×

Indore Ram Mandir: इंदौर में भी है अयोध्या जैसा राम मंदिर, देख कर दिल हो जाएगा बाग बाग

Indore Ram Mandir: इंदौर मध्य प्रदेश का एक खूबसूरत शहर है जो अपनी कई खासियतों के चलते पहचाना जाता है। चलिए आज आपको यहां के अयोध्या जैसे राम मंदिर से रूबरू करवाते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 17 Dec 2023 7:15 AM GMT (Updated on: 17 Dec 2023 7:15 AM GMT)
Indore Ram Mandir
X

Indore Ram Mandir

Indore Ram Mandir : घूमने फिरने के लिहाज से मध्य प्रदेश एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहां पर एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है जहां पर पर्यटक स्थलों का आनंद लिया जा सकता है। बात चाहे धार्मिक जगह की करी जाए या फिर ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थान की मध्य प्रदेश में हर वह जगह मौजूद है जो पर्यटकों को अपनी और आकर्षित कर सकती है। अगर आप भी घूमने फिरने की शौकीन है और इस बार मध्य प्रदेश जाना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताते हैं इसके बारे में सुनकर आपका खुद-ब-खुद यहां घूमने का मन हो जाएगा।

इंदौर को मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी के तौर पर पहचाना जाता है। यह जगह सबसे स्वच्छ शहर के रूप में भी जानी जाती है। यहां पर घूमने फिरने और खाने पीने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है और सबसे ज्यादा ही अपने स्वाद के लिए पहचाना जाता है। अगर आप मध्य प्रदेश घूमने आए हैं तो आपको एक बार इंदौर का दीदार जरूर करना चाहिए। इस समय अयोध्या का राम मंदिर सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है क्योंकि जल्दी इसका उद्घाटन होने वाला है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन होने से पहले ही इंदौर में अयोध्या का राम मंदिर निर्मित हो चुका है। यह इतना शानदार है कि इसका दीदार करने के लिए लोग अक्सर यहां पर पहुंचते हैं।

इंदौर में अयोध्या के राम

बता दे की इंदौर में अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर एक राम मंदिर बनाया गया है जो बहुत ही खूबसूरत लगता है। 20 मजदूरों ने दिन रात मेहनत कर इस शानदार मंदिर को तैयार किया है। दरअसल यह कोई मंदिर नहीं है बल्कि लोहे के कबाड़ से बनाई गई मंदिर की प्रतिकृति है। जो 27 फीट ऊंची, 26 फीट चौड़ी और 40 फीट लंबी है। इसे 21 टन लोहे के स्क्रेप से तैयार किया गया है और इसे बनाने में 3 महीने का वक्त लगा है।



हुबहू है राम मंदिर

अयोध्या के राम मंदिर की तरह यह प्रतिकृति बिल्कुल हूबहू दिखाई देती है। इसके प्रारूप को इंदौर के दो युवाओं ने तैयार किया था। इस स्ट्रक्चर की सबसे खास बात यह है कि इस वेस्ट हो चुके लोहे से बनाया गया है। इंदौर तो वैसे भी वेस्ट मैनेजमेंट के अपने अच्छे तरीकों के लिए पहचाना जाता है और यह खूबसूरत सा मंदिर इसका शानदार उदाहरण है। इस राम मंदिर को पुराने वाहनों के चेचिस, पुराने खंबे, खराब झूले, टूटी हुई फिसल पट्टियां, पुराने वाहनों की चद्दर, गियर पार्ट, टूटी-फूटी ग्रिल, गेट, नट बोल्ट आदि से बनाया गया है। जब आप इसे देखेंगे तो आपको बिल्कुल राम मंदिर दिखाई देगा जो आपका मन मोह लेगा।

कहा है राम मंदिर

राम मंदिर की यह खूबसूरत सी प्रतिकृति इंदौर के विश्रम बाग में मौजूद है। यह मंदिर अपने आप में भव्यता दिव्यता और भगवान श्री राम के संदेश को लिया हुआ दिखाई देता है, जो देश को एक सूत्र में बांधने का काम कर रहा है। बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम लला अपने मंदिर में विराजित होंगे लेकिन उसके पहले ही इंदौर में यह प्रतिकृति लोगों का दिल जीत रही है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story