×

Lakshadweep Culture: खूबसूरत जगहों के अलावा बेहद अलग है लक्षद्वीप का इतिहास, संस्कृति और वेशभूषा

Lakshadweep Culture And History: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से लक्षद्वीप का दौरा किया है तब से यह जगह चर्चे में हैं। मालदीव और लक्षद्वीप विवाद इन दिनों खूब चर्चे में हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 13 Jan 2024 6:45 AM GMT (Updated on: 13 Jan 2024 6:45 AM GMT)
Lakshadweep Culture: खूबसूरत जगहों के अलावा बेहद अलग है लक्षद्वीप का इतिहास, संस्कृति और वेशभूषा
X

Lakshadweep Culture And History: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से लक्षद्वीप का दौरा किया है तब से यह जगह चर्चे में हैं। मालदीव और लक्षद्वीप विवाद इन दिनों खूब चर्चे में हैं। यहां घूमने के लिए बहुत अच्छी सी अच्छी जगहें हैं, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। लेकिन क्या आप लक्षद्वीप के इतिहास, संस्कृति और वेशभूषा के बारे में जानते हैं। आईए जानते हैं लक्षदीप की संस्कृति, वेशभूषा और खानपान आदि के बारे में:

लक्षद्वीप की संस्कृति, वेशभूषा और खानपान (Lakshadweep Culture, Traditional Attire And Food)

लक्षद्वीप की संस्कृति

दरअसल लावा लक्षदीप का लोक नृत्य है। बता दें यह मुख्य रूप से लक्षद्वीप के पुरुषों द्वारा किया जाने वाला एक लोक नृत्य है, जो किसी उत्सव के मौके पर की जाती है। यहां मनाया जाने वाला त्योहार स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस, मीलाद-उल-नबी, आइडुल्फिट्रर, बकरीद और मुहर्रम हैं। दरअसल स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस को धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जाता है। कोलकाली और परीचकली इस क्षेत्र की दो लोकप्रिय लोक कलाएं हैं। कुछ लोक नृत्य उत्तर पूर्वी भारत के नृत्यों से भी काफी मिलते जुलते हैं।

लक्षद्वीप का भोजन (Lakshadweep Food)

लक्षद्वीप उन कुछ स्थानों में से एक है जहाँ ऑक्टोपस भोजन का एक अहम हिस्सा है। तला हुआ कुरकुरा ऑक्टोपस इन द्वीपों का एक लोकप्रिय और फेमस भोजन है।


लक्षद्वीप का वेशभूषा (Lakshadweep Traditional Attire)

लक्षद्वीप के वेशभूषा के बारे में अगर बात करें तो सामान्य तौर पर, सभी महिलाएं एक ‘मोद्रम’, एक अंगुली की अंगूठी पहनती हैं। इसके अलावा महिलाओं की पारंपरिक वेशभूषा में काछी ’ है, जो कपड़े का एक आयताकार टुकड़ा होता है। काचियां, जो ज्यादातर रेशम के कपड़े से बनी होती हैं। काछियों के शेड्स आमतौर पर काले रंग की बॉर्डर के साथ काले या सफेद ही होते हैं। मिनिकॉय आबादी, मणिकफन्स, ठाकुरफांस, ठाकुरस और रावेरी अपनी पारंपरिक पोशाक खुद बनाते हैं। वहीं मिनिकॉय महिलाओं की पोशाक नीले या हरे रंग के साथ, एक लंबे लबादे के साथ, जिसे कंधे से टखने तक फैलाया जाता है, वैसा डिजाइन किया है।

लक्षद्वीप का भाषा (Lakshadweep Language)

भाषा की बात करें तो लक्षद्वीप की अधिकांश आबादी मलयालम बोलती है। जबकि मिनिकॉय द्वीप पर माही या माह्ल भाषा सबसे अधिक बोली जाती है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story