Kanpur Best Street Food: कानपुर के इन बेस्ट स्ट्रीट फूड पर जरूर जाएं, यहां का स्वाद चखते ही आ जाएगी मजा

Kanpur Best Street Food: क्या आप भी स्ट्रीट फूड खाने का शौक रखते हैं। ऐसे में अगर आप कानपुर में रहते हैं तो आपको यहां के बेस्ट एकदम मुंह में पानी ला देने वाले फूड के बारे में बताते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 1 Sep 2022 9:48 AM GMT
Kanpur Best Street Food
X

कानपुर बेस्ट स्ट्रीट फूड (फोटो- सोशल मीडिया)

Kanpur Best Street Food: स्ट्रीट फूड का मजा लेने का आनंद ही अलग है। खुला आसमान हाथ में स्वादिष्ट व्यंजन वाह क्या बात है। क्या आप भी स्ट्रीट फूड खाने का शौक रखते हैं। ऐसे में अगर आप कानपुर में रहते हैं तो आपको यहां के बेस्ट एकदम मुंह में पानी ला देने वाले फूड के बारे में बताते हैं। जहां आप अपने जिगरी दोस्त-यारों के साथ, सगे-संबंधियों के साथ जाकर जायकेदार फूड का लुफ्त उठा सकते हैं।

कानपुर में बेस्ट स्ट्रीट फूड

सम्राट छोले-भटूरे

कानपुर में बढ़िया छोले भटूरे खाने के लिए इस जगह पर पहुचिए। यहां पर भटूरों में जैसा क्रंच होता है, उसके लिए लोग तरसते हैं। चटपटे छोलों का स्वाद खाते ही बार-बार खाने का दिल करता है।

पता - सम्राट छोले भटूरे - 123/495, गोविंद नगर रोड, फज़लगंज, शास्त्री नगर, कानपुर

समय - सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक

बचाओ लाल खस्ते

कचौरी और सब्ज़ी यूपी में रहने वाले लगभग हर शख्स का पसंदीदा नाश्ता है। आप दिन के पहले भोजन के रूप में रायता और चटनी के साथ परोसी जाने वाली गरमा गरम कचौरी का स्वाद चखना बिल्कुल न भूलिएगा। यह जगह शहर के बीचोबीच स्थित है इसलिए लोग शहर के कोने-कोने से यहां की कचौड़ियों का स्वाद लेने आते हैं।

बचाओलाल - स्वरूप नगर, मधुरराज अस्पताल के समय के पास

पता - सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक

पप्पू समोसे वाले

कानपुर का पप्पू समोसे वाला अपने बेहतरीन स्वाद के लिए बहुत चर्चित है। एक से बढ़कर एक स्वाद में परोसे जाने वाले ये समोसे बहुत ही लाजवाब होते है। यहां पिज्जा समोसे से लेकर नूडल समोसा समेत बहुत तरह के समोसे मिलते हैं।

पता - पप्पू समोसे - समोसा 0512 - 28, 90, बिरहाना रोड, नौघरा, जनरल गंज समय

समय - सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक

बाबा बिरयानी

नॉन-वेज प्रेमियों के लिए बाबा बिरयानी बेस्ट जगहों में से एक है। यहां पर आप चाहे बिरयानी हो, कबाब टिक्का या ग्रेवी की चीजें, जो भी खाने के लिए लेंगे, उसमें आपको एक लजीज स्वाद मिलेगा। इनके व्यंजनों से आने वाले देसी घी की दिलकश महक आपको सपने में भी अपनी ओर आकर्षित कर लेगी।

पता - बाबा बिरयानी - आर्य नगर, नवीन मार्केट, चमनगंज, जाजमऊ, राव मोती टाइमिंग्स

अरोमास

इसके नाम से पता चल रहा है कि यहां के खाने की सुंगध से ही लोग खिचे चले आते हैं। यहां पर नॉन वेज का शौक रखने वालों की भीड़ लगी रहती है।

पता - 7/135 स्वरूप नगर

समय - सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक

रामस्वरूप चाट

उत्तरी कानपुर के मध्य में स्थित शहर में 30 वर्षों से एक फूड स्टॉल जो लाखों लोगों का दिल जीत चुका है। यहां पर स्वादिष्ट चाट पापड़ी का मजा लेना न भूलिएगा। अगर आप चाट-पापड़ी के शौकीन नहीं है तो भी यहां आकर आप मजबूर हो जाएंगे खाने के लिए।

पता - रामस्वरूप चाट - बिरहाना रोड, नयागंज चौराहा समय के पास

समय - सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story