×

Jodhpur Famous Street Food: ये हैं जोधपुर के पॉपुलर स्ट्रीट फूड, एक बार जरूर लें इनका आनंद

Jodhpur Famous Street Food: जोधपुर राजस्थान का प्रसिद्ध शहर है। बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पर पहुंचते हैं। चलिए आज आपके यहां से कुछ स्ट्रीट फूड के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 29 March 2024 3:45 AM GMT
Jodhpur Street Food
X

Jodhpur Street Food (Photos - Social Media) 

Jodhpur Famous Street Food: राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। राव जोधा ने 12 मई, 1459 ई. में आधुनिक जोधपुर शहर की स्थापना की। इसकी जनसंख्या 26 लाख के पार हो जाने के बाद इसे राजस्थान का दूसरा "महानगर" घोषित कर दिया गया था। यह यहां के ऐतिहासिक रजवाड़े मारवाड़ की इसी नाम की राजधानी भी हुआ करता था। जोधपुर थार के रेगिस्तान के बीच अपने ढेरों शानदार महलों, दुर्गों और मन्दिरों वाला प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है। वर्ष पर्यन्त चमकते सूर्य वाले मौसम के कारण इसे "सूर्य नगरी" भी कहा जाता है। यहां घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है लेकिन आज हम आपके यहां के पर्यटक स्थल नहीं बल्कि शानदार स्ट्रीट फूड की जानकारी देते हैं।

मिर्ची वड़ा

जोधपुर का मिर्चीवड़ा बड़ा ही फेमस है और यहां के लोग इसे चाव के साथ खाते हैं। स्थानीय लोगों के अलावा आने वाले सैलानी भी इसका जमकर आनंद लेते हैं। सबसे अच्छी बात है कि यहां पर एक नहीं बल्कि कई सारे स्टॉल्स है जहां पर यह शानदार व्यंजन मिल जाता है। उससे भी अच्छी बात यह है कि यह पूरी तरह से पॉकेट फ्रेंडली है। सिर्फ 20 से ₹25 खर्च कर आप इस शानदार स्ट्रीट फूड का आनंद ले सकते हैं। ये वड़ा व्रत के दिनों में भी बनाया जाता है। इस दौरान इस राजगीरा, सिंघाड़ा और कुट्टू के आटे से तैयार किया जाता है।

जगह- नई सड़क, घंटाघर के पास, जोधपुर

कीमत- 20-25 रुपये

Mirchi vada

मखनिया लस्सी

लस्सी स्वाद और सेहत दोनों में अच्छी होती है। जोधपुर के घंटाघर स्थित श्री मिश्रीलाल होटल की लस्सी बहुत ही प्रसिद्ध है। इसे बनाने का तरीका भी बहुत खास है। जब इसे बनाया जाता है तो इसके साथ सफेद मक्खन का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप कोई ऐसी लस्सी ढूंढ रहे हैं जो स्वाद से भरपूर हो और आपका पेट भी भर जाए तो आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए।। इसके अलावा इस दुकान पर आप रबड़ी और पेड़े समेत कई सारे स्वादिष्ट व्यंजन खा सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि सिर्फ ₹40 में यह लस्सी मिल जाती है।

जगह- सरदार मार्केट, घंटाघर

कीमत- 40 रुपये

lassi

शाही समोसा

अगर आप जोधपुर में स्वादिष्ट समोसा ढूंढ रहे हैं तो यह आपके यहां पर जरूर मिलेगा। यहां मिलने वाले समोसे में आपके ऊपर से चटनी डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि ऊपर से जितना कुरकुरा होता है इसके अंदर इस चटनी मिलकर उतना ही ज्यादा स्वादिष्ट बनाया जाता है। शाही समोसा यहां का एक प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है जिसे खाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है। यह आपके यहां पर ₹40 में मिल जाएगा।

जगह- नई सड़क, घंटाघर के ठीक बाहर

कीमत- 40 रुपये

Shahi Samosa


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story