×

बना लीजे मसूरी घूमने का प्लान, इन जगहों पर जाने से मन होगा खुश

घूमने के लिए मसूरी सबसे बेस्ट जगहों में से एक है। मसूरी जिसे पहाड़ों की रानी कहा जाता है, आखिर कुछ तो खास बात होगी है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 9 Nov 2021 3:17 PM GMT
बना लीजे मसूरी घूमने का प्लान, इन जगहों पर जाने से मन होगा खुश
X

अगर आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो जल्दी-जल्दी बैग पैक कर लीजे। लेकिन हां ध्यान से, अब इस मौसम में गर्म कपड़े रखना न भूलिएगा। क्योकिं हम जहां की आपको सैर कराने वाले हैं, वहां आपको घूमने में मजा तो आएगा, पर ठंड से बचना भी बहुत जरूरी है। यहां पर एडवेंचर भी कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के सुहाने से मसूरी की।

घूमने के लिए मसूरी सबसे बेस्ट जगहों में से एक है। मसूरी जिसे पहाड़ों की रानी कहा जाता है, आखिर कुछ तो खास बात होगी है। बादलों के बीच , हरी-हरी वादियों में , ठंडी-ठंडी हवाओं संग सैर करने का आनंद ही कुछ और है। तो चलिए मस्ती करनी तो बना लीजे मसूरी घूमने का प्लान। यहां की कुछ सबसे अच्छी जगहों के बारे में हम आपको बताते हैं।

केम्पटी फॉल्स
Kempty Falls, Mussoorie

फोटो- सोशल मीडिया

मसूरी में केम्पटी फॉल सबसे ज्यादा आकर्षण जगह है। यहां आप जमकर अपने दोस्तो-परिवार के साथ मस्ती कर सकते हैं। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके के इस वॉटरफॉल में काफी तादात में पर्यटक आते हैं।

गनहिल
Gun Hill

गनहिल जोकि मसूरी की सबसे फेमस जगह है। ये मसूरी की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है। यहां पर आकर पर्यटक रोपवे का मजा लेते हैं। इसके अलावा यहां पैदल रास्ते से भी जाया जा सकता है, जो माल रोड पर कचहरी के पास से जाता है। अलग-बलग उच्चे पहाड़ों और हरी-भरी वादियां रोमांच प्रेमियों को काफी खूबसूरत लगती हैं। साथ ही बर्फ से ढकी सफेद पहाड़ियों का दीदार करने यहां पर्यटक सबसे ज्यादा आते हैं।

भट्टा फाल
Bhatta Falls Mussoorie

ये भट्टा फाल मसूरी से लगभग सात किमी की दूरी पर है। ये एक पिकनिक स्पाट है। साथ ही यहां पहाड़ियों से बहने वाली पानी की प्राकृतिक धारा है। जोकि पर्यटकों के मन को भा लेती है। जो हर मौसम में यहां पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।

मॉल रोड
Mall Road Mussoorie

फोटो- सोशल मीडिया

मसूरी की सबसे मशहूर मॉल रोड है। ये जगह बाकी जगहों से काफी अलग है। क्योंकि यहां लोग दोस्तों के साथ घूमने, चाय की चुस्की लेने, तस्वीरें खीचवाने और खरीदारी करने के लिए बहुत आते हैं। थोड़ी-थोड़ी दूरी पर यहां पर खाने के लिए अच्छे रेस्टोरेंट भी हैं।

क्लाउड एंड
Cloud End

क्लाउड एंड जोकि मसूरी में है। यहां जाने का अपना अलग और अनोखा ही मजा है। पर्यटक यहां आकर बहुत पास से ही बादलों को देख सकते हैं। शांतप्रिय इस जगह में रोमांच प्रेमी और कपल्स भारी तादात में आते हैं।

कंपनी गार्डन
Company Garden Mussoorie

मसूरी में कंपनी गार्डन एक बेहद ही खूबसूरत जगह है। यहां दूर-दूर से घूमने के लिए लोग आते हैं। ये किसी बाहरी जगह से कम नहीं लगता। यहां रंग-बिरंगे फूलों की सुंदरता पर्यटकों का काफी पसंद आती है। यहां पर पर्यटक तस्वीरें बहुत क्लिक कराते हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story