×

भारत की सुंदरता दिखाता है हिल स्टेशन नैनीताल, इन जगहों पर जाना ना भूलें

अगर आप घूमने के शौक़ीन है तो गर्मी के मौसम में हिल स्टेशन बेस्ट है। भारत में पहाड़ियों की विशालतम, लंबी, सुंदर और खूबसूरत श्रृंखलाएं हैं।

Network
Newstrack Network NetworkPublished By Roshni Khan
Published on: 26 April 2021 5:40 AM GMT
know about the natural beauty of hill station nainital
X

नैनीताल (फोटो- सोशल मीडिया)

लखनऊ: अगर आप घूमने के शौक़ीन है तो गर्मी के मौसम में हिल स्टेशन बेस्ट है। भारत में पहाड़ियों की विशालतम, लंबी, सुंदर और खूबसूरत श्रृंखलाएं हैं। एक और जहां विध्यांचल, सतपुड़ा की पहाड़ियां है, तो दूसरी तरफ आरावली की पहाड़ियां है। उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक भारत में एक से एक शानदार पहाड़ हैं और सुंदर एवं मनोरम घाटियां हैं। तो आइए बताते हैं आपको भारत के टॉप हिल स्टेशनों में से एक नैनीताल हिल स्टेशन के बारे में कुछ मजेदार बातें।

नैनीताल-

1. इस जगह को इसे नैनीताल इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां पर ऊंचे पहाड़ पर नैना देवी का एक मंदिर और प्रसिद्ध ताल है।

2. नैनी शब्द का अर्थ है आंखें और 'ताल' का मतलब है झील।

3. बर्फ से ढ़के पहाड़ों के बीच झीलों से घिरा नैनीताल उत्तराखंड राज्य का प्रसिद्ध हनीमून स्पॉट है।

4. अगर आप यहां आते हैं तो आपको शांत और प्रकृति के पास होने जैसा महसूस होगा।

5. नैनीताल झील, नैनादेवी मंदिर, नैना चोटी, गर्वनर हाउस, टिफिन टॉप और पंडित जीबी पंत प्राणी उद्यान यहां के प्रसिद्द स्थल है। आप मार्केट के लिए शॉपिंग मॉलरोड जा सकते हैं।

6. प्रसिद्ध झील नैना झील है जिसे ताल भी कहा जाता है। ताल में बत्तखों के झुंड, रंग-बिरंगी नावें और ऊपर से बहती मन को छूने वाली ठंडी हवा यहां एक खूबसूरत नजारा पेश करते हैं। सबसे खास बात ताल का पानी गर्मियों में हरा, बरसात में मटमैला और सर्दियों में हल्का नीला दिखाई देता है।

7. एक समय में नैनीताल जिले में 60 से ज्यादा झीलें हुआ करती थीं। सैर-सपाटे के लिए दर्जनों जगहें हैं, जहां जाकर पर्यटक हैरान रह जाते हैं और प्राकृतिक नजारों को बस देखते ही रहते हैं।

8. नैनीताल में रेल और हवाई सेवाएं नहीं हैं, लेकिन यहां का नजदीकी रेलवे स्टेशन यहां से सिर्फ 34 किमी दूर काठगोदाम में है। काठगोदाम से नैनीताल के लिए राज्य परिवहन की गाड़ियां दिन में हर समय उपलब्ध रहती हैं। यहां से आप टैक्सी कर सकते हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story