×

Jaipur Famous Torana Gate: बहुत खूबसूरत है जयपुर का तोरण द्वार, दूधिया रोशनी में जुगनू की तरह दमकता है मार्बल

Jaipur Famous Tourist Place Toran Gate: जयपुर को राजस्थान की पिंक सिटी के नाम से पहचाना जाता है। चलिए आज यहां के तोरण द्वार के बारे में जानते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 28 March 2024 2:19 PM GMT
Torana Gate Jaipur
X

Torana Gate Jaipur (photos - Social Media)

Jaipur Famous Torana Gate: राजस्थान भारत का एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है। जो अपनी संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली इतिहास के चलते पहचाना जाता है। राजस्थान की संस्कृति दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करने का काम करती है। यहां का पहनावा, रहन-सहन, खानपान और ऐतिहासिक स्थल हमेशा से ही लोगों के बीच फेमस रहे हैं। जयपुर भारत का एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। जिसे पिंक सिटी आने की गुलाबी सिटी के नाम से पहचाना जाता है। यह गुलाबी नगरी अपने अंदर अद्भुत इतिहास समेटे हुए हैं। यहां पर कई सारे ऐतिहासिक स्मारक, महल और मंदिर मौजूद है। यहां जो स्मारक मौजूद है उनके सुंदरता को देखते हुए जयपुर शहर बसाया गया था। धीरे-धीरे इसकी सुंदरता में चार चांद लगाते गए और आज यहां पर कहीं सारी सुंदर इमारते हैं और सड़के मौजूद है। यहां के जवाहर सर्किल पर एक तोरण द्वार भी मौजूद है चलिए इस बारे में जानते हैं।

खूबसूरत है तोरण द्वार

जयपुर के जवाहर सर्किल पर सफेद मार्बल से तैयार किया गया तोरण द्वार मौजूद है। इस द्वारा को आर्किटेक्ट अनूप बर्तरिया ने तैयार किया है। यह दूर से बहुत सुंदर दिखाई देता है और इसे बनाने में लगभग 2 साल का समय लगा था। यह पांच मंजिला इमारत के रूप में तैयार किया गया है और 104 मीटर लंबा होने के साथ 34.1 फीट ऊंचा है। हेरिटेज लुक में बनाया गया यह द्वारा पर्यटकों का स्वागत तो करता ही है बल्कि सुंदरता से दिल भी जीत लेता है।


कहां है तोरण द्वार

जयपुर का यह तोरण द्वार एयरपोर्ट से निकलते ही जयपुर आने वाले पर्यटकों का स्वागत करता हुआ दिखाई देता है। इसमें मार्बल की छतरियां बनी हुई है और लगभग 216 मार्बल के खंबे हैं। इसमें सुंदर कलश रखे गए हैं जो मार्बल से ही तैयार किए गए हैं।

वॉकिंग ट्रैक भी है

तोरण के आगे और पीछे पर्यटकों के बैठने के लिए वाकिंग ट्रेक तैयार किया गया है। यहां पर पैदल चलने वालों और साइकिल चलाने वालों के लिए सुविधाएं भी उपलब्ध है। तोरण द्वार पर लाइटिंग इस तरह से की गई है कि मेहराब और कार्विंग स्पॉट लाइट से हाईलाइट हो जाए। यहां पर दूधिया सफेद रोशनी बिक्री हुई दिखाई देती है जो रात में भी मार्बल की सुंदरता को बरकरार करती है।

क्या है खासियत

इस तोरण द्वार की सबसे खास बात यह है कि यह दिन में जितना सुंदर दिखाई देता है। यह रात में भी उतना ही ज्यादा सुंदर लगता है। सफेद मार्बल पर जब लाइट की रोशनी पड़ती है तो यह जुगनू की तरह चमकता हुआ दिखाई देता है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story