India Famous Sweet Dish: भारत के किस राज्य में कौन सी मिठाई है फेमस यहां जानें

Famous Mithayi Of Indian State: भारत के सभी राज्यों में अलग अलग प्रकार की मिठाइयां पसन्द की जाती है, चलिए आपको भारत के हर राज्य से एक प्रसिद्द मिठाई के बारे में बताते है...

Yachana Jaiswal
Published on: 11 Sep 2024 10:45 AM GMT
Indian Famous Sweet Dish
X

Indian Famous Sweet Dish (Pic Credit-Social Media)

Famous Mithayi Of Indian State: भारत अपनी समृद्ध संस्कृति और विविधता के लिए विश्व भर में जाना जाता है। यह विविधता खानपान में भी देखने को मिलती है. भारत की मिठाइयां न केवल देश में, बल्कि दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं.यहां आपको कई ऐसे व्यंजन दिख जाएंगे, जिन्हें ना केवल देश में बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता है। यहां कई ऐसी मिठाइयां भी हैं, जो अपने अलग स्वाद के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध हैं।

चलिए हम आपको भारत के 29 राज्यों के 29 प्रसिद्ध मिठाइयों के बारे में बताते है.. जिसका स्वाद लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध है।

  1. जम्मू और कश्मीर - पतीसा
  2. पंजाब - पिन्नी
  3. राजस्थान - घेवर
  4. हरियाणा - चूरमा
  5. हिमाचल प्रदेश - बाबरू शुबा,
  6. उत्तर प्रदेश - बालूशाही
  7. उत्तराखंड - बाल मिठाई
  8. गुजरात - बासुंदी
  9. मध्य प्रदेश - मावा बाटी
  10. महाराष्ट्र - मोदक
  11. गोवा - बेबिनका
  12. कर्नाटक - मैसूर पाक
  13. केरल - उन्नीयप्पम
  14. तमिल नाडु - पायसम
  15. तेलंगाना - जुन्नु
  16. आंध्र प्रदेश - पोथारेकुलु
  17. ओडिशा - छेना पोडा
  18. बिहार - थेकुआ
  19. छत्तीसगढ़ - खुरमा
  20. झारखंड - अनरसा
  21. पश्चिम बंगाल - संदेस
  22. अरुणाचल प्रदेश - खापसे
  23. असम - पिथा
  24. मणिपुर - चक-हाओ खीर
  25. मेघालय - पुखलेन
  26. मिजोरम - कोट पिथा
  27. नागालैंड - नेप नांग
  28. सिक्किम - सेल रोटी
  29. त्रिपुरा - अवान बंगवी

भारत के इन मिठाइयों के अलावा राज्य के कई ऐसे भी मिष्ठान है जिन्हें जीआई टैग (जियोग्राफिक इंडिकेशन) के साथ यूनीक होने का टैग दिया गया है। जिसमे भारत के तिरंगा बर्फी और लाल पेड़ा शामिल है।

जीआई टैग वाली कुछ प्रसिद्ध मिठाइयां

  • बिहार का प्रिय सिलाओ खाजा को जीआई टैग दिया गया है। स्वर्ग का सुनहरा कुरकुरा टुकड़ा चीनी की चाशनी के साथ चमकता है, जिसमे कई परतें होती है।
  • बूंदी के चचेरे भाई के रूप में वर्णित , मिहिदाना को 2017 में मिठाइयों की जीआई सूची में जगह दी गई। इस मिठाई का जन्म पश्चिम बंगाल के बर्धवान क्षेत्र में किया गया था
  • बर्फी और पेड़े को अक्सर उत्तर भारत के लोगों द्वारा आविष्कार के रूप में प्रचारित किया जाता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि कर्नाटक में ठाकुर परिवार द्वारा मूल रूप से बनाया जाने वाला धारवाड़ पेड़ा भी उत्तर भारत से जुड़ा हुआ है! जिसे जीआई टैग दिया गया है।
  • वर्ष 2023 में गोवा के दो लोकप्रिय व्यंजनों - मनकुरद आम और बेबिनका को जीआई टैग मिला, इस उपलब्धि का जश्न शहर की सभी बेकरियों में मनाया गया।
  • गोवा का एक और डिश अपने कुरकुरे बाहरी भाग और मीठे अंदर के कारण दुनिया भर में लोकप्रिय है और इसे स्थानीय बोली में आमतौर पर कड्यो बोडीयो के नाम से जाना जाता है। अदरक से भरपूर गुड़ से बनी इस मिठाई को 2020 में जीआई टैग दिया गया है।
  • बंगाली रसगुल्ला चबाने में आसान है, लेकिन ओडिशा का रसगुल्ला चबाने में आसान नहीं है। यह मिठाई - जिसे 2019 में जीआई टैग मिला।
Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Content Writer

I'm a dedicated content writer with a passion for crafting engaging and informative content. With 3 years of experience in the field, I specialize in creating compelling articles, blog posts, website content, and more. I can write on anything with my research skills. I have a keen eye for detail, a knack for research, and a commitment to delivering high-quality content that resonates with the audience. Author Education - I pursued my Bachelor's Degree in Journalism and Mass communication from Sri Ramswaroop Memorial University Lucknow. Presently I am pursuing master's degree in Master of science; Electronic Media from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication Bhopal.

Next Story