होली पर घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन जगहों पर त्योहार का मजा होगा दोगुना

Holi Holidays: होली के त्योहार की छुट्टियों पर कई लोग घूमने का प्लान बनाते हैं।

Vidushi Mishra
Written By Vidushi Mishra
Published on: 6 March 2022 3:12 PM GMT
Holi holiday
X

होली (फोटो-सोशल मीडिया)

Holi Holidays: भारत में तमाम राज्यों में रंगों का त्यौहार होली बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। ये त्योहार फाल्गुन माह के आखिरी में और चैत्र महीने की शुुरुआत में मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप होली की छुट्टियों पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आइए हम बताते हैं किन जगहों पर जाने से रंगों के त्योहार होली में बहुत आनंद आएगा। जहां पर अलग-अलग तरह से ये त्योहार मनाया जाता है। जिससे की यहां पर जाने अलग ही मजा आता है, साथ ही कुछ अच्छी यादें भी।

होली के त्योहार की छुट्टियों पर कई लोग घूमने का प्लान बनाते हैं। ऑफिस के काम की थकावट को दूर करने और माहौल बदलने के लिए होली कुछ अलग ढंग से मनाने के बारे में सोचते हैं। फैमिली, दोस्तों के साथ घूमने के लिए ये जगहें होली के त्योहार पर सबसे अच्छी और यादगार रहेंगी। आईये बताते हैं आपको इन जगहों के बारे में।

मथुरा
Mathura

मथुरा-वृंदावन की होली तो पूरी दुनिया में फेमस है। यहां पर भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। यहीं पर उन्होंने अपना पूरा बचपन बिताया। होली के त्योहार के दौरान यहां की तस्वीरें सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर देखने को मिलती हैं।

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में सबसे ज्यादा रंग खेला जाता है। साथ ही यहां पर फूलों की होली भी खेली जाती है। जबकि मथुरा के बरसाना की होली की लट्ठमार होली भी पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

उदयपुर
Udaipur

अगर आप शाही होली का मजा लेना चाहते हैं तो राजस्थान जाने का प्लान बना लीजे। यहां पर मजा लेने के लिए आपको कम से कम 3 दिन की छुट्टियों तो लेनी ही पड़ेगी। बता दें, उदयपुर अपने शाही महलों और शाही समारोहों के लिए एक बेहद खूबसूरत जगहों में से एक है।

सबसे अच्छी और खास बात ये है कि यहां होली के एक दिन पहले मेवाड़ शाही परिवार उत्सव में शामिल होता है। वहीं उदयपुर सिटी पैलेस में होलिका दहन, या होली अलाव की रस्म अदा करता है। यहां की सड़कों पर होलिका दहन के बाद बड़ा भारी जुलूस भी निकाला जाता है। इसमें संगीत और शाही परिवार के सदस्य सजे-धजे ऊंटों, घोड़ों और हाथियों पर बैठे होते हैं। यहां का बेहद शाही एहसास होता है।

गोवा
Goa

समुद्री किनारों के लिए फेमस गोवा में होली के त्योहार को शिगमोस्तव कहा जाता है। त्योहार के दौरान यहां पर कई सांस्कृतिक प्रोग्राम होते हैं। साथ ही यहां आने वाले पर्यटकों के लिए नाच-गाने का भी आयोजन किया जाता है।

पुष्कर
Pushkar

राजस्थान का पुष्कर अपनी रेगिस्तानी संस्कृति के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां भी होली मनाने का अपना ही बेहद खास अंदाज होता है। देश-दुनिया के पर्यटक यहां आकर पुष्कर होली महोत्सव समारोह का आनंद लेते हैं। यहां की बड़ी बस्ती नामक एक जगह पर बहुत होली खेली जाती है।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story