Independence Day Celebration: 15 अगस्त को चंडीगढ़ में बच्चों को घुमाएं जगह, बहुत सस्ती है यहां की टिकट

Independence Day Celebration 2024: 15 अगस्त का दिन छुट्टी का होता है इस दिन सभी देशभक्त की भावना में डूबे हुए नजर आते हैं। चलिए हम आपको चंडीगढ़ के कुछ स्थानों के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 13 Aug 2024 5:42 AM GMT
Independence Day Celebration: 15 अगस्त को चंडीगढ़ में बच्चों को घुमाएं जगह, बहुत सस्ती है यहां की टिकट
X

Independence Day Celebration 2024: 15 अगस्त को देश भर में आजादी का जश्न देखने को मिलता है। इस दिन सभी देशभक्त की धुन में डूबे हुए नजरआते हैं। 15 अगस्त के दिन परिवार के साथ समय बिताना एक शानदार अनुभवहोता है। चण्डीगढ़, भारत का एक संघ राज्यक्षेत्र है, जो दो भारतीय राज्यों, पंजाब और हरियाणा की राजधानी भी है। इसके नाम का अर्थ है चण्डी का किला। यह हिन्दू देवी दुर्गा के एक रूप चण्डिका या चण्डी के एक मन्दिर के कारण पड़ा है। यह मन्दिर आज भी शहर से कुछ दूर हरियाणा के पंचकुला जिले में स्थित है। इसे सिटी ब्यूटीफुल भी कहा जाता है अगर आप चंडीगढ़ में रहते हैं या फिर छुट्टी में चंडीगढ़ घूमने जा रहे हैं। तो यहां पर कुछ पिकनिक स्पॉट और पार्क मौजूद है जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। 15 अगस्त को चंडीगढ़ में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस परेड और समारोह का आयोजन किया जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे स्थानों के बारे में बताते हैं इंडिपेंडेंट डे पर घूमने जा सकते हैं।

नेशनल वॉर म्यूजियम चण्डीगढ़ (National War Museum Chandigarh)

यह म्यूजियम देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों की कहानी को दर्शाता है। यहां युद्ध से जुड़ी चीज चित्र और यादगार सैनी उपकरण देखने को मिलता है। यहां जाने के बाद भारतीय सैन्य इतिहास के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानकारी मिलती है। 15 अगस्त पर बच्चों को यहां लाना उन्हें देशभक्ति की भावना के प्रति प्रेरित करेगा। यह म्यूजियम सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक खुला रहता है वह सबसे अच्छी जगह हो में से एक है।

National War Museum Chandigarh


चंडीगढ़ आर्ट गैलरी (Chandigarh Art Gallery)

चंडीगढ़ आर्ट गैलरी में बच्चों को विभिन्न प्रकार की चित्रकला मूर्ति कला और ग्राफिक आर्ट्स के बारे में जानकारी दे सकते हैं। यहां पर बच्चों को कहीं सारी चीज पसंद आएगी और उन्हें सीखने को भी बहुत कुछ मिलेगा। गैलरी में ड्राइंग और पेंटिंग जैसी प्रतियोगिता भी होती है। यह सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक खुला रहता है।

Chandigarh Art Gallery


चंडीगढ़ चिड़ियाघर (Chandigarh Zoo)

आप चाहे तो बच्चों को चिड़ियाघर घूमने के लिए ले जा सकते हैं। यहां पर उन्हें कई सारे जानवर देखने को मिलेंगे। बच्चे पक्षियों को देखना पसंद करते हैं इसलिए आप उन्हें यहां ले जा सकते हैं। यह सेक्टर 49 में मौजूद है और सिटी बस की सहायता से आप यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। यह सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुला रहता है जहां बच्चों के लिए ₹50 और बड़ों के लिए ₹100 टिकट लगती है।

Chandigarh Zoo


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story