×

IRCTC Tour Package: हैदराबाद से गुजरात और मध्य प्रदेश की यात्रा, IRCTC लेकर आया है स्पेशल टूर पैकेज

IRCTC Special Tour Package: गुजरात और मध्य प्रदेश दोनों ही भारत के बहुत ही समृद्ध और खूबसूरत राज्य हैं। चलिए आपको यहां घूमने के लिए आईआरसीटीसी के टूर पैकेज के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 31 March 2024 4:56 AM GMT
IRCTC Tour Package
X

IRCTC Tour Package (Photos - Social Media)

IRCTC Special Tour Package: भारत में घूमने करने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है। यहां धार्मिक ऐतिहासिक प्राकृतिक एडवेंचरस सभी तरह के स्थान मौजूद है। जहां देश के साथ विदेशी पर्यटकों का आना-जाना भी लगा रहता है। अगर आप घूमने करने का शौकीन है तो जाहिर सी बात है अपने भारत में मौजूद कई जगहों का दीदार जरूर किया होगा।

भारत में वैसे तो आवागमन के कई सारे साधन उपलब्ध हैं। लेकिन रेलवे एक ऐसा साधन है जो दूर-दूर तक फैला हुआ है और इसकी मदद से आसानी से एक बार जगह से दूसरे जगह की यात्रा की जा सकती है। भारत का रेल नेटवर्क देश के कोने-कोने तक फैला हुआ है और लोग इसे सबसे सुविधाजनक साधन मानते हैं। अगर आप हैदराबाद में रहते हैं और वहां से गुजरात या फिर मध्य प्रदेश टूर का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक ऐसे टूर पैकेज के बारे में बताते हैं जिसकी मदद से आप आसानी से घूम सकते हैं।

आपको बता दें कि आईआरसीटीसी की ओर से समय-समय पर कोई ना कोई टूर पैकेज निकाला जाता रहता है जिसकी मदद से आप आसानी से घूम कर सकते हैं। इन टूर पैकेज की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि आपको सिर्फ बुकिंग करवानी होती है। इसके बाद आपको ले जाने से लेकर वापस लाने खाने-पीने रुकने सारी चीजों का ध्यान रेलवे द्वारा रखा जाता है। आज हम आपको गुजरात और मध्य प्रदेश दोनों जगह के टोटल पैकेज की जानकारी देते हैं।

गुजरात टूर पैकेज (Gujrat Tour)

गुजरात का यूट्यूब पैकेज बहुत शानदार होने वाला है क्योंकि इसमें यात्रियों को अहमदाबाद द्वारका राजकोट सोमनाथ और वडोदरा ले जाया जाएगा। 3 अप्रैल से इस पैकेज की शुरुआत हो रही है और इसके बाद हर बुधवार को इसका लाभ उठाया जा सकेगा। साथ रात और 8 दिनों के इस पैकेज के लिए ट्रेन हैदराबाद, कल्याण, पुणे, सिकंदराबाद और सोलापुर से मिल जाएगी। इस पैकेज में यात्रियों को चार डिनर और चार ब्रेकफास्ट दिए जाएंगे।

किराया

अगर दो लोग एक साथ यह यात्रा करते हैं तो उन्हें प्रति व्यक्ति के हिसाब से 28280 देने होंगे। तीन लोगों के साथ में यात्रा करने पर एक व्यक्ति की फीस 27610 रुपए लगने वाली है। अगर आपके साथ बच्चा भी यात्रा कर रहा है तो उसके लिए 20020 अलग से देने होंगे। यात्रा के दौरान होटल, घूमने के लिए बस और कैब की सुविधा दी जाएगी।

IRCTC Gujrat Tour Package


मध्यप्रदेश टूर पैकेज (MP Tour)

अगर आप मध्य प्रदेश की यात्रा करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के स्कूल पैकेज में आपको महेश्वर,ओंकारेश्वर और उज्जैन ले जाया जाएगा। 3 अप्रैल से यह पैकेज शुरू हो जाएगा उसके बाद हर 7 दिन में आप इसका फायदा उठा सकते हैं। ये टूर पैकेज चार दिन और पांच रातों का जो फ्लाइट के जरिए करवाया जाएगा। इसके लिए दोपहर 2:35 पर हैदराबाद से फ्लाइट मिलेगी।

किराया

अगर कोई व्यक्ति अकेले यात्रा कर रहा है तो इसके लिए उसे 33350 रुपए देने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर एक व्यक्ति का किराया 26700 रुपए लगेगा। तीन लोगों के साथ जाने पर 26650 लिए जाएंगे। अगर साथ में बच्चा भी जा रहा है तो उसके लिए अलग से 17550 रुपए लगेंगे। इस खर्चे में घूमने फिरने, टिकट, होटल, कैब और बस की सुविधा शामिल है।

IRCTC MP Tour Package


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story