×

Laxmanpur Awadh Mahotsav 2023: लखनऊ में जल्द लगने जा रहा है लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव, काफी कुछ होगा खास

Laxmanpur Awadh Mahotsav 2023: लखनऊ में जल्द लगने जा रहा है लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव, आइये जानते हैं कब से कबतक लगेगा ये शॉपिंग कार्निवाल और कहाँ लग रहा है ये। साथ ही क्या क्या होंगा यहाँ खास।

Shweta Srivastava
Published on: 3 Dec 2023 5:28 AM GMT
Laxmanpur Awadh Mahotsav 2023
X

Laxmanpur Awadh Mahotsav 2023 (Image Credit-Social Media)

Laxmanpur Awadh Mahotsav 2023: लखनऊ महोत्सव के रद्द होने के बाद से ही लखनऊवासी काफी निराश हो गए थे लेकिन वहीँ प्रशासन अब उनके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव की शुरुआत करने जा रहा है। आइये जानते हैं किस दिन और कहाँ लगेगा ये महोत्सव साथ ही क्या क्या होगा यहाँ ख़ास।

लखनऊ में लगेगा लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव

लखनऊ महोत्सव की ही तर्ज पर लखनऊ में लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव छह दिसंबर से शुरू होगा ये अवध शिल्पग्राम में लगेगा। साथ ही ये 22 दिसंबर तक रहेगा। महोत्सव में प्रत्येक दिन की शुरुआत सुंदरकांड पाठ के साथ और हनुमान जी की आरती के साथ होगी। इस दौरान कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। 17 दिवसीय लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव शॉपिंग कार्निवाल -2023 में आपको देश के विभिन्न क्षेत्रों से कई तरह के प्रसिद्ध चीज़ें मिलेंगीं। लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव के बारे में संस्था के प्रशासनिक कार्यालय बर्लिंग्टन मॉल लखनऊ में सम्पन्न हुई एक बैठक में प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने दी थी। साथ ही इस महोत्सव के दौरान अवध के विभिन्न जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेेखनीय योगदान देने वाली अनेक विभूतियों को अवध रत्न सम्मान से सम्मानित भी किया जायेगा। जिसमें महिलायें, पुरूष और बच्चे शामिल होंगे।

लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव शॉपिंग कार्निवाल -2023 में प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या में अवध के सभी जिलों के अलावा विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य और लोक गायन के साथ भगवान श्री राम और हनुमानजी के भजन के कार्यक्रम होंगे।

इतना ही नहीं यहाँ आपको खाने पीने के लिए एक से बढ़कर एक वैराइटी भी मिलेगी जिसमे अवधी शाकाहारी , राजस्थानी, पंजाबी, साउथ इण्डियन, गुजराती, चाइनीज, अवधी-मुगलई के अलावा देशी बाटी चोखे के स्टाल आकर्षण के केन्द्र होंगे। इसके अलावा फन जोन में बच्चों और युवाओं के लिए तमाम तरह के आकर्षक झूले भी होंगे।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story