×

Independence Day Long Weekend: चंडीगढ़ के पास स्थित हैं कई खूबसूरत हिल स्टेशन, यहां आप लॉन्ग वीकेंड का उठा सुकते हैं लुत्फ

Independence Day Long Weekend: आप चंडीगढ़ के आसपास स्थित खूबसूरत हिल स्टेशनों की यात्रा कर अपना माइंड फ्रेश कर सकते हैं। ये रही उन जगहों की लिस्ट

Krishna Chaudhary
Published on: 12 Aug 2022 1:10 PM GMT
beautiful hill stations located near Chandigarh
X

चंडीगढ़ के पास स्थित हैं खूबसूरत हिल स्टेशन

Independence Day Long Weekend: इस बार वीकेंड से पहले रक्षाबंधन और वीकेंड के बाद स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी पड़ने से कामकाजी तबकों के लिए मौज है। इस सुखद संयोग के कारण वीकेंड लंबा हो गया है। ऐसे में अगर आप चंडीगढ़ से हैं तो आप अपने आसपास स्थित खूबसूरत हिल स्टेशनों की यात्रा कर अपना माइंड फ्रेश कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश हो या उत्तराखंड या कश्मीर, आपके लिए घूमने के लिए बहुत सारी जगहें हैं। यह स्वतंत्रता दिवस लंबा सप्ताहांत आपके लिए ब्रेक लेने और दोस्तों और परिवार के साथ एक त्वरित छुट्टी के लिए जाने का सबसे अच्छा समय है। ये रही उन जगहों की लिस्ट जहां जाकर आप शानदार वीकेंड एन्जॉय कर सकते हैं।

कसौली

कसौली को शॉट वीकेंड के लिए सबसे बेस्ट जगह माना जाता है। चंडीगढ़ से इसकी दूरी मात्र 58 किलोमीटर है। यहां पर एन्जॉय करने के लिए कई चीजें हैं। यहां आपको ब्रिटिश और मुगलकाल की कई ऐतिहासिक धरोहर देखने को मिल जाएंगी। यहां के मॉल रोड में आपको खाने के लिए काफी कुछ मिल सकता है खासतौर पर टेस्टी मैगी। इसके अलावा हाइकर्स के लिए भी ये जगह बेस्ट है।


लैंसडाउन

उत्तराखंड स्थित यह छोटा सा हिल स्टेशन पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है। यहां की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां जाने के लिए आपको लंबी छुट्टियों की जरूरत नहीं है। यह खूबसूरत होने के साथ – साथ शांत और सुरक्षित भी है क्योंकि यहां सैनिक छावनी है। इसे ब्रिटिश हेरीटेज टॉउन की संज्ञा भी दी गई है। यहां उस दौर की कई इमारतें और चर्च मौजूद है, जो काफी खूबसूरत है।


चैल

चंडीगढ़ से लगभग 110 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद चैल हिल स्टेशन एक खूबसूरत पहाड़ी जगह है। ये कभी पटियाला राजवंश के राजा महाराजा भूपिंदर सिंह की ग्रीष्मकालीन राजधानी हुआ करती थी। यहां घूमने के लिए काफी चीजें हैं, जैसे साधुपुल झील और चैल वन्यजीव अभयारण्य। अगर आप ट्रेकिंग के शौकीन हैं तो चैल का गौरा और झज्जा ट्रैक का विकल्प चुन सकते हैं। चीड़ के ऊंचे पेड़ों से घिरा यह ट्रेक थोड़ा चुनौतीपूर्ण होने के अलावा खूबसूरत भी है।


मसूरी

उत्तराखंड स्थित यह खूबसूरत हिल स्टेशन दोस्तों, फैमिली और कपल्स के बीच एक फेमस डेस्टिनेशन है। यहां आप दो दिन के ट्रिप में घूमने के पूरा मजा ले सकते हैं। यहां कैम्पटी फॉल, गन लेक और मसूरी लेक जैसी कई खूबसूरत जगह घूमने लायक हैं। ये चंडीगढ़ से करीब 201 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां भी आपको ब्रिटिशकाल के दौरान की कई खूबसूरत इमारतें मिलेंगी।


नालदेहरा

हिमाचल प्रदेश स्थित नालदेहरा एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जो चंडीगढ़ से लगभग 136 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हरी भरी वादियों के बीच बसा ये खूबसूरत हिलस्टेशन गोल्फ कोर्स के लिए मशहूर है। यहां भारत का सबसे पुराना गोल्फ कोर्स स्थित है। इसके अलावा भी यहां घूमने के लिए कई मनमोहक जगहें हैं।


नारकंडा

हिमाचल प्रदेश में मौजूद एक और खूबसूरत हिल स्टेशन है नारकंडा। चंडीगढ़ से 172 किलोमीटर दूर यह हिलस्टेशन देश का सबसे पुराना स्कीइंग डेस्टिनेशन है। यहां पर चारों तरफ केवल हरियाली ही हरियाली है। नारकंडा में एक बहुत ही सुंदर जंगल है जो आपकी आंखों को आराम देगा। नारकंडा में हाटू नाग पहाड़ी पर ट्रेक करें; सुना है कि ट्रेकिंग मार्ग बहुत अद्भुत है। स्कीइंग करते हुए घने वन और सेब के बागानों की खूश्बू पर्यटकों में एक नई ताजगी भर देती है।


मशोबरा

चंडीगढ़ से 122 किलोमीटर स्थित हिमाचल प्रदेश का यह खूबसूरत हिल स्टेशन कुल्लू, मनाली और शिमला जैसे पारंपरिक हिल स्टेशन की यात्रा करने वाले पर्यटकों के बीच अब काफी लोकप्रिय हो रहा है। यहां के खूबसूरत प्राकृतिक नजारे लोगों को खूब आकर्षित करते हैं। साथ ही यहां का पैराग्लाइडिंग ,रॉक क्लाइम्बिंग, ट्रेकिंग, बर्ड वॉचिंग एक्टिविटीज भी लोगों को बेहद पसंद आती है। मशोबरा समुद्र तल से 7700 फीट ऊंचाई पर स्थित है, इसलिए यहां साल भर ठंड पड़ती है।


देहरादून

देहरादून उत्तराखंड की राजधानी के साथ – साथ एक खूबसूरत एवं लोकप्रिय हिल स्टेशन भी है। यहां साल भर पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। चंडीगढ़ से इसकी दूरी 170 किलोमीटर है। यहां दोस्तों और परिवारजनों के साथ आप अच्छा वीकेंड एन्जॉय कर सकते हैं।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story