Amrit Udyan Garden: मानसून में करें अमृत उद्यान का दीदार, यहां जाने खुलने और बंद होने का समय और टिकट की प्राइज

Amrit Udyan Garden: अमृत उद्यान यानी कि मुगल गार्डन एक बार फिर जनता के लिए खोल जाने वाला है। चलिए हम आपको बताते हैं कि आप इसे कैसे देख सकते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 17 Aug 2024 9:19 AM GMT
Amrit Udyan Garden
X

Amrit Udyan Garden (Photos - Social Media)

Amrit Udyan Garden: मानसून में घूमने करने के लिए सभी लोग सुंदर डेस्टिनेशन की तलाश करते हैं। दरअसल इस समय प्राकृतिक सुंदरता चरम पर होती है जो किसी का भी दिलजीत सकती है। अगर आप मानसून में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप अमृत उद्यान का दीदार कर सकते हैं। अमृत उद्यान यानी कि मुगल गार्डन साल में दो बार आम जनता के लिए खोला जाता है। पहली बार यह फरवरी से मार्च के बीच सर्दियों में और दूसरी बार मानसून के समयखुलता है। इस समय लोग यहां की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। 2024 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14 अगस्त को अमृत उद्यान के ग्रीष्मकालीन वार्षिक आयोजन का उद्घाटन किया। इस विशेष मौके पर आम जनता के लिए उद्यान को खोलने की परंपरा का पालन किया गया। उद्यान खुलने के बाद लोग प्राकृतिक सौंदर्य और हरे भरे परिदृश्यों का आनंद ले सकेंगे।

कब खुलेगा अमृत उद्यान

अमृत उद्यान 16 अगस्त 2024 से 15 सितंबर 2024 का काम जनता के लिए खुला रहेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14 अगस्त को अमृत उद्यान समर वार्षिक संस्करण 2024 का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति द्वारा बुधवार को औपचारिक रूप से इसेखोला गया। 15 सितंबर तक यह जनता के लिए सभ्यता से शाम 6:00 बजे तक खुला रहेगा और अंतिम प्रवेश 5:15 पर मिलेगा।

Amrit Udyan Garden

नहीं लगेगी अमृत उद्यान की टिकट

इस बार अमृत उद्यान में स्टोन अबेकस, साउंड पाइप और म्यूजिक वॉल प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहने वाले हैं। जनता शुक्रवार से इन चीजों का लुत्फ उठा सकेगी। जो लोग यहां आएंगे उन्हें तुलसी के बीज से बने बीज पत्र भी दिए जाएंगे। राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से अमृत उद्यान में प्रवेश किया जा सकता है। इसके लिए टिकट खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी लेकिन आप राष्ट्रपति भवन की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। 15 सितंबर तक यह 10:00 से शाम 6:00 बजे तक खुला रहेगा।

Amrit Udyan Garden

कैसे पहुंचे अमृत उद्यान

अगर आप अमित उद्यान जाना चाहते हैं तो यहां के लिए सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन केंद्रीय सचिवालयहै। यहां से मेट्रो से आने वाले लोगों के लिए मुफ्त शटल सेवा की सुविधा उपलब्ध है। शटल से राष्ट्रपति भवन पहुंचा जा सकता है। मेट्रो से बाहर निकालने के बाद गेट नंबर 35 तक पैदल चलकर भी आप अमित उद्यान जा सकते हैं। बस, ऑटो या कैब से भी यहां पर पहुंचा जा सकता है।

Amrit Udyan Garden


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story