Indore Famous Chaat Di Hatti: चाट दी हट्टी पर खाएं यूनिक चाट डिशेज, दिल जीत लेगा स्वाद

Chaat Di Hatti Indore : अगर आप इंदौर में रहते हो और कुछ यूनिक चाट डिशेज ट्राई करना चाहते हैं, तो आज हम आपको एक शानदार लोकेशन के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 1 Aug 2024 6:39 AM GMT
Chaat Di Hatti Indore
X

Chaat Di Hatti Indore (Photos - Social Media) 

Chaat Di Hatti Indore : इन्दौर भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक महानगर है। जनसंख्या की दृष्टि से यह मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है, 2011 जनगणना, के अनुसार 21, 67, 447 लोगों की आबादी सिर्फ 530 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में वितरित है। यह मध्यप्रदेश में सबसे अधिक घनी आबादी वाला शहर भी है। यह भारत में टीयर-2 शहरों के अन्तर्गत आता है। इंदौर मध्य प्रदेश का एक प्रसिद्ध शहर है। इसे मध्य प्रदेश के आर्थिक राजधानी के तौर पर पहचाना जाता है। यहां पर कई सारी बड़ी-बड़ी कंपनी और उद्योग है जहां पर लोग अपना करियर बनाने के लिए पहुंचते हैं। भारत का तीसरा सबसे पुराना शेयर बाजार, मध्यप्रदेश स्टॉक एक्सचेंज इंदौर में स्थित है। औद्योगिक शहर होने के साथ-साथ इन्दौर शिक्षा का भी केन्द्र बन के उभरा है। यह भारत का एकमात्र शहर है, जहाँ भारतीय प्रबन्धन संस्थान (आईआईएम इन्दौर) व भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी इन्दौर) दोनों स्थापित हैं। शिक्षा, पर्यटन और बिजनेस के मामले में अव्वल रहने वाला इंदौर खाने पीने के मामले में भी किसी से कम नहीं है। यहां पर आपको कई सारे बाजार ऐसे मिलेंगे जहां खाने-पीने की बेहतरीन व्यंजन मिलते हैं। आज हम आपके यहां के एक ऐसे ही स्थान के बारे में बताते हैं।

इंदौर में खायें चाट दी हट्टी (Eat Chaat Di Hatti in Indore)

अगर आप एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजनों का लोटपोट उठाना चाहते हैं तो आपको चाट दी हट्टी जाना चाहिए। यहां पर आपको अलग-अलग वैरायटी के चाट खाने को मिल जाएंगे जिन्हें बेहतरीन तरीके से पेश किया जाता है।


चाट दी हट्टी में ट्राई करें चीजी चाट बास्केट (Try the Cheesy Chaat Basket at Chaat Di Hatti)

जब आप इस कैफे पर जाएंगे तो आपको चीजी चाट बास्केट खाने को मिलेगा। यहां सैंडविच प्लस पिज़्ज़ा का मिक्सर मिलता है और वडा पाव भी काफी शानदार है। कुल्हड़ पिज्जा का स्वाद जबरदस्त है। आप दही रगड़ा पेटिस भी खा सकते हैं। यहां रोज रफी शेक भी मिल जाएगा। यहां पर आपको कई एक से बढ़कर एक कोंबो खाने को मिल जाएंगे जिनका स्वाद लाजवाब होता है।


कहां है चाट दी हट्टी (Where is Chaat Di Hatti?)

चाट दी हट्टी, अपोलो फार्मेसी के पास, राजेंद्र नगर मैन रोड, इंदौर

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story