Budged Ayodhya Trip: कम बजट में ऐसे करे अयोध्या के दर्शन

Budged Ayodhya Trip: आप भारत में किसी भी जगह रहते हो, लेकिन कम बजट में इस अयोध्या ट्रिप को पूरा किया जा सकता है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 21 July 2024 12:45 PM GMT (Updated on: 21 July 2024 12:45 PM GMT)
Budged Ayodhya Trip
X

Budged Ayodhya Trip (Photos - Social Media)

Budged Ayodhya Trip : अयोध्या भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में सरयू नदी के तट पर स्थित एक शहर है। यह अयोध्या जिले के साथ-साथ भारत के उत्तर प्रदेश के अयोध्या मंडल का प्रशासनिक मुख्यालय है। अयोध्या को ऐतिहासिक रूप से साकेत के नाम से जाना जाता था। हर कोई अपने राम लल्ला के दर्शन को बेताब बैठें हैं। कब जाएं कैसे जाएं, आज हम आपको अयोध्या घूमने का एक पूरा डीटेल्स प्लान बताने वाले हैं। जिससे आप कम पैसे में भी अयोध्या घूम के आ सकते हैं। चाहे आप भारत के किसी भी कोने में हो I

बजट में ऐसे प्लान करे अयोध्या का ट्रिप (Plan Your Trip To Ayodhya in Budget)

अगर आप अयोध्या की ट्रिप को कम पैसे में प्लान करना चाहते हैं तो फ्लाइट से इस ट्रिप को प्लान ना करे।

अयोध्या जाने के लिए बेस्ट और सही तरीका ट्रेन से जाना होगा।

जिसमें आप स्लीपर कोच बुक करके आराम से अयोध्या जा सकते हैं।

आप अगर मुंबई, दिल्ली या जयपुर स्विस ट्रिप को प्लान कर रहें हैं तो आपको मात्र 300 से 400 रुपए में टिकट मिल जाएगा जो कि स्लीपर कोच का होगा इस तरह अयोध्या आने जाने का 2 लोगो का खर्चा 2000 से 2500 तक का होगा।

और अगर आप अकेले जा रहे हैं तो एसी 3 की टिकट बुक करके 1000 से 1200 तक में जा सकते हैं। इस तरह से आपके आने जाने का टोटल किराया 2000 से 2200 तक आ जाएगा।

Budged Ayodhya Trip

Budged Ayodhya Trip


अयोध्या में रहने का खर्चा (Cost Of Living In Ayodhya)

यहां पहुंचने के बाद आप रहने के लिए होटल या लॉज, हॉस्टल या डोरमेट्री में रह सकते हैं। ये आपके बजट में भी आ जाएगा।

आपको 800 से 1000 रुपए में होटल मिल जाएगा जो आपको ऑनलाइन बुक करने में मिलेगा।

हॉस्टल या लॉज, या डोरमेट्री आपको 300 से 800 के बीच मिल जायेगी।

Budged Ayodhya Trip

Budged Ayodhya Trip


अयोध्या में फ्री रहना और खाना यहां मिलेगा। (Free Stay & Food Will be Available Here in Ayodhya)

अयोध्या में पंचवटी आश्रय स्थल है, जो टेंट सिटी में मुफ्त खाना और रहना प्रदान करता है। इसके अलावा आप यहां धर्मशाला में भी रहने जा सकते हैं। यहां रहना-खाना फ्री रहता हैI

Budged Ayodhya Trip

Budged Ayodhya Trip


अयोध्या में खाने का खर्चा (Cost Of food in Ayodhya)

अगर आप होटल में हैं और वहां से खाना कहते हैं आपको बहुत महंगा पड़ेगा बेहतर होगा आप बाहर जाकर थाली सिस्टम या स्ट्रीट फूड का लुफ्त उठाए ये आपको 500 से 1000 तक पड़ेगा।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story