×

Karnataka To Mumbai Tour: कर्नाटक से मुंबई तक करिए भारत की सबसे सुंदर ट्रेन यात्रा, नजारे जीत लेंगे दिल

Karnataka To Mumbai Tour: घूमने फिरने के शौकीन बहुत अक्सर ऐसी जगह की तलाश करते हैं, जहां बहुत सारे प्राकृतिक नजारों का दीदार करने को मिल सके। चलिए आज एक ट्रेन रूट के बारे में जानते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 1 March 2024 11:53 AM GMT
Karnataka To Mumbai journey
X

Karnataka To Mumbai journey (Photos - Social Media)

Karnataka To Mumbai Journey : हर किसी को घूमना फिरना बहुत ही पसंद होता है वह समय-समय पर अपने पार्टनर फैमिली या फ्रेंड्स के साथ कहीं ना कहीं ट्रिप पर जाने की सोचते हैं कुछ लोगों को फ्लाइट से सफर करना पसंद होता है तो कुछ लोग ट्रेन की जर्नी पसंद करते हैं ऐसे में यदि आप रेलवे में ट्रेवल करना पसंद करते हैं तो आज हम आपको मंगलौर से मुंबई के बीच का सुनहरा सफर करवाएंगे तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको यहां से गुजरते वक्त कुछ फेमस टूरिस्ट स्पोट्र्स के बारे में बताएंगे जो की बहुत फेमस है और यहां पर हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं

बहुत शानदार है सफर

जब आपकी ट्रेन मेंगलुरु से चलेगी तो सबसे पहले आपको रास्ते में उडुपी मिलेगा। ये टूरिस्ट प्लेस होने के साथ-साथ स्टूडेंट हब भी है। यहां आप कृष्ण टेंपल देख सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में विराजित कृष्ण जी की मूर्ति उल्टी तरफ है। जिसे देखने के लिए हर दिन श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके अलावा यहां पर बहुत से बड़े-बड़े इंस्टिट्यूट है जहां पर स्टूडेंट का जमावड़ा लगा रहता है।

कृष्ण टेंपल

मिलेगी ये जगह

उससे आगे चलने पर आपको मुरूदेश्वर धाम मिलेगा। जो कि विश्व का दूसरा सबसे बड़ा शिव की प्रतिमा वहां पर आपको मिलेगी। यहां यात्री को खुद की कन्वेंस जैसे कार या फिर भाड़े की टैक्सी या फिर पब्लिक बस 24 घंटे अवेलेबल रहती है। आप यहां ट्रेन से सफर करते हुए भी जा सकते हैं। यहां शिव प्रतिमा के पीछे बीच है जो कि पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी रहती है।

मुरूदेश्वर

मालपे की खूबसूरती

उससे आगे जाने पर आपको मालपे बीच मिलेगा जो भारत में बहुत ही फेमस डेस्टिनेशन है। यहां पर श्रीलंका से भी कई लोग घूमने फिरने आते हैं। यहां सालों भर पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है। यहां पर आप तरह-तरह के एडवेंचर्स का आनंद उठा सकते हैं।

सुंदर सा वाटरफॉल

इससे आगे जाने पर आपको दूधसागर वॉटरफॉल मिलेगा जो कि भारत ही नहीं पूरे विश्व में फेमस है। इस वक्त ट्रेन के गुजरते समय यह नजारा बहुत ही खूबसूरत दिखता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म में भी इस सीन को फिल्माया गया है। जब ट्रेन बीच पुल पर रूकती है और झरना ऊपर से गिरता है की बहुत ही खूबसूरत लगता है।

दूधसागर वॉटरफॉल

ऐसा होगा सफर

कोंकण रेलवे के इस 700 किलो मीटर की जर्नी में मंगलोर से मुंबई जाने के लिए सबसे पहले आयेगा उडुपी जिसे टेंपल टाउन ऑफ कर्नाटका भी कहा जाता हैं।

फिर उसके बाद आयेगा मुर्देश्वर जहां दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा शिव जी का स्टैचू है।

उसके बाद हम पहुचेंगे करवार जहां के सुंदर बिचेस आपका दिल जीत लेंगे।

उसके बाद आपको मिलेगा दूध सागर वाटर फॉल जहा हुई थी शाहरुख और दीपिका के फिल्म की शूटिंग।

उसके बाद हम पहुचेंगे गोवा जहां के सुंदर बीच और उनकी खूबसूरती जीत लेंगे हमारा दिल ये नजारे खत्म होते ही महाराष्ट्र में एंट्री लेंगे और फिर हम पहुचेंगे सिंदुदुर्ग जिसे हिस्टोरिकल फोर्ट के नाम से भी जाना जाता हैं। यहां 30 से भी ज्यादा फोर्ट है।

इसे देखते देखते कब हम रतनगिरी पहुचेंगे पता ही नही चलेगा क्योंकि पूरा व्यू इतना सुंदर जो है। रत्नागिरी अपने हापुस आम के साथ साथ अपने सुंदर बीच के लिए फेमस हैं।

इस पूरे रास्ते 200 से ज्यादा ब्रिज और 90 से ज्यादा टर्नल मिलेंगे।

रतनगिरी


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story