×

Visa Free Countries: बिना वीजा के करें इन देशों की सैर, कम बजट में हो सकेगा खूब सैर सपाटा

Visa Free Countries : घूमना फिरना हर व्यक्ति को पसंद होता है और अक्सर लोग ऐसी जगह पर जाना पसंद करते हैं जहां पर उन्हें खूबसूरत प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने के लिए मिल सके। हालांकि, विदेशों में घूमने जाने के लिए व्यक्ति को वीजा की आवश्यकता पड़ती है। चलिए आपको कुछ ऐसी डेस्टिनेशन बताते हैं जहां आप बिना वीजा के जा सकते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 2 Dec 2023 8:15 AM GMT (Updated on: 2 Dec 2023 8:16 AM GMT)
Visa Free Countries
X

Visa Free Countries

Visa Free Countries : अगर आप घूमने फिरने की शौकीन है तो जाहिर सी बात है अलग-अलग जगह पर आना-जाना आपको बहुत पसंद होगा। कुछ लोग देश के अलावा विदेशों में घूमने भी पसंद करते हैं हालांकि इसके लिए वीजा और पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है। अप्लाई करना इसका अप्रूवल मिलना और यात्रा पर जाना यह एक बहुत लंबा प्रोसेस हो जाता है। यही कारण है कि कई बार हम घूमने जाने का प्लान कैंसिल कर देते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी जगह के बारे में बताते हैं जहां जाने के लिए आपको वीजा के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। भारतीय पासपोर्ट इंडेक्स में 137वीं रैंक पर आ चुका है जिसके चलते कहीं देश में बिना वीजा के भी घूमने के लिए जाया जा सकता है। चलिए आपको इन जगहों के बारे में बताते हैं।

श्रीलंका

श्रीलंका घूमने के लिहाज से एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहां पर जाने के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। यहां देखने के लिए दांबुला टेंपल सबसे मशहूर जगह है। इसके अलावा यहां पर सिगिरिया जैसी हेरिटेज साइट है जहां के खूबसूरत नजारे आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे।

मलेशिया

मलेशिया एक ऐसी जगह है जहां घूमने के लिए आपको वीजा की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यहां पर आप लंगकावी आईलैंड, माउंट कीनाबालू, पांगकोर आईलैंड जैसी खूबसूरत जगहों का दीदार कर सकते हैं। इन जगहों की सुंदरता आपका दिल जीत लेगी और सारी थकान को दूर कर देगी।

मॉरिशस

घूमने के लिहाज से यह जगह बहुत ही प्यारी है। जहां पर कई सारे बीच है और आप यहां जाकर खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं। यह जगह इतनी ज्यादा खूबसूरत है कि आपका यहां से लौटने का मन ही नहीं करेगा। आप यहां पर स्नोर्कलिंग जैसी एक्टिविटी का आनंद भी उठा सकते हैं।

मकाऊ

इसे एशिया का लास वेगस कहा जाता है और यहां घूमने के लिए एक से बढ़कर एक ऑप्शन मौजूद है। आप यहां सेनाडो स्क्वायर, मकाउ टावर, वाइन एंड ग्रैंड प्रिक्स म्यूजियम, संत लॉरेंस चर्च, फ्लोरा गार्डन जैसी शानदार जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story