×

Bullet Baba Mandir: इस शहर में होती है बुलेट की पूजा, जानिए इसके पीछे की रोचक कहानी

Bullet Baba Mandir: राजस्थान के जोधपुर शहर के चोटिला नामक गांव में एक ऐसा मंदिर है जिसे बुलेट बाबा मंदिर के नाम से जाना जाता है। इसकी कहानी आपको काफी ज़्यादा हैरान कर सकती है। आइये जानते हैं क्यों होती है यहाँ बुलेट की पूजा।

Shweta Srivastava
Published on: 25 Dec 2023 3:15 AM GMT (Updated on: 25 Dec 2023 3:16 AM GMT)
Bullet Baba Mandir
X

Bullet Baba Mandir (Image Credit-Social Media)

Bullet Baba Mandir: राजस्थान के जोधपुर शहर से लगभग 50 किलोमीटर दूर एक ऐसा मंदिर है जहाँ के बारे में जानकार कर कोई इसकी पूरी कहानी को जानने को उत्सुक हो जाता है। ये मंदिर जोधपुर-पाली हाईवे के पास चोटिला नामक गांव में स्थित है। यहाँ लोग बुलेट की पूजा करते हैं लेकिन ऐसा क्या ख़ास है यहाँ आइये ये भी जान लेते हैं।

क्यों होती है यहाँ बुलेट की पूजा

राजस्थान के जोधपुर शहर के चोटिला नामक गांव में एक ऐसा मंदिर है जिसे बुलेट बाबा मंदिर के नाम से जाना जाता है। वहीँ इस मंदिर में लोग बुलेट बाइक की पूजा करते नज़र आते हैं। यहां आपको बुलेट वाले बाबा ओम बन्ना विराजमान हैं। लेकिन आखिर यहाँ की क्या मान्यता है और क्यों लोग इस तरह की पूजा होती है। आपको इस मंदिर की पूरी कहानी जानकार और भी ज़्यादा हैरानी होगी। ये मंदिर ओम बन्ना तीर्थ के नाम से भी प्रसिद्ध है। ये मंदिर राजस्थान के शहर जोधपुर से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित है।

Bullet Baba Mandir (Image Credit-Social Media)

दरअसल इस मंदिर को ठाकुर जोग सिंह राठौड़ के बेटे ओम सिंह राठौड़ के नाम पर बनाया गया था। इनकी लगभग 30 साल पहले एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी। इसके बाद उस बाइक को ढूंढ़ने का कार्य शुरू हुआ इसके बाद पुलिस को वो बाइक वहीँ मिली जहाँ ये हादसा हुआ था। बाइक को फिर से थाने लाया गया लेकिन उस रात भी वही हुआ। ये घटना लगातार प्रत्येक दिन हो रही थी। फिर एक दिन पुलिस ने इसकी रात भर निगरानी की लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

Bullet Baba Mandir (Image Credit-Social Media)

अगले दिन बाइक थाने से गायब हो गयी। इसकी एक बार फिर तलाश शुरू हुई लेकिन हैरान करने वाली बात ये थी कि ये एक बार फिर उसी जगह मिली जहाँ दुर्घटना हुई थी। कई बार इसे थाने लाया जाता लेकिन ये बार बार दुर्घटना वाली जगह मिलती। जिसके बाद पुलिस ने इसे घरवालों को सौंप दिया। जिसके बाद ओम के पिता ने एक मंदिर का निर्माण वहीँ करवाया जहाँ दुर्घटना हुई थी। और इसे ओम बन्ना धाम नाम दिया गया। वहीँ अब इस मंदिर को लोग बुलेट बाबा मंदिर के नाम से जाना जाता है।

Bullet Baba Mandir (Image Credit-Social Media)

ये आज काफी ज़्यादा पॉपुलर मंदिर हो चुका है। वहीँ इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि ओम बन्ना की भटकती आत्मा इस हाईवे से जाते हर यात्री की सहायता करने को वहां रहती है। अगर आप कभी इस जगह जायेंगे तो आपको यहाँ से जुड़ी कई तरह की चमत्कारिक घटनाएं और कहानियां सुनने को मिल जायेंगीं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story