×

Kailash Mansarovar Yatra: पृथ्वी के स्वर्ग कैलाश मानसरोवर की करनी है यात्रा, ऐसे प्लान करें ट्रिप

Kailash Mansarovar Yatra: कैलाश मानसरोवर के दर्शन की है इच्छा तो बिना देरी किए इस यात्रा का लाभ उठाएं। बहुत कम खर्चे में अपनी यात्रा को कर सकते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 14 Feb 2024 7:15 AM GMT (Updated on: 14 Feb 2024 7:15 AM GMT)
Kailash Mansarovar Yatra
X

Kailash Mansarovar Yatra (Photos - Social Media)

Kailash Mansarovar Yatra : हर कोई विदेश यात्रा करना चाहता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि उन्हें टाइम नहीं मिल पाता। कई बार पैसों की तंगी हो जाती है जिस कारण वह नहीं जा पाते या किसी न किसी प्रॉब्लम बस वह विदेश यात्रा को कंप्लीट नहीं कर पाते हैं। लेकिन अब लोगों के लिए हम आपको एक धमाकेदार यात्रा करवाने वाले है। जिसके लिए आपको लंबी छुट्टी भी नहीं लेनी होगी और आप बिल्कुल लो बजट में विदेश यात्रा का अपना यह सपना पूरा कर सकते हैं। ये दुनिया प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक स्थलों से भरी हुई है। भारत के आसपास के इलाकों में कई ऐसे स्थल मौजूद हैं, जो पर्यटन के लिहाज से बेस्ट माने जाते हैं और यहां की यात्रा करने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं।आज हम आपको कैलाश मानसरोवर की यात्रा के बारे में बताते हैं।


कैसा है कैलाश मानसरोवर

कैलाश पर्वत, 22,028 फीट ऊंचा एक पत्थर का पिरामिड जैसा दिखने वाला पर्वत है। जिस पर सालभर बर्फ की सफेद चादर लिपटी रहती है। हर साल कैलाश-मानसरोवर की यात्रा करने, शिव-शंभु की आराधना करने, हजारों साधु-संत, श्रद्धालु, दार्शनिक यहां एकत्रित होते हैं। जिससे इस स्थान की पवित्रता और महत्ता काफी बढ़ जाती है।


खूबसूरती मोह लेगी मन

यदि आप कैलाश मानसरोवर जाना चाहते हैं तो आसानी से जा सकते हैं। दरअसल, 2019 में कोरोना काल आने के बाद यहां की यात्रा पर बैन लगा दिया गया था। लेकिन अब एक बार फिर भारत सरकार द्वारा इसकी यात्रा शुरू की गई है। जिसके लिए आपको सबसे पहले नेपालगंज एयरपोर्ट जाना होगा। यहां से आपकी कैलाश मानसरोवर यात्रा की शुरुआत होगी। बता दें कि चीन में स्थित इस जगह पर जाने के लिए चीनी सरकार द्वारा सभी देशों को वीजा दिया जा रहा है लेकिन इंडियन सिटीजन को वीजा नहीं दिया जा रहा है। यदि आप नेपाल से दर्शन करते हैं तो आपको पासपोर्ट की जरूरत पड़ेगी।


खर्च करने होंगे इतने रुपए

जब आपकी यात्रा शुरू होगी तो फ्लाइट से कैलाश मानसरोवर के ऊपर से ही दर्शन होंगे। यहां स्थित मानसरोवर झील के साथ यह दर्शन और भी ज्यादा आकर्षित और ब्यूटीफुल हो जाता है। जो आपका मन मोह लेगा। इस यात्रा के लिए आपको प्रति व्यक्ति ₹50000 खर्च करने होंगे। इसमें आपको होटल का खर्चा, अकोमोडेशन, ट्रांसपोर्ट के साथ स्लाइड शामिल रहेगा। इस पूरी यात्रा के दौरान आपको प्रसाद भी दिए जाएंगे। इसके साथ ही ट्रैवल गाइड भी प्रोवाइड करवाया जाएगा। जिससे आपकी यात्रा और भी आसान हो जाएगी।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story