×

हैरतअंगेज दुनिया के अनोखे पुल, सेल्फी- स्टेट्स करना है अपडेट, तो इनपर करें क्लिक

इस पूल की सौन्दर्यता इतनी सुंदर और भव्य हैं, कि ऐसा माना जाता रहा हैं कि इसका निर्माण शैतानी शक्तियों ने किया होगा और इसलिए इसे शैतान का पूल भी बोला जाता हैं।

suman
Published on: 1 March 2021 5:55 AM GMT
हैरतअंगेज दुनिया के अनोखे पुल, सेल्फी- स्टेट्स करना है अपडेट, तो इनपर करें क्लिक
X
सेल्फी और स्टेट्स अपडेट करते हैं ये पुल, इन खूबसूरती और बनावट खींच लेगा दिल हैरतअंगेज है दुनिया के ये अनोखे पुल, इनकी बनावट खींच लेगा दिल स्टेट्स को करना है अपडेट, दुनियाभर के इन हैरतअंगेज पूलों पर करें क्लिक

लखनऊ :दुनिया में कई ऐसी चीजें हैं, जो अपनी विशेषता और खासियत के लिए मशहूर हैं और पूरे विश्व में अपनी एक अद्भुत छवि रखती हैं, उन्हीं में कई ऐसे पुल हैं, जो अपनी बनावट के कारण विश्व प्रसिद्ध हैं। भारत में ही नहीं अन्य देशों में भी आप साधारण से पुल देखते रहते होंगे। जिन्हें देख कर आप ज्यादा उत्साहित नहीं होते है, और यह पुल आप को अन्य पुलों की तरह दिखाई देते है। लेकिन क्या जानते हैं, दुनिया में कई ऐसे पुल भी है जिनकी खूबसूरती देखने लायक होती है। ऐसे ही दुनिया के कुछ खास खूबसूरत पुल है जिन्हें देख कर आप अपनी फोटो क्लिक करना चाहेंगे।

ड्रैगन पुल ( वियतनाम )

इस पुल की खूबसूरती देखते से ही बनती है क्योंकि इस ब्रिज पर बना है एक बड़ा सा ड्रेगन है, और इस डिजाइन के कारण इसे ड्रैगन ब्रिज कहा जाता है। इस पुल का नजारा रात के समय और भी खूबसूरत हो जाता है जब इसमें रंग बिरंगी लाइट जलती हैं।

BRIDGE

अनोखी डिजाईन पैदल

यह पुल बना है चीन के चांग्शा शहर में जो करीब 606 फीट लंबा और 78 फीट ऊंचा है। इस पुल की अनोखी डिजाईन पैदल चलने वाले यात्रियों के लिए बनाई गई है। यहाँ गाड़ियों का आना जाना मना है।

BRIDGE

बैनपो पुल रेनबो फाउंटेन (साउथ कोरिया)

यह दुनिय के सबसे मशहुर पुल की गिनती में आता है। सियोल में हेन नदी के ऊपर बना बैनपो ब्रिज है। यह एक मल्टीफंक्शनल पुल है जिसका रात में नजारा बहुत खूबसूरत और मनमोहक लगता है।

BRIDGE

एशिमा ओहाशी (जापान)

ये पुल ढ़लान के आकार में बना है जो देखने में बहुत ही खतरनाक दिखता है। यह पुल करीब 17 सौ मीटर लंबा और 11 मीटर चौड़ा है।

ट्वीन सेल्स पुल डोरसेट (इंग्लैंड)

इस पुल का निर्माण 2012 में किया गया था और इस पुल की ख़ास बात यह है की यह पुल दोनों साइड से खुलता है। इस पुल का इस्तेमाल जहाज और बोट को पास करने के लिए किया जाता है।

BRIDGE

राकोट्रबूके, जर्मनी

यह पूल जर्मनी में स्थित हैं, इसकी विशेषता यह हैं, कि इसका पानी में दिखाई देने वाला प्रतिबिम्ब एक गोलाकार रूप में दिखाई देता हैं। यह ब्रिज जर्मनी के क्रोमल्यूर (Kromlauer) पार्क में स्थित हैं। इस ब्रिज का आकार धनुषाकार हैं, जिसे राकोट्रबूके नाम से जाना जाता हैं। इस पूल की सौन्दर्यता इतनी सुंदर और भव्य हैं, कि ऐसा माना जाता रहा हैं कि इसका निर्माण शैतानी शक्तियों ने किया होगा और इसलिए इसे शैतान का पूल भी बोला जाता हैं।

BRIDGE

उमशियांग, भारत

उमशियांग यह पूल भारत के मेघालय के चेरापुंजी में स्थित हैं और इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह हैं कि यह एक डबल डेकर पुल हैं। इस पुल पर अधिकतम 50 लोग चल सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी बात यह हैं कि यह एक प्राकृतिक पुल हैं जिसे बनाया नहीं उगाया गया हैं । फिकस इलेस्टिका या रबर ट्री के तने मजबूज जड़े उत्पन्न करते हैं जिन्हें बेटल-नट ट्रंक्स (सुपारी के पेड़ की जड़ों) की जड़ों के साथ जोड़कर ऐसे पूल निर्मित किए जाते हैं जो कि बहुत मजबूत होते हैं और सालों साल बने रहते हैं। इनकी ऊंचाई 100 फीट से अधिक भी आँकी गई हैं।माना जाता हैं कि यह पुल 500 वर्षों पुराने हैं।

suman

suman

Next Story