×

Kanupr Ki Famous Maggi: कभी नहीं खाई होगी ये चटपटी मैगी, जानिए कहाँ मिलती है कानपुर की बेस्ट मैगी

Kanupr Ki Famous Maggi: आइये जानते हैं कानपुर के गंगा बैराज पर स्थित इस मैगी पॉइंट पर ही क्यों इतनी भीड़ आपको देखने को मिलती है। जबकि यहाँ आपको कई सारे मैगी पॉइंट्स नज़र आ जायेंगे लेकिन यहाँ की मैगी की बात ही अलग है।

Shweta Shrivastava
Published on: 26 July 2023 3:26 AM GMT (Updated on: 27 July 2023 3:22 PM GMT)
Kanupr Ki Famous Maggi: कभी नहीं खाई होगी ये चटपटी मैगी, जानिए कहाँ मिलती है कानपुर की बेस्ट मैगी
X
Kanupr Ki Famous Maggi (Image Credit-Social Media)

Kanupr Ki Famous Maggi: मैगी का नाम सुनकर अगर आपके मुँह में भी पानी आ जाता है तो आज हम आपको लिए चलते हैं कानपुर के गंगा बैराज की एक ऐसी शॉप पर जहाँ आपको तरह तरह के स्टाइल से बनी मैगी मिल जाएगी और वो भी काफी रीज़नबल प्राइस पर। अगर आप कहीं घूमने गए हों और काफी तेज़ भूख लगी हो और ऐसे में आपको कहीं से मैगी की खुशबू आ जाये तो ये आपको अपनी ओर खींच ही लेगी। आइये जानते हैं कानपुर के गंगा बैराज पर स्थित इस मैगी पॉइंट पर ही क्यों इतनी भीड़ आपको देखने को मिलती है। जबकि यहाँ आपको कई सारे मैगी पॉइंट्स नज़र आ जायेंगे लेकिन यहाँ की मैगी की बात ही अलग है।

कानपुर के गंगा बैराज की ये मैगी आपको ज़रूर खानी चाहिए

उत्तर प्रदेश के शहर कानपुर कई चीज़ों के लिए मशहूर है वहीँ यहाँ पर आपको गंगा जी के भी दर्शन होंगे। यहाँ आपको पर्यटकों की सबसे ज़्यादा भीड़ नज़र आएगी जहाँ आप नौका विहार भी कर सकते हैं। वहीँ अगर घुमते घुमते आपको भूख लग जाये तो उसका भी यहाँ अच्छा खासा इंतज़ाम किया गया है। जहाँ आपको कई ईटिंग पॉइंट मिल जायेंगे जहाँ हर तरह की चीज़ें उपलब्ध हैं। लेकिन हमारा ध्यान खींचा सनी मैगी पॉइंट ने जो यहाँ गंगा बैराज पर ही है। यहाँ पर लोगों की काफी भीड़ को देखकर आप भी सोच में पड़ जायेंगे कि आखिर यहीं पर इतनी भीड़ क्यों? दरअसल यहाँ और भी कई मैगी पॉइंट हैं लेकिन लोग खासकर इसी शॉप पर मैगी खाने आते हैं। दरअसल लोगों का मानना है कि यहाँ की मैगी सबसे ज़्यादा स्वादिष्ट होती है और साथ ही दाम भी बहुत ज़्यादा नहीं है। इतना ही नहीं यहाँ काफी सफाई से मैगी बनाई जाती है।

आपको बता दें कानपुर के गंगा बैराज पर सनी मैगी पॉइंट की इस शॉप पर आपको वेजिटेबल मैगी 40 रूपए में मिल जाएगी और मैगी विथ बटर खानी है तो वो आपको 50 रूपए की एक प्लेट मिल जाएगी।

ये शॉप एक आंटी की है जो बेहद प्यार से सभी के लिए मैगी बनातीं हैं। इसमें वो प्याज़ शिमला मिर्च और टमाटर जैसे कई वेजीस डालकर पहले उसे उबाल लेतीं हैं फिर इसके बाद इसमें मैगी के नूडल्स डालती हैं और फिर मैगी का मसाला। साथ ही इसके बाद सब्ज़ी मसाला डालकर इसे ढककर थोड़ी देर पकती हैं अब इसमें मैगी बना मसाला भी ऐड करतीं हैं। फिर इसे गरमा गरम आपके सामने परोसा जायेगा। जिसपर कानपूर वाले बड़े चाव से चाट मसाला छिड़ककर खाते हैं। आप इसे कैसे खाना पसंद करेंगे?

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story