Independence Day 2024: देश की इन जगह पर 15 नहीं 16 अगस्त को मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस, यहां जाने इसकी कहानी

Independence Day 2024 16th August: देश भर में 15 अगस्त इस दिन हमारे देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली। लेकिन ऐसी जगह है जहां 15 नहीं 16 अगस्त को आजादी का जश्न मनाया जाता है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 31 July 2024 10:13 AM GMT
Theog Riyasat celebrate Independence Day On 16th August
X

Theog Riyasat celebrate Independence Day On 16th August (Photos - Social Media)

Independence Day 2024 16th August: 200 वर्षों से अधिक अंग्रेजों के शासन के बाद भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी, लेकिन आपको जानकर बहुत ही हैरानी होगी कि हमारे ही देश में एक ऐसा शहर भी है जो 15 अगस्त को नहीं, बल्कि 16 अगस्त को आजाद हुआ था। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से 30 किलोमीटर दूर बसा ठियोग शहर 16 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। वहां के स्थानीय लोग इसे रिहाली और जलसा के रूप में मनाते हैं। आइए जानते हैं क्या है इसकी पूरी कहानी।

शिमला रियासत के राजा को छोड़नी पड़ी थी गद्दी

राजधानी शिमला की रियासत ठियोग शहर राजाओं की सत्ता से सबसे पहले आजाद हो गया था। ठियोग में देश के पहले प्रजामंडल का गठन 1946 में ही हो गया था। वहीं, 1947 में ठियोग के राजा करमचंद को अपनी गद्दी छोड़नी पड़ी थी। दरअसल, ठियोग की जनता अपने राजा के प्रति मुखर हो गई थी और उन्होंने राजा की सत्ता को खत्म करने के लिए विरोध जताया था।

Theog Riyasat celebrate Independence Day On 16th August

बासा महल के बाहर हुई लोकतंत्र की बहाली

राजा करमचंद के बासा महल के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई थी और उनके विरोध को देखते हुए उन्होंने अपनी राजगद्दी को छोड़ दिया था। करमचंद के गद्दी छोड़ते ही यहां पर सबसे पहले लोकतंत्र की बहाली हो गई थी। आजाद भारत में जनता की चुनी हुई पहली सरकार 16 अगस्त 1947 को ठियोग बनी थी।

Theog Riyasat celebrate Independence Day On 16th August

पोटेटो ग्राउंड में मनाया जाता है आजादी दिवस

ठियोग में लोकतांत्रिक शासन की बहाली होने के बाद हर साल पोटेटो ग्राउंड में स्थानीय लोग आजादी दिवस मनाते हैं। इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा खेलकूद के मुकाबलों का भी आयोजन किया जाता है।

सबसे पहले बना प्रजामंडल

जानकारी के मुताबिक देश में पहला प्रजामंडल ठियोग में बना। ठियोग से पहले देश में कहीं भी प्रजामंडल और ना ही किसी मिनिस्ट्री का गठन हुआ था।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story