TRENDING TAGS :
Poison Garden: ये है दुनिया का सबसे अनोखा गार्डन, यहां से जिंदा लौटना है बहुत मुश्किल
Poison Garden: इस दुनिया में कई सारे रहस्य हैं जिनके बारे में जानकारी जुटा पाना किसी के बस की बात नहीं है। चलिए आज दुनिया की सबसे जहरीले गार्डन के बारे में जानते हैं।
Poison Garden (Photos - Social Media)
Poison Garden : यह दुनिया कई सारे रहस्यों से भरी हुई है और कुछ ऐसे राज भी है जिनका पता आज तक नहीं चल पाया है। कुछ बातें ऐसी हैं जिन्हें जान पाना इंसानों के बस के बाहर की बात है। हम आपको एक ऐसे रहस्य के बारे में बताते हैं जैसे जाने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। चलिए आज दुनिया की सबसे रहस्यमई गार्डन के बारे में जानते हैं क्योंकि यहां पर जिसने भी घूमने की गलती की है वह वापस नहीं लौट पाया है। वैसे तो यह गार्डन काफी खूबसूरत है लेकिन इतना जहरीला है कि इसे जहर गार्डन के नाम से पहचाना जाता है। इस गार्डन में जाने से ही नहीं बल्कि नाम सुनकर भी लोगों को डर लगने लगता है। बगीचे में लोगों को अकेले ना जाने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह काफी जहरीला है। जब भी यहां कोई जाता है तो उसके साथ एक गार्ड जरूर जाता है। अगर कोई यहां पर अकेला चला गया तो वह जिंदा लौट कर वापस नहीं आता।
कहां है जहर गार्डन
यूनाइटेड किंगडम के नॉर्थबर्लैंड में एक गार्डन मौजूद है जो पॉइजन गार्डन के नाम से पहचाना जाता है। यह दुनिया का सबसे खतरनाक गार्डन है और उत्तरी इंग्लैंड की अट्रैक्टिव जगह में से एक है। यहां पर रंग-बिरंगे पौधे, मैनीक्योर किए गए टॉपियर और खुशबूदार गुलाब और कैस्केडिंग फव्वरीहकी पत्तियां सैलानियों को आकर्षित करती है। इस गार्डन की सीमाओं पर कल लोहे के दरवाजे लगे हैं जिन पर लिखा हुआ है कि फूलों को सूंघना और तोड़ना मना है। यह जगह शहर गार्डन के नाम से प्रसिद्ध हो चुकी है और यहां जाने पर अगर कोई जरा सी भी चुप करता है तो उसकी जान जाना लाजमी है यह सो कुख्यात हथियारों का घर है और इसमें घुसने से पहले ही प्रवेश द्वार पर चेतावनी लिखी हुई है।
Poison Garden
यहां है जहरीले पौधे
यह बगीचा 14 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है और यहां पर लगभग 700 जहरीले पौधे हैं। जब आप यहां पर गाइड के साथ जाएंगे तो आपको जहरीले पेड़ों के गुना के बारे में जानकारी मिलेगी। इन पौधों का इस्तेमाल किसी समय शाही दुश्मनों को हराने के लिए किया जाता था।