×

Jaunpur Best Restaurants: जौनपुर के इन पांच रेस्टोरेंट्स में जरूर खाएं खाना, दिन बन जायेगा

Five Best Restaurants in Jaunpur: जौनपुर का भोजन मुगलई और अवधी पाक परंपराओं से प्रभावित है, जिसके परिणामस्वरूप विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट और सुगंधित व्यंजन बनते हैं।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 7 Sep 2023 10:54 AM GMT
Jaunpur Best Restaurants: जौनपुर के इन पांच रेस्टोरेंट्स में जरूर खाएं खाना, दिन बन जायेगा
X

Mandakini Restaurant Jaunpur (Image: Social Media)

Five Best Restaurants in Jaunpur: जौनपुर उत्तर प्रदेश में स्थित एक ऐसा शहर है, जिसकी अपनी एक समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत है और यह अपने ऐतिहासिक स्मारकों, धार्मिक स्थलों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए जाना जाता है। जौनपुर की 14वीं शताब्दी में दिल्ली सल्तनत के सुल्तान फ़िरोज़ शाह तुगलक ने की थी। यह शहर बाद में इस्लामी संस्कृति और विद्वता का एक प्रमुख केंद्र बन गया।

यह शहर अपनी मध्यकालीन इस्लामी वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें कब्रें, मस्जिद और किलेबंदी शामिल हैं। अटाला मस्जिद, जामा मस्जिद, शाही पुल और लाल दरवाजा जौनपुर में स्थापत्य विरासत के उल्लेखनीय उदाहरण हैं।

उत्तर प्रदेश के कई शहरों की तरह, जौनपुर भी स्वादिष्ट और पारंपरिक उत्तर भारतीय व्यंजनों की एक श्रृंखला पेश करता है। जौनपुर का भोजन मुगलई और अवधी पाक परंपराओं से प्रभावित है, जिसके परिणामस्वरूप विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट और सुगंधित व्यंजन बनते हैं। जौनपुर में विभिन्न प्रकार के रेस्तरां और भोजनालय हैं जो विभिन्न प्रकार के भारतीय और स्थानीय व्यंजन पेश करते हैं। आज हम इस लेख में जौनपुर के पांच रेस्टोरेंट्स के बारे में बताएँगे जहाँ का भोजन आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।

रेड चिल्ली रेस्टोरेंट (Jaunpur Red Chilli Restaurant)

यह जगह जौनपुर की सबसे टॉप जगहों में से एक है। यह फ़ूड जॉइंट वेज और नॉन वेज दोनों तरह के खाने के लिए बहुत फेमस है। यह रेस्टोरेंट आजमगढ़ रोड, वाजिदपुर तिराहा, जौनपुर पर स्थित है। यह आउटलेट राटा 10:30 बजे तक खुला रहता है। यहाँ पर रेस्टोरेंट में बैठ कर खाने की सुविधा तो अच्छी है ही, यह फ़ूड जॉइंट swiggy और Zomato दोनों पर उपलब्ध है जिससे आप घर बैठे यहाँ के खाने का आनंद ले सकते हैं। यहाँ राजस्थानी थाली भी मिलता है जिसका आनंद आप उठा सकते हैं।

तड़का रेस्टोरेंट (Jaunpur Tadka Restaurant)

अगर आप शाकाहारी खाने के शौक़ीन हैं तो यह जगह आपके लिए ही है। जौनपुर का तड़का रेस्टोरेंट पूरी तरह से शाकाहारी रेस्त्रां है। यहाँ पर आपको नार्थ इंडियन के साथ-साथ चाइनीज़ व्यंजन भी खाने को मिलेगा। यह जगह परिवार के साथ समय बिताने के लिए बहुत अच्छी जगह है। यहाँ के नूडल्स एयर क्रिस्पी बेबी कॉर्न बहुत पसंद किये जाते हैं। यहाँ आने वाले लोग बताते हैं कि यहाँ का खाना लाजबाब होता है और कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं होती है। यह रेस्त्रा शहर के कोर्ट रोड, SBI बैंक के पास, सिविल लाइन्स में स्थित है। यह रेस्टोरेंट राटा के 10 बजे तक खुला रहता है। अगर आप घर बैठे यहाँ के खाने का आनंद लेना चाहते हैं तो swiggy के माध्यम से आर्डर कर सकते हैं।

बाटी चोखा फैमिली रेस्टोरेंट (Jaunpur Bati Chokha Family Restaurant)

जौनपुर का बाटी चोखा फैमिली रेस्टोरेंट पूरी तरह से ग्रामीण परिवेश पर बनाया गया है। रेस्टोरेंट के अंदर आपको कुआँ मिलेगा और खाट पर बैठ कर खाने की सुविधा भी मिलेगी। यह जगह भी जौनपुर के उन जगहों में से एक है जहाँ आप अपने परिवार के साथ भोजन का आनंद ले सकते हैं। यहाँ बाटी के साथ दाल, चोखा, चटनी, सलाद, चावल और एक मीठा दिया जाता है। यहाँ रेस्त्रां बालूचटोला, वाजिदपुर तिराहे के पास स्थित। है यहाँ औसत 350 रुपये में दो लोग खाना खा सकते हैं। यहाँ भी ऑनलाइन खाना मंगाने की सुविधा उपलब्ध है। यहाँ जगह दोपहर 12 बजे बजे तक खुली रहती है।

नन्द खाना खज़ाना (Jaunpur Nand Khana Khajana)

नन्द खाना खज़ाना एक ऐसा रेस्टोरेंट है जहाँ आपको होटल के अंदर और बाहर दोनों जगह खाने की सुविधा मिलती है। यहाँ आने वाले लोग बताते हैं कि खाने के शौकीन लोगों के लिए यह सबसे अच्छी जगह है। यहाँ ऑनलाइन ऑर्डर भी उपलब्ध है। लोग बताते हैं कि यहाँ का भोजन बहुत स्वादिष्ट होता है। यहाँ का माहौल बहुत शांतिपूर्ण होता है। यहाँ आपको मसालेदार पंजाबी खाना खाने को मिलेगा। यह रेस्त्रां कुत्तूपुर तिराहा, अकबर खानपुर, जगदीशपुर में स्थित है। यह सुबह 11 बजे से रात के 11 बजे तक खुला रहता है।

मन्दाकिनी रेस्टोरेंट (Jaunpur Mandakini Restaurant)

यह जगह वेज और नॉन वेज दोनों व्यंजन के लिए जौनपुर में बहुत फेमस है। यहाँ पर आपको शानदार मिठाइयां, चाइनीज़, नार्थ इंडियन, पंजाबी, साउथ इंडियन, तंदूरी सभी तरह के खाने का स्वाद मिलेगा। यह रेस्त्रां अपने मुग़लई डिशेस के लिए ना केवल जौनपुर में बल्कि आस-पास के शहरों में भी बहुत प्रसिद्ध है। यहाँ के सूप भी बहुत पसंद किये जाते हैं। यहाँ औसत 500 रुपये में दो लोग बड़ी आसानी से खाना खा सकते हैं। यह जगह टीडी कॉलेज रोड, चंद्र होटल के निकट, ओलंदगंज पर स्थित है। यहाँ भी ऑनलाइन आर्डर करने की सुविधा उपलब्ध है। यह रेस्त्रां सुबह 11 बजे से रात के 10.30 बजे तक खुला रहता है।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story