×

Indore Best Mehndi: अपनी शादी में बनवाना चाहते हैं सबसे खूबसूरत मेहंदी, इंदौर में यहां मिलेगी सबसे खास फैसिलिटी

Indore Best Mehndi: जब दुल्हन शादी करती है तो यह चाहती है कि उसका लुक सबसे खास होना चाहिए। मेहंदी भी एक ऐसी चीज है जो लुक में चार चांद लगाने का काम करती है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 17 Dec 2023 6:15 AM GMT (Updated on: 17 Dec 2023 6:15 AM GMT)
Indore Best Mehndi: अपनी शादी में बनवाना चाहते हैं सबसे खूबसूरत मेहंदी, इंदौर में यहां मिलेगी सबसे खास फैसिलिटी
X

Indore Best Mehndi : शादी ब्याह का सीजन चल रहा है वह सभी अपनी-अपनी खरीदी और तैयारी में जुटे हुए हैं। शादी के फंक्शन में सभी बेहतर से बेहतरीन दिखाना चाहते हैं। इसके लिए सभी जोर-शोर से तैयारी भी करते हैं। हर दुल्हन ये चाहती है कि उसका लुक बाकियों से सबसे अलग और बहुत ही खूबसूरत लगे। जब दुल्हन शादी की तैयारी करती है तो उसके लिए कई तरह के प्रयास किए जाते हैं। आउटफिट से लेकर ज्वेलरी, मेकअप, हेयर स्टाइल सब कुछ खास से खास चुना जाता है। दुल्हन के लुक में मेहंदी एक सबसे खास चीज है जो उसकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती है। हेयर ब्राइडल चाहती है कि उसके हाथों में रची शादी की मेहंदी बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे।

यहां मिलेगी बेस्ट फैसिलिटी

अगर आप भी दुल्हन बनने वाली हैं और अपने लुक को बेस्ट बनाना चाहती हैं तो आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताते हैं। जहां पर आपको मेहंदी के एक से बढ़कर एक आर्टिस्ट मिलेंगे। खासकर अगर आप इंदौर में रहती हैं और दुल्हन बनने जा रही हैं तो यह जगह बिल्कुल आपके काम की है। यह जगह ढेर सारे मेहंदी आर्टिस्ट से भरी हुई है जो आपको अपनी पसंद के मुताबिक एक से बढ़कर एक डिजाइन हाथों पर उकेर कर देने वाले हैं। जब आप यहां जाएंगे तो आपको कई सारी डिजाइंस दिखाएं भी जाएंगे और अगर आप अपनी पसंद की डिजाइन लेकर जाएंगे तो वह भी आपके हाथों पर बना दी जाएगी।

20 साल का विश्वास पिंकी मेंहदी आर्ट

इंदौर में मौजूद है पिंकी मेहंदी आर्ट स्टूडियो यहां पर पिंकी जोशी 20 सालों से शानदार मेहंदी बनाने का काम करती आ रही हैं। पिंकी जोशी ब्राइडल मेहंदी स्पेशलिस्ट कही जाती है और उनकी मेहंदी की डिजाइंस किसी का भी दिल जीत सकती है। उनके यहां जितने भी आर्टिस्ट है वह सभी वेडिंग स्पेशलिस्ट माने जाते हैं और शादियों के सीजन में यहां किसी को फुर्सत भी नहीं मिल पाती है।



मिलेगी ये सर्विस

पिंकी जोशी मेहंदी आर्ट स्टूडियो में आपको अलग-अलग थीम और डिजाइंस की मेहंदी के ऑप्शन मिल जाएंगे। आप यहां पर अलग-अलग फेस्टिवल के हिसाब से मेहंदी बनवा सकते हैं। यहां मिलने वाली सर्विस सिर्फ इंदौर ही नहीं बल्कि ऑल इंडिया में अवेलेबल है। इस जगह से 200 से ज्यादा स्टूडेंट मेहंदी बनाना सीख चुके हैं और देश-विदेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अगर आप यहां की शानदार सर्विस का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको एयरपोर्ट रोड पर नर्सिंग वाटिका के पास जाना होगा।



Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story