×

Indore Beautiful Places: इंदौर की इन हसीन जगहों को देख भूल जाएंगे स्विट्जरलैंड

Indore Beautiful Places: इंदौर ना सिर्फ मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी है। बल्कि पर्यटन के हिसाब से भी बहुत खूबसूरत जगह है। चलिए आज हम आपके यहां की कुछ शानदार जगह के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 10 April 2024 5:15 AM GMT (Updated on: 10 April 2024 5:15 AM GMT)
Beautiful Places Near Indore
X

Beautiful Places Near Indore (Photos - Social Media)

Indore Beautiful Places: इंदौर को मध्य प्रदेश के आर्थिक राजधानी के रूप में पहचान जाता है। पर्यटन के हिसाब से भी यह शहर बहुत ही खास है क्योंकि यहां पर और इसके आसपास का ऐसा स्थान मौजूद है जो पर्यटन के लिहाज से बेहतरीन हैं। इंदौर के आसपास प्राकृतिक खूबसूरती से भरे कहीं ऐसे स्थान मौजूद है जहां जाने के बाद आप स्विट्जरलैंड की खूबसूरती को भी भूल जाएंगे। फैमिली या दोस्तों के साथ आप यहां घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। चलिए इन जगहों के बारे में जानते हैं।

फैमिली या दोस्तों के साथ आप यहां घूमे इंदौर में

गुलावट वैली (Gulawat Lotus Lake)

इंदौर की गुलावट वैली को लोटस वैली के नाम से पहचान चाहता है क्योंकि यहां कमल के ढेर सारे फूल देखने को मिलते हैं। यहां हर तरफ कमल ही कमल देखने को मिलेंगे। इसके अलावा यहां पर बोटिंग भी की जा सकती है। फोटोशूट के लिए यह जगह लोगों की फेवरेट है। यहां जाने के बाद आपको केरल के बैकवॉटर की याद आ जाएगी।

Gulawat Lotus Lake


पातालपानी (Patalpani)

यह इंदौर की एक बहुत ही शानदार जगह है। यह 300 फीट ऊंचा एक बहुत खूबसूरत झरना है जो मानसून के समय में और भी खूबसूरत हो जाता है। इस जगह का नाम पातालपानी है लेकिन यहां के नजारे इस स्वर्ग से कम नहीं है। हरियाली के बीच जब ऊंचाई से झरना गिरता है तो बहुत खूबसूरत नजारा दिखाई देता है।

Patalpani


जामगेट (JaamGate)

इंदौर के लोगों से अगर आप इंडिया गेट जैसी देखने वाली जगह का जिक्र करेंगे तो वह जाम गेट का ही नाम लेंगे। यह जगह किसी हिल स्टेशन से काम नहीं लगती है। यहां के नजारे बहुत शानदार होते हैं और मानसून में आसपास फैली हरियाली किसी का भी दिल जीत सकती है।

JaamGate


मांडू (Mandu)

विंध्याचल की पहाड़ियों पर बसी यह जगह बहुत ही खूबसूरत है। इंदौर से यहां की दूरी 95 किलोमीटर है। अगर आप इंदौर के आसपास किसी बढ़िया जगह पर घूमना चाहते हैं तो यह जगह बिल्कुल बेस्ट है।

Mandu


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story