TRENDING TAGS :
Famous Restaurants In Indore: ये हैं इंदौर के बेस्ट रेस्टोरेंट, यहां मिलेगा आपको स्वादिष्ट खाना
Indore Famous Restaurants List: इंदौर मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी के तौर पर पहचाना जाता है। चलिए आज हम आपको यहां के कुछ रेस्टोरेंट के बारे में बताते हैं।
Indore Famous Restaurant (Photos - Social Media)
Restaurants In Indore : इंदौर(Indore) मध्य प्रदेश का एक ख़ूबसूरत शहर है। इसे मिनी-मुंबई भी कहा जाता है। यहां कई ऐतिहासिक स्मारक और महल भी हैं। यही वजह है कि हर साल इंदौर घूमने बहुत से पर्यटक आते हैं। सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण इस शहर में खाने के बहुत सारे ऑप्शन है, स्ट्रीट फ़ूड के अलावा। चलिए आज जानते हैं इंदौर के कुछ रेस्टोरेंट्स के बारे में जहां का खाना वर्ल्ड फ़ेमस है।
ओइया (Indore Oiya Restaurants)
अगर आप फ़ास्ट फ़ूड और उत्तर भारतीय भोजन को सही माहौल के साथ इंजॉय करना चाहते हैं तो आपको यहां जाना चाहिए। जंजीरवाला स्क्वायर में स्थित इस रेस्टोरेंट का इंटीरियर बहुत ही ख़ास है। यहां का खाना भी लाजवाब है।
पता - यूजी-4/5, डीएम टावर, जंजीरवाला चौराहा, टाइम कोचिंग के पास, जंजीरवाला चौराहा, न्यू पलासिया, इंदौर, मध्य प्रदेश 452001
Oiya
जल- एक जंगल रेस्टोरेंट(Indore Jal- A Jungle Restaurant)
इंदौर के कृष्णकुंज कॉलोनी कस्तूरबा ग्राम में इस रेस्टोरेंट को जंगल की थीम पर बनाया गया है। यहां पर मुग़लई और चाइनीज़ फ़ूड सर्व किया जाता है। यहां दूर-दूर से लोग खाना खाने आते हैं।
पता : खंडवा रोड, कृष्णकुंज कॉलोनी, कस्तूरबा ग्राम, इंदौर, मध्य प्रदेश 452001
Jal- A Jungle Restaurant
केपर्स (Indore Capers Restaurants)
विजय नगर इंदौर में ये रेस्टोरेंट होटल एफोटेल में है। यहां का तंदूरी चिकन और कबाब बहुत ही टेस्टी हैं। खाने के बाद मिलने वाली आइसक्रीम के तो क्या ही कहने। यहां पर लोगों की भीड़ लगी रहती है।
पता - होटल एफोटेल, प्लॉट 10-सी/सी.7वीं मंजिल ए स्कीम 94, स्कीम 94 सेक्टर सीए, विजय नगर, इंदौर, मध्य प्रदेश 452010
Capers
द स्क्वायर(Indore The Square Restaurants)
Sayaji Hotel में एक और रेस्टोरेंट है जिसका नाम है द स्क्वायर। यहा पर नॉर्थ इंडियन, चाइनीज़ और इटैलियन खाना मिलता है। यहां का इंटीरियर और एंबियेंस बहुत वर्ल्ड क्लास है। विजय नगर के इस रेस्तरां में आपको एक बार ज़रूर जाना चाहिए।
पता - एम आर 10 रोड, इंदौर।
The Square
कैफे़ टेराज़ा (Indore Cafe Terraza Restaurants)
ये Rooftop Cafe इंदौर के लोगों के बीच काफ़ी फ़ेमस है। नॉर्थ इंडियन, चाइनीज़ और इटैलियन फ़ूड यहां पर सर्व किया जाता है। अद्भुत नज़ारे के साथ आप यहां अपने परिवार-दोस्तों के साथ टेस्टी फ़ूड इंज़ाय कर सकते हैं। ये LIG कॉलोनी की दसवीं मंजिल पर है।
पता - 10वीं मंजिल, ऐरेन हाइट्स, एबी रोड, सामने। सी21 मॉल, पाकीज़ा मॉल के पीछे, एलआईजी कॉलोनी, इंदौर, मध्य प्रदेश 452010
Cafe Terraza
श्रीमाया सेलिब्रिटी (Indore Shreemaya Celebrity Restaurants)
श्रीमाया सेलिब्रिटी इंदौर के टॉप रेस्टोरेंट्स में से एक है। यहां बैठने के लिए काफ़ी स्पेस है। खाना भी यहां का टॉप क्लास है। होटल श्रीमाया में बना ये रेस्टोरेंट इंदौर के प्रेस कॉम्पलेक्स में है। यहां की सर्विस बजट फ़्रेंडली है।
पता - श्रीमाया सेलिब्रिटी, बी-2, एबी रोड, स्वदेश भवन के पास, इंदौर, मध्य प्रदेश 452008
Shreemaya Celebrity