमाचंक जगहों में गिना जाता है।

यहां पर ऊंची-ऊंची पहाड़ियां, नदियां, झीलें, प्राचीन कालीन मंदिर, झरनों से गिरता पानी और भी बहुत कुछ। इन सबकी अपनी एक अलग ही खूबसूरती है। जो इस जगह को बेहद खास बनाती है। चलिए अब बताते हैं कि हिमाचल (Himachal Mein Ghumne Layak Jagah) में कौन-कौन से जगहें घूमने के मशहूर हैं।


बिलिंग घाटी Bir Billing

हिमाचल प्रदेश का एक छोटा गांव बीर है। ये गांव ऊंची पहाड़ियों पर प्रकृति का बेहद लुहावना आंनद देने वाली इन वादियों में घूमने का मजा ही कुछ और है। ये छोटा सा गांव भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर आप झील का आंनद भी उठा सकते हैं। यहां पर कैफे, चाय नुक्कड़, पहाड़ियों- वादियों का नजारा सच में अतुलनीय है।

मनाली Manali

मनाली (फोटो- सोशल मीडिया)

हिमाचल प्रदेश में मनाली पीर पंजाल और धौलाधार पर्वतमाला के बर्फ से ढके पहाड़ प्रसिद्ध पहाड़ी इलाकों में से एक है। मनाली समुद्र तल से 1950 मीटर की ऊंचाई पर है जोकि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले का एक हिस्सा है। यहां हरे भरे जंगल, फूलों के साथ बिछी घास के मैदानों की वजह से यहां की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।

प्रेमी जोड़ों की मनाली (Manali Me Ghumne Ki Jagah) एक बेहद खूबसूरत जगह है। इस पहाड़ी स्टेशन पर संग्रहालयों से लेकर मंदिरों तक, नदी के रोमांच से लेकर ट्रेकिंग ट्रेल्स तक, गांवों से लेकर सकरी गलियां तक प्रकृति प्रेमी को अपनी तरह आकर्षित करती है। वहीं कुल्लू नदी से कल-कल बहता पानी जो अपनी आवाज में भी अपनी खासियत छुपाए रहता है।

कसौली Kasauli

चंडीगढ़ से शिमला की तरफ जाने वाले रास्ते में कसौनी (Kasauli Me Ghumne Ki Jagah) एक बेहद खूबसूरत पहाड़ी(Himachal Pradesh Mein Ghumne Ki Jagah) से ढका शहर है। यहां पर सबसे ज्यादा दिल्ली और हिमाचल के आस-पास के लोग घूमने आते हैं। चंडीगढ़ से कसौली मात्र 65 किमी दूर स्थित है। यहां पर शुरू से ही ट्रैकिंग के शौकीनों और एडवेंचर के शौकीनों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है ये जगह।

मंडी Mandi

मनाली (फोटो- सोशल मीडिया)

हिमाचल प्रदेश की क्षेत्र सीमा में आने वाले मंडी की रियासत भारतीय संघ के अंदर स्थित है। यहां प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहद सुंदर जगहों में से एक है। यहां की खूबसूरत पहाड़ियों को देखने भर से सारी थकान से राहत मिल जाती है। व्यस्त जिदंगी के शोर से बाहर आकर कुछ पल शांति के बिताने के लिए ये जगह बहुत ही अच्छी है।

शिमला Shimla

शिमला भारत के सबसे मशहूर पहाड़ी इलाकों (Shimla Me Ghumne Ki Jagah) में से एक है। इसकी खूबसूरती को निहारने के लिए यहां अपनी जिंदगी के सुनहरे पलों को बिताने दूर-दूर से लोग आते हैं। विदेशी पर्यटकों की भी यहां भीड़ लगी रहती है। सिर्फ शिमला में ही 5-6 दिन ऐसे गुजर जाते हैं, कि पता ही नहीं चलता। फिर वहां से आने को दिल ही नहीं करता।

स्पीति घाटी Spiti Valley

हिमाचल में घूमने की मशहूर जगहों में से स्पीति घाटी एक ऐसी जगह है जो हर तरफ से हिमालय से घिरा हुआ है। स्पीति घाटी की खूबसूरती को बढ़ाते हैं यहा के ठंडे रेगिस्तान, बर्फ की चादर लपेटे पहाड़, यहां की घुमावदार सड़कें और खूबसूरत घाटियां आने वाले पर्यटकों पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं।



Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story