Khooni Nala Haunted Story: जम्मू कश्मीर का खूनी नाला, जिसने ली कई लोगों की जान, जानें इससे जुड़ी डरावनी कहानियां

Khooni Nala Haunted Story: जम्मू कश्मीर में एक से बढ़कर एक जगह है जिनकी खूबसूरती लोगों को हैरान कर देती है। लेकिन आज हम आपके यहां की एक डरावनी जगह के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 2 Jun 2024 6:30 AM GMT (Updated on: 2 Jun 2024 6:30 AM GMT)
Khooni Nala Haunted Story
X

Khooni Nala Haunted Story (Photos - Social Media)

Khooni Nala Haunted Story : अगर कोई यह पूछेगा कि देश का सबसे खूबसूरत केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है तो जाहिर सी बात है बिना सोचे समझे लेकिन हर कोई जम्मू कश्मीर का ही नाम लेगा। जम्मू कश्मीर अपनी खूबसूरती की वजह से इस कदर प्रचलित है कि यह धरती के स्वर्ग के नाम से पहचाना जाता है। इस केंद्र शासित प्रदेश में रोजाना हजारों की संख्या में देश की और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं और यहां के मनमोहक में तारों का आनंद लेते हैं।

जम्मू कश्मीर में एक नहीं बल्कि कई सारे ऐसे स्थान मौजूद है जहां पर हमेशा पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है। मौसम के हिसाब से यहां पर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है और सभी जन्नत का एहसास करने के लिए यहां पर पहुंचते हैं। आपने अब तक जम्मू कश्मीर के कई सारे खूबसूरत स्थान के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपके यहां के खूनी नाले के बारे में बताते हैं।

एक सुरंग है खूनी नाला (A Tunnel is A Bloody Drain)

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में एक सुरंग है जिसे खूनी नाला के नाम से पहचाना जाता है। ऐसा बताया जाता है कि जब इसका निर्माण हो रहा था तब अचानक से सुरंग का कुछ हिस्सा गिर गया था। जब यह हिस्सा गिरा तो कई लोग घायल हो गए और कुछ लोगों की मौत भी हो गई थी। इस घटना के पीछे देवी शक्ति का प्रकोप माना जाता है। इसी के बाद से इस जगह को खूनी नाला के नाम से पहचाने जाने लगा।

Khooni Nala Haunted Story


यहां की डरावनी कहानी (Haunted Story)

इस जगह के बारे में सुरंग दिल्ली की घटना के अलावा कई सारी कहानी प्रचलित है। ऐसा कहा जाता है कि उसे सुरंग या नाली पर किसी देवी महिला का हाथ है जिसके कारण यहां पर बार-बार घटनाएं होती है। ऐसा कहा जाता है कि सूरज ढलने के बाद काली साड़ी पहने एक महिला यहां पर दिखाई देती है। कहीं बारिश महिला के साथ बच्चा भी रहता है और बोला जाता है की नली पर इस महिला का श्राप है।

गर्भवती महिला की कहानी (Story of Pregnant Woman)

इस कुणी नल को लेकर यह बताया जाता है कि यहां गर्भवती महिला की मौत हो गई थी। कुछ लोगों का कहना है कि महिला ने खुद यहां आकर अपनी जान दी थी और महिला और उसके बच्चे की आत्मा यहां भटकती है। इसी कारण से यहां पर आए दिन घटनाएं होती हैं और लोगों की जान जाती है।

Khooni Nala Haunted Story


क्यों किया गया निर्माण (Why Was it Constructed?)

इस सुरंग को लेकर कहानी तो कई सारी प्रचलित है लेकिन यह जानना भी जरूरी है कि इसका निर्माण क्यों हो रहा था। आपको बता दें कि रेलवे नेटवर्क के अंतर्गत इस सुरंग का निर्माण आता है। जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मोड़ है जिसे रेलवे के लिए सुरंग के रूप में चिन्हित किया गया है। शुरुआती दिनों में जब यहां आकस्मिक घटनाएं होने लगी तो काम को रोक दिया गया।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story