Vaishno Devi New Route : वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुआ भूस्खलन, चपेट में आए कई यात्री, जानें किस मार्ग से करें यात्रा

हर साल बड़ी संख्या में भक्ति वैष्णो देवी की यात्रा करने के लिए पहुंचते हैं। 20 दिन में दूसरी बार वैष्णो देवी रोड पर भूस्खलन हुआ है जिसमें यात्रियों की जान चली गई।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 3 Sep 2024 8:05 AM GMT
Vaishno Devi New Route
X

Vaishno Devi New Route (Photos - Social Media)

Vaishno Devi New Route : वैष्णो देवी या श्री माता वैष्णो देवी मंदिर, हिन्दू मान्यता अनुसार, माँ आदिशक्ति दुर्गा स्वरूप माँ वैष्णो देवी जिन्हे त्रिकुटा और वैष्णवी नाम से भी जाना जाता है, देवी को समर्पित मुख्य पवित्रतम हिन्दू मंदिरों में से एक है, जो भारत केेे जम्मू और कश्मीर के जम्मू सम्भाग में त्रिकुट पर्वत पर स्थित है। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले से वैष्णो देवी की ओर जाने वाले हिमकोटी ट्रैक पर भूस्खलन हो गया है जिस वजह से कुछ तीर्थ यात्रियों के जान चली गई है। जानकारी के मुताबिक 2 सितंबर को दोपहर 2:35 पर पंछी के पास ही हादसा हुआ है जो मुख्य मंदिर भवन से 3 किलोमीटर दूर पड़ता है। अचानक हुए भूस्खलन से लोहे के स्ट्रक्चर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे स्थिति काफी गंभीर है।

वैष्णो देवी जाने की ओर रोकी गई आवाजाही (Traffic Stopped Towards Vaishno Devi)

ट्रैक पर तीर्थ यात्रा की आवश्यकता ही रोक दी गई है। भूस्खलन का प्रभाव इतना गंभीर था कि कई लोगों की जान चली गई और मलबे के नीचे अधिक तीर्थ यात्रियों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। अगर आप वैष्णो देवी जाने का प्लान कर रहे हैं तो सुरक्षा से जुड़ी गाइडलाइन जान लीजिए।

Vaishno Devi New Route


खास बनाया गया है नया ट्रैक (A new Track Has Been Specially Made)

हिमकोटी ट्रैक नया ट्रैक है और तीर्थ यात्रा को आसान बनाने के लिए तथा पारंपरिक मार्ग पर भीड़ कम करने के लिए से बनाया गया था। भक्तों के बीच यह शुरुआत से ही लोकप्रिय रहा है। इस रास्ते को काफी मजबूती के साथ बनाया गया था लेकिन पिछले दो दिनों में हुई भारी बारिश की वजह से पहाड़ से पत्थर गिरने और भूस्खलन की घटना देखी गई।

Vaishno Devi New Route


अब कैसे करें वैष्णो देवी की यात्रा (Now How To Visit Vaishno Devi)

वैष्णो देवी की यात्रा की योजना बना रहे तीर्थ यात्री श्राइन बोर्ड द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश को ध्यान में रखकर सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए यात्रा कर सकते हैं। फिलहाल की स्थिति को देखते हुए मंदिर तक जाने वाला नया ट्रैक बंद कर दिया गया है लेकिन पुराने ट्रैक से यात्रा जारी है। भूस्खलन के मद्देनजर आवाजाही अस्थाई रूप से रोक दी गई है। राहत और बचाव कार्य लगातार जा रही है। तीर्थ यात्रियों से यात्रा के दौरान सावधानी बरतनी और मार्ग की स्थिति को ध्यान में रखते हुए आगे जाने को बोला जा रहा है। 20 दिनों में यह भूस्खलन की दूसरी घटना है इसके पहले 15 अगस्त को दक्षिणी देवरी के पास भूस्खलन हुआ था।

Vaishno Devi New Route


वैष्णो देवी के आसपास दर्शनीय स्थल (Places Around Vaishno Devi)

जम्मू में अमर महल, बहू फोर्ट, मंसर लेक, रघुनाथ टेंपल आदि देखने लायक स्थान हैं। जम्मू से लगभग 112 किमी की दूरी पर 'पटनी टॉप' एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। सर्दियों में यहाँ आप स्नो फॉल का भी मजा ले सकते हैं।

कैसे जायें वैष्णो देवी (How To Go To Vaishno Devi)

यहाँ तक पहुँचने के लिए उधमपुर से कटड़ा तक एक रेल संपर्क को हालही में निर्मित किया गया है। माता वैष्णो देवी का स्थान हिंदुओं का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है, जहाँ सम्पूर्ण भारत और विश्वभर से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story