×

Kanpur Famous Temple: कानपुर के इन प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन मात्र से पूरी होती हैं मनोकामनाएं

Kanpur Famous Temple: अगर आप कानपुर के प्रसिद्ध मंदिरों में जाने का प्लान बना रहे हैं तो आइए आपको कानपुर के 5 प्राचीन मंदिरों के बारे में बताते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 25 Jan 2023 2:42 AM GMT
temple in kanpur
X

कानपुर में प्रसिद्ध मंदिर (फोटो- सोशल मीडिया)

Kanpur Famous Temple: उत्तर प्रदेश का कानपुर औद्योगिक नगरी के नाम से जाना जाता है। ये शहर संस्कृति, परंपरा और आधुनिकीकरण के साथ धार्मिक आस्था के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां पर बहुत सारे प्राचीन प्रसिद्ध मंदिर है। जिसकी बहुत महत्ता भी है। भगवान के प्रति लोगों की आस्था और विश्वास को कानपुर के मंदिरों में हमेशा देखा जा सकता है। लोग सच्चे सुख और सुकून के लिए भगवान के मंदिर में आते हैं जहां उन्हें बिन मांगे सब कुछ मिल जाता है। ऐसे में अगर आप कानपुर के प्रसिद्ध मंदिरों में जाना चाहते हैं तो आइए आपको कानपुर के 5 प्राचीन मंदिरों के बारे में बताते हैं।

कानपुर के प्रसिद्ध मंदिर

आनंदेश्वर मंदिर
ANANDESHWAR TEMPLE

गंगा नदी के किनारे बना यह मशहूर ऐतिहासिक मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। आनंदेश्वर बाबा सभी दुखों को दूर करते हैं। यह मंदिर बहुत ही सुंदर है। ऐसा अद्भुत नजारा गंगा नदी के तट पर कहीं देखने को नहीं मिलता है।

पता- आनंदेश्वर मंदिर रोड, पर्मट, कानपुर, उत्तर प्रदेश - 208001

जे.के. मंदिर
JK Temple

(Image Credit- Social Media)

मंदिर बना 1960 ईसवी में

जेके मंदिर (जुग्गीलाल कमलापत मंदिर) कानपुर में एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है। इसे प्राचीन और आधुनिक वास्तुकला का अनूठा मिश्रण माना जाता है। लाइट और हवा के पर्याप्त वेंटिलेशन के लिए मंदिर के मंडप का निर्माण ऊंची छत के साथ किया गया है। मंदिर का निर्माण जेके ट्रस्ट द्वारा किया गया था और मंदिर के रखरखाव का प्रमुख खर्च भी ट्रस्ट फंड से आता है। मंदिर को राधाकृष्ण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।

पता- जीटी रोड, ख्योरा, कानपुर, उत्तर प्रदेश - 208024

इस्कॉन मंदिर
Iskcon temple

इस्कॉन मंदिर कानपुर में उद्यान क्षेत्र के साथ शांतिपूर्ण बेहतरीन वातावरण में है। कुछ अन्य इस्कॉन मंदिरों के विपरीत यह स्थान वास्तव में एक दिव्य भावना की अनुभूति कराता है। यहां पास ही में बना मैदान बेहतरीन पिकनिक स्थल भी है। हर्बल उत्पादों की दुकानों के साथ यहां ईटिंग कॉर्नर भी है।

समय: सभी दिन: सुबह 4:30 - 5:30, सुबह 7:30 - दोपहर 1 और शाम 4:30 - रात 8:30

पता- श्री श्री राधा माधव मंदिर, मैनावती मार्ग, बिठूर रोड, कानपुर, उत्तर प्रदेश - 208002, आईएन

बारादेवी मंदिर
Baradevi Temple

(Image Credit- Social Media)

बारा देवी मंदिर कानपुर का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह एक प्राचीन मंदिर है, माना जाता है कि यह मंदिर 1700 साल पुराना है और मंदिर का निर्माण सही तरीके से कब हुआ, यह पता नहीं चल पाता है। वैसे तो सालभर इस मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रहती है लेकिन दुर्गा मां के नवरात्रों में भक्तों को तातां लग जाता है। यहां पर नवरात्रों में विशाल मेले का आयोजन होता है।

समय: शुक्र: शाम 7 बजे से 12 बजे तक

शनि: दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक

पूरे दिन आराम करें: शाम 7 बजे से सुबह 8 बजे तक

पता- जूही कलां, जूही, कानपुर, उत्तर प्रदेश - 208014

पनकी पंचमुखी हनुमान मंदिर
PANKI PANCHMUKHI HANUMAN MANDIR

पनकी हनुमान मंदिर या पंचमुखी हनुमान मंदिर, कानपुर शहर के बाहरी इलाके में, पनकी रेलवे स्टेशन के पास एक प्राचीन मंदिर है और पूरी तरह से भगवान हनुमान को समर्पित है। इस मंदिर में देश भर से बहुत सारे भक्त आते हैं।

समय: सभी दिन: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक

पता- 22a, पनकी मंदिर, पनकी, कानपुर, उत्तर प्रदेश - 208020










Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story