TRENDING TAGS :
Kannauj To Ayodhya Buses: अयोध्या में रामलला के करना है दर्शन, कन्नौज से ऐसे पहुंचे राम जन्मभूमि
Kannauj To Ayodhya Buses: राम जन्मभूमि अयोध्या में जाकर हर कोई दर्शन करना चाहता है। अगर आप कन्नौज में रहते हैं तो चलिए यहां से आपको बस सर्विस बताते हैं।
Kannauj To Ayodhya Buses (Photos - Social Media)
Kannauj To Ayodhya Buses: 22 जनवरी को राम मंदिर का लोकार्पण होने के बाद सिर्फ देश ही नहीं दुनिया से राम भक्त रामलला के दर्शन के लिए आ रहे है। इस वक़्त दुनिया का हर हिस्सा राममय हो चूका है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य अनेक वर्षों और कई विवादों के बाद संभव हो पाया है। इसका शिलान्यास 5 अगस्त 2020 को किया गया था, जब भूमि पूजन समारोह के दौरान श्री रामलला विराजमान की मूर्ति का शिलान्यास किया गया था। अब देश के हर हिस्से से पर्यटक यहां पहुंच रहे है। इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कि आप किस तरह से कन्नौज से अयोध्या पहुंच सकते है।
कन्नौज से अयोध्या का सफर:
अभी तक कन्नौज से अयोध्या जाने के लिए कोई भी डायरेक्ट सुविधा नहीं थी। आपको कन्नोज से अयोध्या जाने के लिए कई बसों या साधन को बदलना होता था। मगर, अब कन्नौज से अयोध्या जाने के लिए डायरेक्ट बस सेवा शुरू कर दी गई है। अब आप कम से कम पैसों में भी रामलला के दर्शन कर सकते है। 22 जनवरी के बाद काफी रामभक्त इस सेवा का लाभ भी उठा चुकें है। रामलला के दर्शन के लिए कन्नौज वासियों में भी काफी उत्सुकता देखी जा रही है।
Kannauj To Ayodhya Buses
कन्नौज से अयोध्या की बसों की जानकारी:
अब आप आसानी से कन्नौज से अयोध्या का सफर कर सकते है। अभी तक कोई भी कन्नौज से अयोध्या जाने के लिए कोई भी डायरेक्ट सुविधा नहीं थी। मगर, अब प्रशासन ने कई बसों को शुरू कर दिया है, जिनकी सहायता से आप आसानी से अयोध्या पहुँच कर श्री राम के दर्शन कर सकते हों। रामभक्त सुबह 7:30 बजे से कन्नौज बस स्टेशन पहुंचकर बस पकड़ सकते है।
सुबह 7:30 बजे से कन्नौज से अयोध्या की बस सेवा शुरू हो जाती है। इनका किराया करीब 400 रुपए बताया जा रहा है। इन बसों का रूट मल्लावां, संडीला, लखनऊ होते हुए अयोध्या है। इसके साथ ही यात्री ऑनलाइन साइट्स पर जाकर भी अपनी सीट बुक कर सकते है। आपको कन्नौज बस स्टैंड से कुछ घंटो के अंतराल से अयोध्या की बस मिल सकती है।
Ayodhya Ram Mandir
अधिक जानकारी के लिए पहुंचे स्थानीय बस स्टैंड:
कन्नौज से अयोध्या तक बस की कई सुविधा उपलब्ध है। यहाँ अयोध्या तक पहुंचने के लिए कई बस सेवाएं हैं। बस सेवाओं के बारे में सटीक जानकारी के लिए आप यहाँ के स्थानीय बस स्टैंड या टूरिज्म डेस्क पर भी सहायता ले सकते हैं। कन्नौज से अयोध्या तक बस सेवा का समय और अन्य जानकारी स्थानीय बस स्टैंड पर भी उपलब्ध होती है। इसलिए यह अच्छा होगा कि आप स्थानीय बस स्टैंड से अधिक जानकारी प्राप्त करें।
Ayodhya Ram Mandir