×

Kishanganj Tourist Places: बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच मौजूद हैं ये खूबसूरत स्थान, यहां देखें ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थल

Kishanganj Famous Tourist Places: बिहार और पश्चिम बंगाल दोनों ही बहुत ही खूबसूरत राज्य है। चलिए आज हम आपको इन दोनों राज्यों के बीच मौजूद कुछ खूबसूरत स्थान के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 24 Jun 2024 6:50 AM GMT
Bihar Best Places To Visit
X

Bihar Best Places To Visit (Photos - Social Media) 

Kishanganj Famous Tourist Places: बिहार भारत का एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है, जो अपने सुंदर प्राकृतिक और ऐतिहासिक स्थलों के लिए पहचाना जाता है। इस जगह को बुद्ध की नगरी के नाम से पहचाना जाता है और इसे ऐतिहासिक राज्य होने का दर्जा भी प्राप्त है। बिहार की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां देश के कोने कोने से लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। यहां बोधगया और नालंदा जैसे शहर मौजूद है जहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। आज हम आपको यहां के किशनगंज और उसके आसपास मौजूद कुछ सुंदर स्थान के बारे में बताते हैं।

किशनगंज फोर्ट (Kishanganj Fort)

किशनगंज में अगर किसी ऐतिहासिक स्थान पर घूमने की बात आती है तो लोगों को किशनगंज फोर्ट जरूर याद आता है। इसका निर्माण नवाब मोहम्मद फखरुद्दीन के शासनकाल में किया गया था। किसी जमाने में यह राजा का महल हुआ करता था लेकिन अभी एक खंडहर में तब्दील हो चुका है।

Kishanganj Fort


इस्लामपुर (Islampur)

किशनगंज से थोड़ी की दूरी पर इस्लामपुर मौजूद है। यह पश्चिम बंगाल का बहुत ही खूबसूरत शहर है जो किशनगंज से ज्यादा दूर न होने की वजह से यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इस्लामपुर न सिर्फ इतिहास बाल की प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी प्रसिद्ध है और बड़ी संख्या में यहां लोग हरियाली और मनमोहन स्थान को देखने के लिए पहुंचते हैं।

Islampur


कटालमनी झील (Katalmani Lake)

जब भी खूबसूरत प्राकृतिक नजारों की बात होती है तो किशनगंज की इस झील का नाम जरूर सामने आता है। सैलानी जब भी इस झील पर घूमने पहुंचते हैं, तो उन्हें प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने को मिलता है। यह जगह कई सारे प्रवासी पक्षियों का घर है।

Katalmani Lake


रामगंज (Ramganj)

किशनगंज से 40 किलोमीटर की दूरी पर रामगंज मौजूद है। यह बिहार और पश्चिम बंगाल की सीमा पर मौजूद है। यह जगह खूबसूरत और शांत वातावरण के लिए पहचानी जाती है। कई लोग यहां सुकून के पल बिताने के लिए पहुंचते हैं।

Ramganj


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story