×

Kasganj Best Hospitals: ये है कासगंज के बेस्ट हॉस्पिटल्स, पारिवारिक वातावरण के बीच मिलता है अच्छा इलाज

Kasganj Best Hospitals: कासगंज की गिनती उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में होती है। चलिए आज आपके यहां की बेस्ट फैसिलिटी वाले अस्पताल के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 24 Feb 2024 10:10 AM GMT
Hospitals In Kasganj
X

 Hospitals In Kasganj (Photos - Social Media) 

Kasganj Best Hospitals: कासगंज उत्तर प्रदेश का एक प्रसिद्ध जिला है। बड़ी संख्या में लोगों की आबादी यहां पर रहती है और बाहर से आने वाले लोगों की संख्या भी यहां पर कम नहीं है। जब भी हम किसी शहर में जाते हैं, तो वहां के विकास के स्तर को देखकर ही यह अंदाजा लगाते हैं कि वह शहर अच्छा है या नहीं और वहां पर सुविधाएं उपलब्ध है कि नहीं। कासगंज वैसे तो एक प्रसिद्ध जिला है लेकिन यह बात तय है कि अगर किसी भी शहर की मेडिकल फैसिलिटी और वहां मौजूद हॉस्पिटल बेस्ट है इसका मतलब है कि वह विकास की राह पर चल रहा है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कासगंज के टॉप अस्पतालों की जानकारी देते हैं।

मिशन क्रिश्चन हॉस्पिटल

मिशन क्रिश्चियन हॉस्पिटल कासगंज के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक है। यह एक पूरी चैन है जिसे यहां पर मिशन हॉस्पिटल के नाम से पहचाना जाता है। लोगों की जिंदगी बदलने के उद्देश्य से और खास तौर पर गरीबों जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए इस अस्पताल को चलाया जा रहा है। यहां का माहौल काफी अच्छा रहता है और स्टाफ भी मरीज के साथ बेहतर तरीके से पेश आता है।

कहां है हॉस्पिटल -कासगंज में यह अस्पताल स्टेट हाईवे 33 पर मौजूद है और 24 घंटे खुला रहता है। यहां पर 099 276 10784 पर संपर्क किया जा सकता है।

मिशन क्रिश्चन हॉस्पिटल

रतन दुलारो हॉस्पिटल

यह भी शहर का एक प्रसिद्ध अस्पताल है। जहां पर 24 घंटे मरीजों के लिए इलाज की सुविधा उपलब्ध रहती है। यहां का माहौल काफी सुविधाजनक है और मरीजों की हरसंभव मदद की जाती है।

कहां है हॉस्पिटल - रतन दुलारो हॉस्पिटल पीपी सेरवानी इंटर कॉलेज, नियोली शुगर, फैक्ट्री, कासगंज, उत्तर प्रदेश 207123, यहां पर 095 369 90709 पर संपर्क किया जा सकता है।

रतन दुलारो हॉस्पिटल

डॉ लाल पैथ लैब

ये कासगंज का एक डायग्नोस्टिक सेंटर है जहां पर पैथोलॉजी सर्विस अवेलेबल है। यहां पर 1949 से एक ब्लड बैंक भी चल रहा है। जहां से जरूरतमंदों को खून मिल जाता है। यहां पर स्वास्थ्य से जुड़े सभी तरह के टेस्ट किए जाते हैं।

कहां है हॉस्पिटल : यह अस्पताल ऑपोजिट चोला मार्केट हनुमान मंदिर कासगंज में मौजूद है। सुबह 7:00 बजे यहां सर्विस मिलना शुरू हो जाती है। आप यहां 7500 963 637 पर संपर्क कर सकते हैं।

डॉ लाल पैथ लैब

कलावती आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज

यह एक ऐसा मेडिकल कॉलेज है जहां पर मरीज को इलाज देने के साथ-साथ मेडिकल के क्षेत्र में उतरे नए लोगों को सिखाया जाता है और समाज के गति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन किया जाता है।

कहां है हॉस्पिटल - यह हॉस्पिटल नजिया हीरा में मौजूद है और इसके खुलने का समय 10:00 बजे खुल जाता है। आप यहां 7055 773 300 पर संपर्क कर सकते हैं।

कलावती आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज

श्याम हॉस्पिटल

कासगंज का ये अस्पताल 24 घंटे मरीजों के लिए खुला रहता है। यहां पर कार्डियोलॉजी, जनरल सर्जरी, महिला डॉक्टर, पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड, एक्स रे जैसी सुविधाएं उपलब्ध है।

कहां है हॉस्पिटल - ये हॉस्पिटल इंदिरा मार्केट रोड कासगंज में है। आप 7983217403 पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं।

श्याम हॉस्पिटल


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story