×

Amethi History: राजनीति में खास पहचान रखता है उत्तर प्रदेश का अमेठी, ये हैं यहां के पर्यटक स्थल

Amethi History: अमेठी उत्तर प्रदेश का एक प्रसिद्ध जिला है, चलिए आज आपको इसके इतिहास से रूबरू करवाते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 10 March 2024 5:41 AM GMT
History Of Amethi and Tourist Places
X

History Of Amethi and Tourist Places (Photos - Social Media)

History Of Amethi and Tourist Places : अमेठी (Amethi) भारत के उत्तर प्रदेश (Uttarpradesh) राज्य एक प्रमुख शहर एवं राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण लोकसभा क्षेत्र है। ये जगह राजनीति कर अलावा अमेठी में सुल्तानपुर जिले की तीन तहसील मुसाफिरखाना, अमेठी, गौरीगंज तथा रायबरेली जिले की दो तहसील सलोन और तिलोई को मिला कर एक जिले का रूप दिया गया है। गौरीगंज शहर अमेठी जिले का मुख्यालय है। शुरुआत में इसका नाम छत्रपति साहूजी महाराज नगर था परन्तु इसे बदलकर अमेठी कर दिया गया है।

अमेठी में कितने गांव हैं

कुल राजस्व ग्रामों की संख्या 999 तथा ग्राम पंचायतों की संख्या 586 व 99 न्याय पंचायत है जनपद में कुल ग्राम प्रधान 586, क्षेत्र पंचायत सदस्य 703 एवं ग्राम पंचायत सदस्य 7349 है।

History Of Amethi


क्यों प्रसिद्ध है अमेठी

अमेठी यूपी के फैजाबाद मंडल के अंतर्गत आता है। पर्यटन स्थलों में अमेठी का उल्टा गढ़ा धाम महशूर है। इस मंदिर में 55 फुटी हनुमान, ब्रह्मा, विष्णु और महेश विराजमान हैं। अमेठी में खाने की चीजों में टमाटर की डिश और बिरयानी फेमस है।

History Of Amethi


प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अमेठी

उल्टा गढ़ा धाम - अमेठी के पर्यटन स्थलों में शुमार है अमेठी का उल्टा गढा धाम। इस मन्दिर में 55 फुटी हनुमान मन्दिर के साथ जगंलों के बीच बृह्मा विष्णु महेश विराजमान हैं। यहां पर दूर दूर से लोग घूमने और दर्शन पूजन करने आते है।

इकों स्पाट पार्क - अमेठी का इकोस्पोर्ट ईकों स्पाट पार्क यह पार्क। मुसाफिरखाना लखनऊ हाइवे पर कादूनाला गांव के पास स्थित है। यहां पर नौकायन हरे भरे वृक्ष वांच टावर सहित अन्य व्यवस्थाएं पर्यटकों के अन्य वयवस्थाएं मौजूद है। इस पर्यटक स्थल पर लोग दूर-दूर से घूमने आते हैं। खास बात यह है इस पर्यटक स्थल पर लोग दूर-दूर से घूमने आते हैं।

नंदमहर धाम - नंदमहर धाम अमेठी जिले का एक प्रसिद्ध स्थान है। यह स्थान भगवान श्री कृष्ण, भगवान श्री बलराम,श्री नंदबाबा जी एवं श्री वासुदेव जी से सम्बंधित है।

गढ़ामाफी धाम - गढ़ामाफी धाम गौरीगंज से लगबघ7 किलोमीटर माधोपुर ग्राम मे है। यहा भगवान श्री हनुमान जी की तथा देवताओं की अन्य मूर्तियाँ दर्शनीय है।

History Of Amethi


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story