×

Kanpur Wholesale Market: कानपुर की इस बाजार में तौल में मिल रहे कपड़ें, कटपीस से लेकर अच्छे-अच्छे कॉटन के सूट-साड़ी सबकुछ

Kanpur Wholesale Cloth Market: कानपुर में एक ऐसा बड़ा अनोखा बाजार हैं जिसके बारे में सुनकर आपको बहुत ही हैरानी होगी। जीं हां वो इसलिए कि यहां पर जैसे आटा-चावल-दाल, फल-सब्जियां बिकती हैं उसी तरह तौल के भाव में कपड़े बिकते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 6 Feb 2023 3:06 AM GMT (Updated on: 6 Feb 2023 3:06 AM GMT)
Kanpur taul Market
X

कानपुर तौल बाजार (फोटो- सोशल मीडिया)

Kanpur Wholesale Cloth Market: उत्तर प्रदेश के कानपुर में ऐसे तो बहुत से बाजार हैं लेकिन एक ऐसा बड़ा अनोखा बाजार हैं जिसके बारे में सुनकर आपको बहुत ही हैरानी होगी। जीं हां वो इसलिए कि यहां पर जैसे आटा-चावल-दाल, फल-सब्जियां बिकती हैं उसी तरह तौल के भाव में कपड़े बिकते हैं। चाहे लड़कियों की कुर्तियां हो या सुंदर-सुंदर साड़ियां सभी कुछ आपको किलो के हिसाब से मिलता है। इन कपड़ों को थोकभाव में खरीदकर करीबन हजारों विक्रेता कानपुर के आस-पास की जगहों में बेचकर अपनी रोजी-रोटी की कमाई कर रहे हैं।

सालों पहले जो कानपुर बड़ी-बड़ी मिलों लाल इमली, एनटीसी, एल्गिन, एलएमए की प्रसिद्धि से विदेशों तक में मशहूर था, उसी कानपुर में किलो के भाव में बिकने वाले कपड़ों की बाजार भी है। यहां से लोग थोक में कपड़े लेकर फुटकर में बेचकर अपना गुजर-बसर कर रहे हैं।

कानपुर की कपड़ा तौल बाजार

आपको बता दें, किलो के भाव में कपड़े मिलने वाली ये बाजार कानपुर के जरीब चौकी चौराहा से अफीम कोठी जाते समय पड़ती है। अफीम कोठी जाते समय चंद्रिका देवी चौराहा से आपको बायीं तरफ मुड़ने होगा। इसके बाद कोकलस मिल रोड के रास्ते पर परेड चौराहा की तरफ है।

(Image Credit- Social Media)

कानपुर के इस इलाके की किसी भी गली में आप जाएंगें, तो आपको यहां बहुत ही आश्चर्य करने वाली बाजारें मिलेंगी। क्योंकि आपकी आंखों के सामने होंगे बड़े-बड़े शोरूम, दुकानें, लेकिन उन दुकानों में तराजू रखा होगा। लगभग हर समय यहां खरीदारों की भीड़ यहां लगी रहती हैं और तौलाई चालू रहती हैं।

दरअसल इस बाजार का इतिहास करीबन 50 साल पुराना है। एक समय की बात है जहां स्वर्गीय वसी अहमद, जोकि मुंबई से कपड़े लाकर इस जगह पर बेचा करते थे। धीरे-धीरे उनका ये व्यापार जमने लगा। खरीदारों और विक्रेताओं की भीड़ जुटने लगी। नए-नए लोग जुड़ते चले गए। सामान मुंबई, सूरत बाकी जगहों से आने लगा और तौल पर कपड़ों की ब्रिकी अभी भी जारी है।

इस बाजार के बारे में बाजार के कारोबारी सलीम खां बताते हैं कि कपड़ा उद्योग में धागा तक तौल के भाव में आता है। यहां पर पैंटें, शर्ट, साड़िया, थान वाले बड़े-बड़े कपड़े सब कुछ थोक के भाव में बिकता है।

तौल वाली बाजार में सूरत, अहमदाबाद, मुंबई समेत कई जगहों की मिलों से आया कपड़ा तौल में मिलता है। मिलों से आए कपड़ों में कुछ कट लग जाने पर, रंग में डिफेक्ट होने पर उसके विक्रेता बेचने के हिसाब काट लेते हैं, फ्रेश कपड़ा निकाल लेते हैं जो अच्छे दामों में बिक जाता है। यहां कटपीस के कपड़े बहुत ज्यादा मिलते हैं।

आप यहां पर कॉटर के कपड़ें, कटपीस के कपड़ें, लिनेन, सिथेंटिक, चंदेरी बनारसी सूट, पंजाब का रेशमी दुपट्टा, पेंट-शर्ट के कपड़े, साड़ी, थान में कपड़े बहुत ज्यादा थोक भाव में मिलते हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story